देश

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह को कोर्ट में किया गया पेश

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 5, 2023, 04:30 PM IST

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद गुरूवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

Image

AAP सांसद संजय सिंह को कोर्ट में किया गया पेश

Delhi Liquor Scam Update: दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था उन्हें गुरूवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, गौर हो इस मामले को लेकर विपक्ष बेहद हमलावर है।

संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया था, संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ईडी का बयान सामने आया, ईडी अधिकारियों ने कहा है कि संजय सिंह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे और घोटोले से संबंधित तथ्यों को छिपा रहे थे। उनसे पूछताछ करने के लिए यह गिरफ्तारी की गई है।

करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी और संजय सिंह के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और वो गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

केजरीवाल ने गिरफ्तारी को गैर कानूनी बताया

संजय सिंह की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था, उन्होंने इस गिरफ्तारी को गैर कानूनी बताया है। केजरीवाल ने लिखा, संजय सिंह की गिरफ्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।

INDIA गठबंधन की एकता पर भी सवाल

संजय सिंह पर ईडी का शिकंजा कसने के बाद केंद्र सरकार पर एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगना फिर से शुरू हो गया है। कल शाम हुई गिरफ्तारी के बाद से इंडिया गठबंधन के कई नेता संजय सिंह के घर जाकर उनके परिवार से मिल चुके हैं। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल या बड़े नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रहा है।

सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण से किनारा करने क्या फैसला लिया है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस की रणनीति कुछ और ही है, जो INDIA गठबंधन की एकता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article