LIVEआज की ताजा खबर, 7 नवंबर 2026, ब्रेकिंग न्यूज LIVE: दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' कैटेगरी में पहुंच गया। शनिवार तड़के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त, आज दिवाली, दिल्ली में ट्रैफिक की स्थिति और त्योहार स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी जानकारी पर नजर रहेगी।
आज की ताजा खबर, 7 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा! AQI- 400 पार, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
आज की ताजा खबर, 7 नवंबर 2026, ब्रेकिंग न्यूज LIVE: दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' कैटेगरी में पहुंच गया। शनिवार तड़के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त, आज दिवाली, दिल्ली में ट्रैफिक की स्थिति और त्योहार स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी जानकारी पर नजर रहेगी।
आज की ताजा खबर, 7 नवंबर 2026, ब्रेकिंग न्यूज LIVE: दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' कैटेगरी में पहुंच गया। शनिवार तड़के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में शामिल हुए। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी ओवल ऑफिस में आयोजित इस समारोह में मौजूद थे। दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 2003 में की थी।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत देश की राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के हर बड़े अपडेट आपको यहां नजर आएंगे।
NOV 07, 2026 07:35 IST
रामनगरी में भव्य 3-D लेजर और ड्रोन शो का होगा आयोजन
Deepotsav Ayodhya:अयोध्या में दसवें दीपोत्सव-2026 का आगाज शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के 56 घाट दीपों से जगमग होंगे। राम की पैड़ी पर 3-D लेजर शो, ड्रोन शो, आतिशबाजी और रामायण पर आधारित झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजन में 13 राज्यों के दल और करीब 2,000 कलाकार हिस्सा लेंगे।
NOV 07, 2026 07:33 IST
गाजियाबाद में हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आरके गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) के हॉस्टल में शुक्रवार को एक छात्र ने कथित तौर पर हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक छात्र हर्ष सिसोदिया बीटेक की पढ़ाई कर रहा था, जो मूलत: सहारनपुर का रहने वाला बताया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के पीछे सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
NOV 07, 2026 07:32 IST
मध्य प्रदेश के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पन्ना नाका चौराहे पर धनतेरस जलविहार मेले से लौटते समय दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में किसी के बड़े नुकसान या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। ए
NOV 07, 2026 07:22 IST
Aaj Ki Taza Khabar: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली उत्सव में हिस्सा लिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में शामिल हुए। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी ओवल ऑफिस में आयोजित इस समारोह में मौजूद थे। दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 2003 में की थी। इससे पहले, ये समारोह अधिकतर आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित किए जाते थे, जिसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे। तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 में व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित एक समारोह के दौरान सबसे पहले दीप प्रज्वलित की। तब से, व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस और रूज़वेल्ट रूम सहित कई जगहों पर दीप प्रज्वलन समारोह आयोजित किए जाते रहे हैं।
NOV 07, 2026 07:22 IST
Aaj Ki Taza Khabar: अमेरिका में तेलंगाना की छात्रा लापता
तेलंगाना की एक छात्रा अमेरिका में लापता हो गई है, जिसकी वजह से नलगोंडा जिले में रहने वाले उसके माता-पिता चिंतित हैं। छात्रा श्रीजा रेड्डी कोया के लापता होने पर चिंता जताते हुए राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री के. वी. रेड्डी ने बोस्टन में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस विभाग से उसे तलाशने में मदद करने का आग्रह किया।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’तेलंगाना के नलगोंडा की रहने वाली और यूएमएएस बोस्टन में पढ़ाई कर रही छात्रा श्रीजा रेड्डी कोया के लापता होने की खबर से बेहद चिंतित हूं।’’ श्रीजा के पिता वाई. रेड्डी के मुताबिक, वह दो नवंबर से लापता है, उसने डेढ़ साल पहले इस पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’तेलंगाना के नलगोंडा की रहने वाली और यूएमएएस बोस्टन में पढ़ाई कर रही छात्रा श्रीजा रेड्डी कोया के लापता होने की खबर से बेहद चिंतित हूं।’’ श्रीजा के पिता वाई. रेड्डी के मुताबिक, वह दो नवंबर से लापता है, उसने डेढ़ साल पहले इस पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था।
NOV 07, 2026 07:21 IST
Aaj Ki Taza Khabar: इसरो प्रमुख नारायणन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख वी. नारायणन ने शुक्रवार को यहां सचिवालय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नारायणन ने विजय के साथ लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब इसरो अगले साल से तमिलनाडु के ’कुलशेखरपट्टनम अंतरिक्ष केंद्र’ से रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह अंतरिक्ष केंद्र दक्षिणी तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में तिरुचेंदूर के पास स्थित है। नारायणन ने विजय को उपग्रह प्रक्षेपण वाहन का एक छोटा मॉडल भेंट किया।
NOV 07, 2026 07:21 IST
Aaj Ki Taza Khabar: झारखंड के गिरिडीह में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
झारखंड के गिरिडीह जिले में एक ट्रैवल एजेंसी से विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के माता-पिता ट्रैवल एजेंसी के जरिये उमरा करने के लिए मक्का गए थे। उसने बताया कि वारदात बृहस्पतिवार रात को राजधनवार थाना क्षेत्र में हुई।
राजधनवार थाना के प्रभारी ब्रजेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान हेरोडीह थाना क्षेत्र के चारघरा गांव निवासी मोहम्मद हैदर अली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित के भाई मोहम्मद परवेज अंसारी ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इन लोगों में मदीना ट्रैवल्स के संचालक मौलाना इलियास अंसारी भी शामिल है।
राजधनवार थाना के प्रभारी ब्रजेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान हेरोडीह थाना क्षेत्र के चारघरा गांव निवासी मोहम्मद हैदर अली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित के भाई मोहम्मद परवेज अंसारी ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इन लोगों में मदीना ट्रैवल्स के संचालक मौलाना इलियास अंसारी भी शामिल है।
