
ताजा खबर: Taza Khabar, 5 अक्टूबर 2023: World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, संजय सिंह को नहीं मिली राहत
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 5 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: 2019 वनडे वर्ल्ड कप की रनरअप रही टीम न्यूजीलैंड ने चार साल बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच को डिफेंडिंग चैम्पियन टीम से हार का हिसाब चुकता कर लिया। न्यूजीलैंड ने मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया वहीं दिल्ली शराब नीति की जांच से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में गुरूवार को पेश किया गया। इस दौरान ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की कस्टडी मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक संजय सिंह को ईडी की कस्टडी में भेज दिया वहीं यूपी के देवरिया में 6 हत्या मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लिया और आधा दर्जन अफसरों को सस्पेंड कर दिया है, ये बेहद नृशंस हत्याकांड था उधर कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर नेपाल की बड़ी योजना, एक अरब हिंदू तीर्थयात्रियों को देगा यात्रा सुविधा उधर पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के मद्देनजर रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अपने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई है,यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 5 अक्टूबर (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।