आज की ताजा खबर, 5 नवंबर, 2022 : दिल्ली-NCR में हर पांच में से चार फैमिली प्रदूषण से जुड़ी बीमारियां झेल रहीं- सर्वे
दाऊद इब्राहिम-छोटा शकील के खिलाफ चार्जशीट, टेरर फंडिंग केस में एक्शन में NIA
एनआईए ने अपनी तफ्तीश में पाया कि प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों को निशाना साधने के साथ ही व्यापारियों और भारतीय शहरों में हमले करने के लिए लश्कर, जेईएम और एक्यू के आतंक और स्लीपर सेल का समर्थन करते हैं। पूरी खबर पढ़ेंहिंदुओं को निशाना बनाना मकसद था, आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय
दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 के दंगों से जुड़े एक मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के शनिवार को आरोप तय किए। पूरी खबर पढ़ेंगोरखपुर में डेंगू का प्रकोप!
गुजरात में कांग्रेस को पांच से अधिक सीट नहीं मिलेगी, अरविंद केजरीवाल का दावा
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 कई मायनों में खास होने वाला है। किसी भी तरह का नतीजा ऐतिहासिक होगा। अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो विजय रथ को कोई रोकने वाला नहीं। अगर कांग्रेस कामयाब होती है तो 35 साल बाद बदलाव होगा और यदि आम आदमी पार्टी के हाथ जीत लगती है तो इसमें कई अर्थ छिपे होंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के पहले से आप के नेता गुजरात का दौरा करते रहे हैं। राष्ट्रीय संयोजक... पढ़ें, पूरी खबर।यूपी योद्धा के कप्तान होंगे परदीप नरवाल
यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग के नौवें सत्र के बाकी मैचों के लिये अनुभवी परदीप नरवाल को टीम का कप्तान बनाया है। वह नितेश कुमार की जगह लेंगे जो पिछले दो सत्र से और पुणेरी पल्टन के खिलाफ पिछले मैच तक टीम के कप्तान रहे हैं। अपनी कप्तानी में पटना पाइरेट्स को लगातार तीन खिताब दिलाने वाले नरवाल 1400 से अधिक रेड अंक जुटाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में 60 वर्षीय एक व्यक्ति गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ट्यूशन पढ़ने वाली बच्चियों ने शिक्षिका (ट्यूटर) के पिता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के जामुल थाना क्षेत्र में बालिकाओं ने ट्यूशन शिक्षिका के पिता शहादत हुसैन (60) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत की कि जामुल क्षेत्र में एक महिला शिक्षक अपने ही पर ट्यूशन पढ़ाती हैं और जब शिक्षिका कुछ देर के लिए वहां से हटती थी तब उनके पिता शहादत हुसैन पांचवी और छठवीं कक्षा पढ़ने वाली इन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते थे।झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी चाल, हिमाचल में पीएम मोदी ने लगाए गंभीर आरोप
मंडी में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस न केवल 'राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ' है, बल्कि देश के विकास के लिए भी है। हिमाचल के मंडी में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने केंद्र में कांग्रेस (Congress) के शासन के दौरान रक्षा सौदों का मुद्दा उठाया और कहा कि पार्टी हमेशा... पढ़ें पूरी खबर।चुनाव में INC को खलेगी अहमद पटेल की कमी? बेटी ने कही यह बात
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) बीजेपी के लिए हमेशा से ही सम्मान की लड़ाई रही है वही कांग्रेस 27 साल से सत्ता में वापसी की जद्दोजहद करती दिख रही है। लेकिन इस बार गुजरात चुनाव कई मायनों में अलग दिखाई दे रहा है। पिछले करीब तीन दशकों में पहली बार कांग्रेस (Congress) गुजरात में अहमद... पढ़ें, पूरी खबर।ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा थाः मस्क
भारत समेत दुनियाभर में माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी के बीच इसके नए मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने अपने कदम को सही ठहराते हुए कहा है कि कंपनी के हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान झेलने की स्थिति में उनके पास छंटनी के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था। ट्विटर को अप्रैल-जून की तिमाही में 27 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 6.6 करोड़ डॉलर का लाभ हुआ था। मस्क ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘ट्विटर के कार्यबल में कटौती का जहां तक सवाल है तो कंपनी के 40 लाख डॉलर प्रतिदिन का नुकसान उठा रही है तो दुर्भाग्य से हमारे पास कोई विकल्प नहीं रहा।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कंपनी से निकलने वाले लोगों को तीन महीने की क्षतिपूर्ति पैकेज की पेशकश की गई थी जो कानूनी रूप से जरूरी सीमा से 50 फीसदी अधिक है।’’BJP में आ गए हिमांशु व्यास
फील्ड में जाएं स्वास्थ्य अधिकारी, डेंगू पर रखें पैनी नजर : योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पांव पसार रहे डेंगू को लेकर शनिवार को अपने आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने नोडल अफसरों को डेंगू की रोकथाम की व्यवस्थाओं को देखने के लिए दोबारा फील्ड में जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाएं। प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर विशेष अभियान चलाएं। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि मिशन मोड में डॉक्टरों एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। अस्पताल पहुंचे मरीज को हर हाल में जरूरी उपचार मिलना चाहिए।प्रत्येक वोट अगले 25 वर्षों में हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा को परिभाषित करेगा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में बनाए रखने का मन बना लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेजी से प्रगति और स्थिर सरकार जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंडी जिले के सुंदरनगर में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘इस बार हिमाचल चुनाव खास है क्योंकि 12 नवंबर को डाला गया प्रत्येक वोट सिर्फ आने वाले पांच साल के लिए नहीं है, बल्कि यह अगले 25 वर्षों के लिए राज्य की विकास यात्रा को परिभाषित करेगा।’’अदालत ने सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
