LIVE

आज की ताजा खबर, 5 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: हिमाचल के चंबा में बस पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल, सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार 4 गिरफ्तार

Piyush KumarUpdated Jul 5, 2026, 23:42 IST

आज की ताजा खबर, 5 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव:विदेश मंत्री एस.जयशंकर रविवार से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका की यात्रा पर रवाना होंगे। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शनिवार को तेहरान की सड़कों पर लाखों शोकाकुल लोग उमड़ पड़े। राजधानी के इमाम खोमैनी ग्रैंड मोसल्ला परिसर में बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

आज की ताजा खबर, 5 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: हिमाचल के चंबा में बस पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल, सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार 4 गिरफ्तार
आज की ताजा खबर, 5 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: हिमाचल के चंबा में बस पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल, सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार 4 गिरफ्तार

आज की ताजा खबर, 5 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: विदेश मंत्री एस.जयशंकर रविवार से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका की यात्रा पर रवाना होंगे। पांच से 10 जुलाई तक चार खाड़ी देशों कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान की जयशंकर की यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं।

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शनिवार को तेहरान की सड़कों पर लाखों शोकाकुल लोग उमड़ पड़े। राजधानी के इमाम खोमैनी ग्रैंड मोसल्ला परिसर में बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

दिल्ली के राणहोला थाना क्षेत्र के तिलंगपुर कोटला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, विनय नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी निशा पर Exide बैटरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने एल्युमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने के बाद उसने अपनी बहन को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि रामविलास पासवान ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनकी जनसेवा हमेशा याद रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।"

रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को हुआ था। वह लंबे समय तक भारतीय राजनीति के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल रहे और उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की स्थापना की थी। उनका निधन 8 अक्टूबर 2020 को हुआ था।

वर्तमान में उनके बेटे चिराग पासवान मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पार्टी के लोकसभा में पांच सांसद हैं और यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। रामविलास पासवान को भारतीय राजनीति में एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने कई दशकों तक विभिन्न सरकारों में मंत्री रहते हुए सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया।

JUL 05, 2026 23:41 IST

हिमाचल के चंबा में बस पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर एक बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में हताहत हुए लोग भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर में गद्दी समुदाय के रात्रिभर चलने वाले पारंपरिक शिव आराधना अनुष्ठान ’शिव नुआला’ में शामिल होकर लौट रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान चंबा के गारेड जिले के साहिल ठाकुर के रूप में हुई है, जिसने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घायलों में बस चालक कुलविंदर सिंह तथा यात्री गुड्डू देवी, बिंटा एवं गिल्मा देवी शामिल हैं, जिन्हें चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री थे। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। बारिश के बाद पहाड़ों पर से पत्थर गिरने लगते हैं। तेज रफ्तार में लुढ़ककर गिरने वाले पत्थर अक्सर जानलेवा हादसों का कारण बनते हैं।
JUL 05, 2026 23:40 IST

जम्मू में अमरनाथ तीर्थयात्री की सांप के काटने से मौत

जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में रविवार को सांप के काटने से अमरनाथ यात्रा पर आए 42 वर्षीय एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले अमित कुमार को तड़के करीब 2.30 बजे आधार शिविर में सर्पदंश का शिकार होना पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आधार शिविर के भीतर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के वास्ते आवश्यक कदम उठा रहा है।
JUL 05, 2026 22:35 IST

लालू प्रसाद यादव समेत राबड़ी देवी और अब्दुल बारी सिद्दीकी बिना सुरक्षा के दिखे पटना की सड़कों पर

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पटना की सड़कों पर बिना सुरक्षा के दिखे।
JUL 05, 2026 22:32 IST

मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत

मुंबई में रविवार को भी जारी मूसलाधार बारिश के बीच पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 18 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक और एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में एक सप्ताह से भी कम समय में पेड़ गिरने की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 12.40 बजे कुर्ला पश्चिम के नौपाड़ा इलाके में हिंदी बीएमसी स्कूल के पास एक दुकान पर पेड़ गिर गया। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे यूनुस कुंदावाला को बाहर निकालकर फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी इलाके में मोटरसाइकिल चला रहे 18 वर्षीय युवक पर पेड़ की एक शाखा गिरने से उसकी मौत हो गई।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर हुई थी, लेकिन इसकी सूचना अधिकारियों को रविवार को दी गई। उन्होंने बताया कि कुमार हसन रजा जहांगीर आलम सैयद अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी पेड़ की एक शाखा टूटकर उसके सिर पर गिर गई। अधिकारी ने बताया कि उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये घटनाएं 30 जून को चेंबूर में हुई उस दुर्घटना के कुछ ही दिन बाद सामने आई हैं, जिसमें एक पेड़ चलती स्कूल बस पर गिर गया था। इस हादसे में 11 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।
JUL 05, 2026 21:45 IST

