देश

सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं महादेव ऐप मामला में ईडी की रडार पर आए और फिल्मी सितारे, कपिल शर्मा-हुमा कुरैशी भी तलब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 09:52 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को समन भेजकर अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

Image

ईडी ने कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को तलब किया (फोटो- kapilsharma & iamhumaq)

महादेव एप घोटाले में एक के बाद एक फिल्मी सितारे ईडी की रडार पर आते दिख रहे हैं। खबर है कि रणबीर कपूर के बाद अब कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को भी ईडी ने तलब किया है। इन फिल्मी सितारों से करोड़ों के महादेव एप घोटाले मामले में ईडी पूछताछ करना चाह रही है।

रणबीर कपूर ने मांगी मोहलत

मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को समन भेजकर अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। जांच एजेंसी इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजकर छह अक्टूबर को रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दे चुकी है। इसके बाद पता चला कि रणबीर कपूर ने ईडी से दो सप्ताह का समय मांगा है।

क्यों किया तलब

अधिकारियों ने बताया कि हाल में तीनों कलाकारों को समन भेज कर एजेंसी के रायपुर कार्यालय में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने को कहा गया है। एजेंसी धनशोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इनका बयान दर्ज करेगी और यह समझने की कोशिश करेगी कि ऐप के प्रवर्तकों द्वारा कथित तौर पर किए गए भुगतान और धन प्राप्ति का तरीका क्या था।

क्या है कनेक्शन

माना जा रहा है कि इन कलाकारों को मामले में आरोपी नहीं बनाया जाएगा। समझा जाता है कि इन कलाकारों ने महादेव ऐप का प्रचार किया और कुछ ने ऐप के एक प्रवर्तक की विदेश में हुई शादी में मेहमानों का मनोरंजन किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article