पंजाब की एक अदालत ने शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या के मुख्य आरोपी को शनिवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।प्रतापगढ़ में पुलिस व राजस्व टीम पर हमला, पांच गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के बेलसण्डी गांव में पट्टे की जमीन की पैमाइश के दौरान पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मप्र: एसयूवी के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत, एक घायल
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।आरएसएस ने तमिलनाडु में छह नवंबर को होने वाले कार्यक्रम स्थगित किए
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने तमिलनाडु में छह नवंबर को होने वाले अपने मार्च और अन्य कार्यक्रम स्थगित करने तथा शर्तों के साथ इन कार्यक्रमों को अनुमति देने के मद्रास उच्च न्यायालय की एकल पीठ के फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है।राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अमृतसर के ब्यास में राधा स्वामी सत्संग पहुंचे, जहां उनका संप्रदाय प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने का कार्यक्रम है। मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, “बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के नेतृत्व में, आरएसएसबी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे रहा है।” राधा स्वामी सत्संग को डेरा बाबा जयमल सिंह के नाम से भी जाना जाता है। यह अमृतसर शहर से लगभग 45 किमी दूर ब्यास शहर में स्थित है। देश भर में और खासकर पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश में इसके अनुयायी हैं।कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विस चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया
ग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना, 30 यूनिट मुफ्त बिजली और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 10 करोड़ ‘स्टार्टअप निधि’ देने का वादा किया है।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सोमवार को अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा महाराष्ट्र पहुंचने के बाद 10 और 18 नवंबर को राज्य में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।भारत में कोविड-19 के 1,082 नए मामले
भारत में शनिवार को कोविड-19 के 1,082 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,59,447 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 15,200 रह गई है।शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगी, यात्री सुरक्षित
महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन पर शनिवार सुबह मुंबई जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे में आग लग गयी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं नहीं हुआ।भारत जोड़ो यात्रा : तेलंगाना में सात नवंबर को बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले जुक्कल में सात नवंबर को एक बड़ी जनसभा का संबोधित करेंगे।उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर चीन और रूस से भिड़ा अमेरिका
उत्तर कोरिया के एक के बाद एक बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण करने को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने चीन और रूस पर निशाना साधा है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि उत्तर कोरिया ने इस साल 59 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जो उसकी सैन्य क्षमता से ज्यादा है और इससे उसके पड़ोसी देशों में चिंता और डर पसर गया है।कर्नाटक में सड़क हादसा
बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए।प्रदूषण का कहर
केजरीवाल चुनाव प्रचार में व्यस्त, दिल्लीवासी प्रदूषण से बचने को मास्क पहनें: मंडाविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, इसलिए दिल्लीवासी खुद को प्रदूषण से बचाने के लिए मास्क पहनें।क्या है हवा की स्थिति
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वर्तमान में नोएडा (यूपी) में 'गंभीर' श्रेणी में 529, गुरुग्राम (हरियाणा) में 'गंभीर' श्रेणी में 478 और 'गंभीर' श्रेणी में धीरपुर के पास 534 पर है। दिल्ली का समग्र एक्यूआई वर्तमान में 'गंभीर' श्रेणी में 431 पर हैपंजाब में तनाव
अमृतसर में शिवसेना नेता की हत्या के बाद तनाव, हिंदू संगठनों ने किया पंजाब बंद का ऐलान। शुक्रवार को शिवसेना नेता की गोली मारकर कर दी गई थी हत्यामथुरा में सड़क हादसा
मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर 2 कारों के आपस में टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल ले जाया गया है।वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में वाणिज्यिक डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
दिल्ली में डीजल से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों और ट्रकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, आवश्यक सामान ले जाने वाले, सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों पर चलने वाले सभी वाहनों को दिल्ली में चलने की अनुमति होगी।बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस, टीएमसी से नीतीश कुमार के 'महागठबंधन' में शामिल होने का आग्रह किया
एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले 'महागठबंधन' का स्वागत किया और कांग्रेस तथा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस से 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)को हराने के लिए विपक्षी समूह में शामिल होने का आह्वान किया।चेन्नई में हादसा
चेन्नई के एनएससी बोस रोड में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से 1 की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए। दमकल कर्मियों ने घायलों को बचाया और मलबे को साफ करने में लगे हैं।पंजाब-हिमाचल के दौरे पर पीएम मोदी
पीएम मोदी आज हिमाचल और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। जहां वो पहले पंजाब के ब्यास जाएंगे, यहा वो राधा स्वामी सत्संग का दौरा करेंगे। इसके बाद हिमाचल निकल जाएंगे, जहां वो चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा
फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला
'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं
नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?
'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ
© 2026 Times Horizon Private Limited