भाजपा ने नितिन नवीन के पहले जम्मू दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के सोमवार को होने वाले जम्मू के पहले दो दिवसीय दौरे से पूर्व पार्टी ने उनके कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए यहां कई समीक्षा बैठकें की हैं।
इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें शामिल हैं। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष सत शर्मा ने बताया कि दौरे के दौरान नवीन मिश्रीवाला में एक सभा को संबोधित करेंगे और साथ ही यहां कन्वेंशन सेंटर में युवा कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करने वाले शर्मा ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष भारतीय जनसंघ के नेताओं श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रेम नाथ डोगरा को भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शर्मा ने कहा, ’’हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हर कार्यकर्ता में जोश भरेगा तथा जम्मू-कश्मीर में भाजपा के संगठनात्मक आधार को और मजबूत करेगा। हर कार्यकर्ता को इस दौरे को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में योगदान देना चाहिए, जो राष्ट्रवाद, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति भाजपा की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता हो।’’ इस बीच, बिहारी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शर्मा से मुलाकात की और नवीन को सम्मानित करने का अवसर मांगा।
JUL 05, 2026 21:42 IST

वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को करोड़पति बताकर महिला से दुष्कर्म, 41 लाख रुपये की ठगी

महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के 38-वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ एक वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को करोड़पति कारोबारी बताकर एक महिला से दुष्कर्म करने और उससे 41.25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता 36-वर्षीय तलाकशुदा महिला अपने बच्चे के साथ ठाणे जिले के कल्याण पूर्व क्षेत्र में रहती है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को एक संपन्न होटल व्यवसायी और सिविल इंजीनियर बताया। शादी का झांसा देकर और महिला के बच्चे को अपनाने का भरोसा दिलाकर उसने उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर नवी मुंबई के पनवेल स्थित होटलों और कल्याण स्थित महिला के घर में कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। प्राथमिकी के हवाले से एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ’’आरोपी ने महिला से 41.25 लाख रुपये की ठगी की। साथ ही उसके एक वाहन को बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए और दूसरे वाहन पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया।’’ पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरीके से अन्य महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया होगा। उसकी तलाश की जा रही है।
JUL 05, 2026 19:34 IST

सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

सुलतानपुर जिले के करौंदीकला क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि करौदीकलां क्षेत्र के रमशापुर गांव में सभा आयोजित करके लोगों का धर्मांतरण कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, रमशापुर गांव में अवैध रूप से सभा का आयोजन करके लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये।
मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि सभा में लगभग 20 स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सभा को संचालित करने के लिए कुछ लोग बाहर से आए थे, जो धर्म परिवर्तन करा रहे थे। ग्रामीणों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी व्यक्तियों द्वारा पहले भी अलग-अलग गांवों में ऐसे कार्यक्रम किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रविवार को मुकदमा पंजीकृत कर चार नामजद आरोपियों विनोद, रोहित, सूरज और सचिन को गिरफ्तार किया गया।
JUL 05, 2026 17:58 IST

गुवाहाटी में छह जुलाई से शुरू होगी ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों की बैठक

असम के गुवाहाटी में छह जुलाई से ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक होगी। सरकार ने रविवार को कहा कि इस बैठक का उद्देश्य खुफिया जानकारी साझा करने के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अभियान और संस्थागत सहयोग को मजबूत करना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाला स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) इस बैठक की मेजबानी करेगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, इसमें ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बयान में कहा गया कि यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब वैश्विक स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। इसमें कहा गया कि सिंथेटिक ड्रग्स, नए मन: प्रभावी पदार्थ (एनपीएस), डार्कनेट के जरिए होने वाली तस्करी और क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से होने वाले वित्तीय लेनदेन जैसी चुनौतियां कई देशों के लिए गंभीर समस्या बन गई हैं। बयान में कहा गया कि बैठक का समापन संयुक्त घोषणा-पत्र को अपनाने के साथ होगा। ब्रिक्स 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है। इसमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
JUL 05, 2026 17:57 IST

एंबुलेंस और सेना के वाहन की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रविवार को सूरतगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर एक निजी एंबुलेंस और सेना के वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, हादसा केंचियां कस्बे के निकट उस समय हुआ जब एंबुलेंस एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे सेना के ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में एक महिला मरीज को जयपुर के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन घर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने मृतकों की पहचान लक्ष्मी देवी (26), एंबुलेंस चालक सतनाम सिंह (26) और महेंद्र कौर (56) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि हादसे में रामप्रकाश और राजवीर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस बीच, सेना ने एक बयान जारी कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि घटना की जांच के दौरान वह नागरिक प्रशासन को पूरा सहयोग दे रही है।
JUL 05, 2026 17:55 IST

