LIVE

Aaj Ki Taza Khabar: भागलपुर और बांका में राहुल गांधी की चुनावी रैली, मथुरा कृष्ण जन्मभूमि केस पर इलाहाबाद HC में आज सुनवाई

Piyush KumarUpdated Nov 7, 2025, 11:38 IST

देश-विदेश से लेकर राजनीति और न्यायपालिका तक, आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर से तारीफ करते हुए कहा है कि वह भारत यात्रा पर आएंगे, वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की, जिसमें सुरक्षा, व्यापार और कूटनीतिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई।

Aaj Ki Taza Khabar
Aaj Ki Taza Khabar: भागलपुर और बांका में राहुल गांधी की चुनावी रैली, मथुरा कृष्ण जन्मभूमि केस पर इलाहाबाद HC में आज सुनवाई

बिहार चुनाव 2025 के प्रचार में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी फारबिसगंज और बरारी में चुनावी जनसभाएं करेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट आज क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की अर्जी पर सुनवाई करेगा, जो घरेलू हिंसा से जुड़े मामले से संबंधित है। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज महाराष्ट्र के किसानों से मुलाकात कर कृषि योजनाओं की प्रगति और फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करेंगे।

NOV 07, 2025 11:38 IST

भागलपुर और अमरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को भागलपुर और बांका के अमरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।
NOV 07, 2025 07:38 IST

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर आज इलाहाबाद HC में सुनवाई

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज महाराष्ट्र के किसानों से मुलाकात कर कृषि योजनाओं की प्रगति और फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करेंगे।
NOV 07, 2025 10:50 IST

फारबिसगंज और बरारी में राहुल गांधी की चुनावी रैली

बिहार चुनाव 2025 के प्रचार में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी फोर्ब्सगंज और बरारी में चुनावी जनसभाएं करेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट आज क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की अर्जी पर सुनवाई करेगा, जो घरेलू हिंसा से जुड़े मामले से संबंधित है।