ताजा खबर : केंद्रीय कैबिनेट का HPCL राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला, भारत ने किया ईरान-यूएस युद्धविराम का स्वागत
- भारत ने किया ईरान-यूएस युद्धविराम का स्वागत
- ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम, इजराइल भी सहमत
- डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम पर समझौते का ऐलान किया
- ईरान ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा
- तेहरान की सड़कों पर सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए
- तीन राज्यों असम, पुडुचेरी और केरल में चुनाव प्रचार थमा, कल मतदान
- प. बंगाल में सियासी दलों का धुंआधार प्रचार जारी
- दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आज भी बारिश की संभावना
कानपुर नौबस्ता हाइवे पर चलती कार में लगी भीषण आग
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक और कार में सवार परिवार के सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस के लिए जाम को नियंत्रित करना चुनौती बन गया।लड़ाई तो रुक गई, भारत के घरों में कब पहुंचेंगे धड़ाधड़ सिंलेंडर?
US और ईरान के बीच 7-8 अप्रैल को घोषित दो हफ्ते के सीजफायर ने दुनिया को 28 फरवरी के बाद पहली बार राहत दी है, जब US-इजरायल की सेनाओं ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया था। ईरान अपनी सेना के साथ तालमेल करके होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता देने पर राजी हो गया है, यह वही स्ट्रेट है जिसके बंद होने से भारत में दशकों में सबसे बुरा कुकिंग गैस संकट पैदा हो गया था।7 साल में पहली बार भारत पहुंच रहा ईरानी जहाज
लगभग सात साल के लंबे अंतराल के बाद भारत को Iran से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की पहली खेप मिलने जा रही है। तेल लेकर निकले ईरानी जहाज इस हफ्ते भारत पहुंच रहे हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप (LSEG) और केप्लर शिपिंग डेटा से पता चला है कि Curacao-फ्लैग वाले बहुत बड़े क्रूड कैरियर “Jaya” पर यह तेल लदा हुआ है, जिसे सरकारी कंपनी Indian Oil Corporation ने खरीदा है और यह भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है।ईरान की इजरायल को 'बड़ी चेतावनी'
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक कड़ी चेतावनी जारी की है कि अगर दक्षिणी लेबनान (Lebanon)में दुश्मनी खत्म नहीं हुई तो तेल अवीव को निशाना बनाया जा सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब इस बात को लेकर भ्रम बढ़ रहा है कि क्या अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम लेबनान के मोर्चे तक भी लागू होता है।केंद्रीय कैबिनेट का HPCL राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट समिति ने HPCL परियोजना की लागत 43,129 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राजस्थान में बन रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HPCL Rajasthan Refinery Limited) परियोजना को लेकर कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। इस प्रोजेक्ट की लागत को बढ़ाकर 43,129 करोड़ रुपये से 79,459 करोड़ रुपये कर दिया गया है।सतलोक आश्रम प्रमुख संत रामपाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
हरियाणा के हिसार स्थित सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को देशद्रोह के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। करीब 11 साल से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद अब उनके रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट के इस फैसले से जहां उनके समर्थकों में खुशी की लहर है, वहीं आगे की कानूनी प्रक्रिया भी अहम बनी हुई है।तेल-गैस से लेकर आपकी जेब तक: अमेरिका-ईरान सीजफायर का पूरा असर
भारत अपनी जरूरत का 85% कच्चे तेल का आयात करता है। अमेरिका और ईरान में सीजफायर होने से क्रूड की कीमतें तेजी से कमी है। इसका सीधा फायदा भारत को होगा। ईंधन का आयात बिल कम होगा। रुपये में मजबूती लौटेगी और महंगाई को काबू करने में मदद मिलेगी।असम: चुनावी रैली में अपमानजनक' टिप्पणी को लेकर आरएसएस ने खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा असम में एक चुनावी रैली के दौरान संगठन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तुलना जहरीले सांप से करने के लिए उनके खिलाफ राज्य के दो थानों में शिकायत दर्ज कराई है। आरएसएस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण असम में हाल में हुई एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बयान दिए जाने के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। शिकायतों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रीभूमि जिले के करीमगंज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नीलमबाजार में एक चुनावी रैली के दौरान विवादास्पद टिप्पणी की थी। शिकायत में खरगे के हवाले से कहा गया है, अगर नमाज पढ़ते समय आपके सामने कोई जहरीला सांप रेंग रहा हो, तो आपको नमाज रोककर तुरंत उस जहरीले सांप को मारना चाहिए - कुरान में यही करने का आदेश है। मैं आपको बताता हूं कि आरएसएस और भाजपा उसी जहरीले सांप की तरह हैं। आरएसएस ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दावा किया कि इस तरह की टिप्पणियां भड़काऊ प्रकृति की हैं तथा आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के खिलाफ शत्रुता, धमकी और हिंसा को उकसा सकती हैं।लखनऊ में 13 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया नाबालिग
राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में 13 साल की एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 17 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने लड़की के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बुधवार को बताया कि आरोपी किशोर मंगलवार शाम को पीड़िता को एक सुनसान जगह ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त (लखनऊ मध्य) विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सीय जांच के लिये भेजा गया है। वीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भारत ने किया ईरान-यूएस युद्धविराम का स्वागत
