LIVE

ताजा खबर: Taza Khabar, 5 अक्टूबर 2023: World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, संजय सिंह को नहीं मिली राहत

आयुष सिन्हाUpdated Oct 5, 2023, 23:50 IST

ताजा खबर: Taza Khabar, 5 अक्टूबर 2023: World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, संजय सिंह को नहीं मिली राहत
ताजा खबर: Taza Khabar, 5 अक्टूबर 2023: World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, संजय सिंह को नहीं मिली राहत

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 5 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: 2019 वनडे वर्ल्ड कप की रनरअप रही टीम न्यूजीलैंड ने चार साल बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच को डिफेंडिंग चैम्पियन टीम से हार का हिसाब चुकता कर लिया। न्यूजीलैंड ने मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया वहीं दिल्ली शराब नीति की जांच से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में गुरूवार को पेश किया गया। इस दौरान ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की कस्टडी मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक संजय सिंह को ईडी की कस्टडी में भेज दिया वहीं यूपी के देवरिया में 6 हत्या मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लिया और आधा दर्जन अफसरों को सस्पेंड कर दिया है, ये बेहद नृशंस हत्याकांड था उधर कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर नेपाल की बड़ी योजना, एक अरब हिंदू तीर्थयात्रियों को देगा यात्रा सुविधा उधर पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के मद्देनजर रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अपने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई है,यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 5 अक्टूबर (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।

OCT 05, 2023 22:45 IST

सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं महादेव ऐप मामला में ईडी की रडार पर आए और फिल्मी सितारे

प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को समन भेजकर अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 21:44 IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ सरकारी अस्पताल में गुरूवार को हुईं 14 और मौतें

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित सरकारी अस्पताल में 5 अक्टूबर को 14 और मरीजों की मौत होने से यहां मौत का आंकड़ा 51 हो गया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 21:13 IST

World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने चार साल पुरानी हार का लिया बदला

019 वनडे वर्ल्ड कप की रनरअप रही टीम न्यूजीलैंड ने चार साल बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच को डिफेंडिंग चैम्पियन टीम से हार का हिसाब चुकता कर लिया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 20:10 IST

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पार किया एक और पड़ाव

जरात के वलसाड में मुंबई-अहमदाबाद उच्च गति वाले रेल गलियारे यानी बुलेट ट्रेन के मार्ग में पहली पर्वतीय सुरंग बनाने में गुरुवार को कामयाबी मिल गयी, पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 19:49 IST

झारखंड के तारा शाहदेव लव जिहाद मामले में आरोपी रकीबुल को उम्रकैद

नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने रंजीत सिंह कोहली पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया था। दोनों की शादी 7 जुलाई 2014 को हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि रंजीत सिंह कोहली पहले ही अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर चुका था और उसने अपना नाम रकीबुल हसन रख लिया था, पढें पूरी खबर
OCT 05, 2023 18:37 IST

संजय सिंह को नहीं मिली राहत, शराब घोटाले में कोर्ट ने ED की कस्टडी में भेजा

ईडी ने कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि संजय सिंह को इसी मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा से 2 करोड़ रुपये मिले। हमने उनके परिसर से डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 17:45 IST

देवरिया में 6 हत्या मामले में सीएम योगी का सख्त एक्शन

यूपी के देवरिया में 6 हत्या मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लिया और आधा दर्जन अफसरों को सस्पेंड कर दिया है, ये बेहद नृशंस हत्याकांड था, पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 17:26 IST

कैलाश मानसरोवर: नेपाल की बड़ी योजना

नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले श्रद्धुलाओं के लिए सिर्फ तीन प्रवेश बिंदुओं के बजाये चीन ने नेपाल और चीन के बीच 14 प्रवेश बिंदुओं का प्रस्ताव दिया है, पढें पूरी खबर
OCT 05, 2023 16:31 IST

शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट में किया गया पेश

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद गुरूवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 15:57 IST

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों पर मंथन का दौर तेज

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के मद्देनजर रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अपने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 15:33 IST

राहुल ने मां सोनिया को नए पिल्ले 'नूरी' से मिलाया

वर्ल्ड एनिमल डे पर अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने नूरी नाम के पिल्ले के बारे में बताया था, पढें पूरी खबर
OCT 05, 2023 15:32 IST

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस में सन्नाटा

कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण से किनारा करने क्या फैसला लिया है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस की रणनीति कुछ और ही है, जो INDIA गठबंधन की एकता पर भी सवाल खड़े कर रहा है, पढें पूरी खबर
OCT 05, 2023 11:47 IST

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर 'INDIA' में दो फाड़?

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर विपक्षी गठबंधन में दो धड़े नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने अलग राग अलापते हुए ये आशंका जताई है कि ये पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल की नूराकुश्ती और साजिश तो नहीं है। कांग्रेस के इस रुख से समझा जा सकता है कि 'INDIA' की एकता पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 10:53 IST

सीएम शिवराज सिंह चौहान की होने वाली है विदाई?

क्या शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी जाने वाली है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि उनके हाव-भाव से ऐसा लग रहा है कि वो इन दिनों नाराज हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से पूछा कि क्या उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं? उनके इसी सवाल के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने उनकी चुटकी ले ली है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 09:58 IST

क्या नेपाल में आए भूकंप से सिक्किम में मची तबाही?

वैज्ञानिक इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या मंगलवार को नेपाल और उसके आस-पास के क्षेत्र में आया जोरदार भूकंप ही सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने और तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ की असली वजह है? झील पर बादल के फटने से चुंगथांग बांध भी बह गया, जो राज्य की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है। यह 1,200 मेगावाट तीस्ता चरण तीन जलविद्युत परियोजना का हिस्सा है जिसमें राज्य सरकार प्रमुख रूप से हितधारक है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 09:55 IST

DMK सांसद के 40 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को तमिलनाडु में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सांसद एस जगतरक्षकन (S Jagathrakshakan) से जुड़े 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। आयकर विभाग द्वारा तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 09:54 IST

सिक्किम बाढ़ में 22 सैनिक अब भी लापता

हिमालय में बसा एक सुंदर राज्य सिक्किम अचानक आई बाढ़ से तबाह हो गया है। इस आपदा ने 14 लोगों की जान ले ली है, जबकि 120 लोग अभी भी लापता हैं। आपदा ने अपने पीछे विनाश का निशान छोड़ा है। पुल, बांध और सड़कें बह गईं और इलाके में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। अधिकारी लापता लोगों को बचाने और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 09:27 IST

सीधी भर्तियों में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष प्रावधान) नियम, 1997 में संशोधन किया है, जिसमें वन विभाग को छोड़कर महिलाओं को भर्ती में 35% आरक्षण प्रदान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 08:33 IST

कौन हैं अल्फ्रेड टायरोन कुक?

7 सितंबर, 1965 को सुबह के लगभग 10:30 बजे थे। उस दिन कलाईकुंडा हवाई अड्डे से वह कुक की तीसरी उड़ान थी। वो करीब 20,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे थे। इसी बीच उन्हें कलाईकुंडा बेस पर पाकिस्तानी एयरफोर्स के हमले को नाकाम करने का ग्राउंड कंट्रोल से आदेश मिला। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को युद्ध में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2023 07:18 IST

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी से भड़का विपक्ष

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बात सियासत में उबाल आ गया है। विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार पर तीखे हमले तेज कर दिए हैं। तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंह की गिरफ्तारी पर किस नेता ने क्या बोला? पढ़ें पूरी पढ़ें पूरी खबर