ईरान के साथ संघर्षविराम यानी सीजफायर का ऐलान करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध रोकने की एक बड़ी पहल की है। इसी बीच, विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा है कि हाल ही में हुए सीजफायर का भारत स्वागत करता है और उम्मीद जताता है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होने का मार्ग प्रशस्त होगा। मंत्रालय ने दोहराया कि तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति के जरिए ही इस जारी संघर्ष का जल्द समाधान हो सकता है। मंत्रालय के अनुसार, इस संघर्ष ने अब तक आम लोगों को भारी कष्ट पहुंचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रभावित किया है। भारत ने यह भी आशा जताई है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के जरिए समुद्री आवागमन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से जारी रहेगा।हिज्बुल्ला के खिलाफ लड़ाई, जमीनी अभियान' जारी : इजराइल की सेना
इजराइल की सेना ने बुधवार को कहा कि लेबनानी मिलीशिया हिज्बुल्ला के खिलाफ युद्ध में उसकी लड़ाई और जमीनी अभियान जारी है। सेना ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि युद्ध जारी है, जबकि मध्यस्थ पाकिस्तान ने कहा था कि ईरान युद्ध में दो सप्ताह के युद्धविराम के तहत इजराइल अपने हमलों को रोक देगा। इजराइल ने युद्धविराम से पहले तक ईरान पर किए गए हमलों को अलग से स्वीकार किया। इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजराइल ईरान के साथ हुए युद्धविराम का सम्मान करता है और हिज्बुल्ला से उसकी लड़ाई जारी रहेगी। हिज्बुल्ला ने अब तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की अपनी धमकियों से पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल बुधवार को दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए।भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य पर चर्चा: ट्रंप से मुलाकात के बाद अमेरिकी राजनयिक गोर
नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत-अमेरिका संबंधों के "मजबूत भविष्य" के निर्माण के तरीकों पर चर्चा की। गोर ने मंगलवार को ट्रंप के साथ रात्रिभोज पर मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब अमेरिका और ईरान लगभग छह सप्ताह तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। गोर ने वैश्विक स्थिरता लाने के प्रति ट्रंप की अटूट प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया। उन्होंने बुधवार को एक्स पर पोस्ट में कहा, अभी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शानदार रात्रिभोज किया। हमने वैश्विक स्थिरता लाने के उनके अटूट संकल्प, उनके कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य और कई अन्य विषयों पर चर्चा की। यह एक बेहद यादगार शाम रही।हुंदै मोटर इंडिया मई से वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत तक की करेगी बढ़ोतरी
वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने बढ़ती लागत के कारण मई से अपने वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की बुधवार को जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने मई 2026 से अपने सभी मॉडल की कीमतों में एक प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। यह मूल्य संशोधन विभिन्न लागतों में वृद्धि के कारण किया जा रहा है। हुंदै मोटर इंडिया ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी विभिन्न मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने कहा, हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि बढ़ती लागत को खुद वहन कर ग्राहकों को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाया जाए। हालांकि, कच्चे माल की लागत में लगातार वृद्धि से इसका एक हिस्सा मामूली मूल्य वृद्धि के रूप में ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है।आज की नीतीश कैबिनेट की बैठक टली
आज की नीतीश कैबिनेट की बैठक टली। अब राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ के बाद नीतीश कैबिनेट की बैठक संभावित है। नीतीश कल दिल्ली रवाना होंगे, 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर लेंगे शपथ।प्रधानमंत्री बताएं कि क्या वह शर्मा की टिप्पणी से सहमत हैं: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उस "अभद्र" टिप्पणी से सहमत हैं जिससे न सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बल्कि देश के करोड़ो लोगों का अपमान हुआ है। सरमा ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए खरगे के लिए "पागल" शब्द का इस्तेमाल किया था। प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के प्रति जिस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अत्यंत शर्मनाक और अस्वीकार्य है।ओम बिरला नौ अप्रैल को गोवा में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नौ अप्रैल को गोवा में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन वेस्ट जोन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें शासन और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोवा विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिरला बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। अधिकारी के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन पणजी के एक होटल में किया जाएगा, जिसमें प्रमुख शासन और विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए पश्चिम भारत के वरिष्ठ संसदीय नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बिरला बुधवार को गोवा पहुंचेंगे। अधिकारी ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य अंतर-संसदीय सहयोग को मजबूत करना और क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन सर्वोत्तम विधायी प्रथाओं के आदान-प्रदान और शासन की समकालीन चुनौतियों के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने के वास्ते एक मंच की भूमिका भी निभाएगा।टीएमसी प्रतिनिधिमंडल का ज्ञानेश कुमार पर आरोप
टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा है। इसमें डेरेक ब्रायन, सागरिका घोष, मेनका गुरुस्वामी और साकेत गोखले मौजूद। डेरेक का आरोप है कि 7 मिनट की मुलाकात के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यहां से निकल जाओ। हमने उनको दिखाया कि अब तक 7 पत्र लिखे, जिनका कोई जवाब नहीं मिला। हमने ऐसे 6 उदाहरण दिए जहां मुख्य चुनाव अधिकारी बीजेपी के पक्ष में फैसले में लेते रहे। हमने उनसे पूछा कि ऐसे माहौल में निष्पक्ष चुनाव कैसे होगा। आज जो हुआ वह शर्मनाक है, हम मांग करते हैं कि आज की बैठक का वीडियो जारी किया जाए। आज तक किसी मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐसा व्यवहार नहीं किया है।ममता बनर्जी नामांकन भरेंगी
आज शाम 4.30 बजे विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता कंस्टीट्यूशन क्लब में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पीसी करेंगे। वहीं, ममता बनर्जी थोड़ी देर में अपना नामांकन भरेंगी।ट्रंप का नया संदेश, नए दावे
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कहा- विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन! ईरान शांति चाहता है, वे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते! और यही बात हर कोई चाहता है! संयुक्त राज्य अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा। सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे! खूब पैसा कमाया जाएगा। ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर तरह की सामग्री लेकर जाएंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए वहीं मौजूद रहेंगे कि सब कुछ ठीक से चले। मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसा ही होगा। ठीक वैसे ही जैसे हम अमेरिका में देख रहे हैं, यह मध्य पूर्व का स्वर्ण युग हो सकता है।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बुधवार तड़के करीब चार बजे नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें आज शाम दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित कब्रस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। किदवई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य, परिवहन और शहरी विकास मंत्री रहीं। वह कई बार सांसद, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और पार्टी संगठन में कई अन्य पदों पर रहीं।प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान आएंगे और पचपदरा (बालोतरा) में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के लिए राजस्थान आ रहे हैं। शर्मा के अनुसार यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली जीवनरेखा सिद्ध होगी। बालोतरा जिले के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) द्वारा यह रिफाइनरी लगाई जा रही है।उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया
उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। दक्षिण कोरिया ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ का कहना है कि इस मिसाइल का प्रक्षेपण बुधवार सुबह किया गया। उन्होंने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी कि मिसाइल कितनी दूर तक गई और यह किस प्रकार की थी।अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सभी आक्रामक अभियान रोके: अधिकारी
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सभी आक्रामक अभियान रोक दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि रक्षात्मक कदम और अभियान अब भी जारी रहेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दो सप्ताह के संघर्षविराम की घोषणा की है, जिसके तहत हमले रोकने का फैसला किया गया है।दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मौसम आज भी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड की राजधानी में हुई बारिश।
तीन राज्यों में कल मतदान
बात देश की करें तो तीन राज्यों असम, पुडुचेरी और केरल में चुनाव प्रचार थम चुका है और कल मतदान होगा। बंगाल में सियासी दलों का धुंआधार प्रचार जारी है।ईरान ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा
Iran Declares Historic Victory: एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की, दूसरी ओर ईरान ने अपनी जीत का दावा कर दिया। ईरान ने अमेरिका पर 'ऐतिहासिक विजय' का ऐलान किया है। ईरान ने कहा कि दुश्मन को उसका प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की सरकार को उनके अन्यायपूर्ण, अवैध और आपराधिक युद्ध में करारी और निर्विवाद ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है।ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू
Protests in Iran: बुधवार सुबह अमेरिका-ईरान युद्धविराम (US-Iran Ceasefire) की घोषणा के बाद ईरान में नए सिरे से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। ईरान की राजधानी की सड़कों पर सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद, समझौता करने वाले मुर्दाबाद! आयोजकों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नारे लगाते रहे। उन्होंने सड़कों पर अमेरिकी और इजराइली झंडे भी जलाए। यह कट्टरपंथियों के निरंतर गुस्से को दर्शाता है, जो अमेरिका के साथ एक विनाशकारी युद्ध की तैयारी कर रहे थे।ट्रंप ने किया सीजफायर समझौते का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार देर रात ईरान पर विनाशकारी हमले करने की अपनी धमकियों से पीछे हटते हुए, तेहरान को समझौते के लिए दी गई समय सीमा से दो घंटे से भी कम समय पहले युद्ध को शांत करने का फैसला किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरानी पुलों और बिजली संयंत्रों पर अपने धमकी भरे हमलों को रोक दिया है, क्योंकि अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना शामिल है।इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की
दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल
F-35 और Su-57 पर बोले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, जानें भारतीय वायुसेना का क्या है रुख
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान
दिपके-रांका सहित CJP नेताओं की रिहाई से पुलिस का इनकार! राजधानी में दिनभर चला हिरासत का दौर; 3,000 से ज्यादा रिहा
© 2026 Times Horizon Private Limited