दिल्ली में एनडीएमसी फ्लैट से गिरने के बाद नवविवाहिता की मौत, परिजनों का दहेज के लिए हत्या का आरोप

दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके में नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक आवासीय परिसर की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद 28 साल की एक नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक बयान में कहा, "पुष्प विहार की रहने वाली आकृति नाम की महिला शनिवार को पालिका कुंज के एनडीएमसी फ्लैट्स के बी-ब्लॉक से कथित तौर पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

पुलिस के अनुसार, आकृति ने इस साल 24 अप्रैल को शादी की थी और वह छतरपुर में एक निजी कंपनी में ’सेल्स एग्जीक्यूटिव’ के तौर पर काम कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, "चूंकि मौत शादी के सात साल के भीतर हुई है, इसलिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को जरूरी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया करने के लिए सूचित कर दिया गया है।"
घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा रही है और जांच जारी है। हालांकि, महिला के परिवार ने आत्महत्या की आशंका को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांगों को लेकर आकृति की हत्या कर दी। आकृति के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने के लिए इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। उसने दावा किया कि भाई-बहनों में सबसे बड़ी उसकी बहन एक जिम्मेदार और मानसिक रूप से मजबूत इंसान थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद महिला के पति ने उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया। परिवार के अनुसार, यह प्रेम और परिवार की सहमति से हुआ विवाह था। परिवार ने आरोप लगाया कि आकृति की शादी सिर्फ ढाई महीने पहले हुई थी, जिससे उसकी मौत के हालात और भी संदिग्ध हो जाते हैं। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
JUL 05, 2026 17:51 IST

×मुंबई में भारी बारिश के बीच इंडिगो की चार उड़ानों को रद्द किया गया

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग एक घंटे तक सभी रनवे पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया, जिसके चलते इंडिगो की चार उड़ान रद्द कर दी गईं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग विमानन कंपनियों की 13 उड़ानों का मार्ग बदलकर पास के हवाई अड्डों की ओर भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण दूसरी जगह भेजे गए सभी 13 विमान बाद में वापस मुंबई पहुंच गए। इस बीच, उड़ानों का डेटा एकत्र करने वाली वेबसाइट ’फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मुंबई हवाई अड्डे से रवाना होने वाली 90 प्रतिशत उड़ानों ने औसतन 65 मिनट की देरी से उड़ान भरी, जबकि आने वाली 45 प्रतिशत उड़ान भी देरी से पहुंचीं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इससे पहले मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा, "पूर्वाह्न लगभग 10:17 बजे भारी बारिश के कारण दृश्यता का स्तर कम हो गया था और 42 नॉट तक की तेज हवाएं चल रही थीं। इससे रनवे पर संचालन प्रभावित हुआ।" हवाई अड्डा संचालक ने कहा कि यात्रियों, विमानों और हवाई अड्डे पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तय प्रक्रिया के तहत रनवे पर संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। बयान में कहा गया है कि मौसम परिस्थितियों में सुधार होने पर एक घंटे बाद रनवे पर संचालन सामान्य रूप से शुरू हुआ। सूत्रों के अनुसार, रद्द की गईं इंडिगो की उड़ानों में 6ई 395 (दिल्ली-मुंबई), 6ई 5273 (मुंबई-इंदौर), 6ई 552 (इंदौर-मुंबई) और 6ई 6613 (मुंबई-दिल्ली) शामिल हैं। इंडिगो ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली और मुंबई में खराब मौसम का असर उड़ानों के संचालन पर पड़ा है। हम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी लेते रहें।" हालांकि, इंडिगो ने अपनी पोस्ट में मुंबई हवाई अड्डे पर रद्द की गईं चार उड़ानों का जिक्र नहीं किया। हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) के सूत्रों के अनुसार, मुंबई हवाई अड्डे पर हर दिन 980 से 1,000 उड़ानों का संचालन होता है। सूत्रों ने बताया कि यहां औसतन हर घंटे 48 उड़ानों की आवाजाही होती है, जिनमें 24 आगमन और 24 प्रस्थान उड़ान शामिल हैं।
JUL 05, 2026 15:50 IST

पुणे में बारिश के बाद आवासीय सोसायटी की बाहरी दीवार ढही, 14 वाहन क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक आवासीय सोसायटी की बाहरी दीवार गिरने से कम से कम 14 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के करीब तीन बजे शहर के कात्रज इलाके में हुई। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ’’ यह आवासीय सोसायटी कात्रज के जंभुलवाडी मार्ग पर स्थित है। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद सोसायटी के परिसर की दीवार वाहनों की पार्किंग के लिए बनाए गए ढांचे पर गिर गई, जिससे कई दोपहिया और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।’’ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कात्रज और सिंहगढ़ दमकल केंद्रों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सात, चार पहिया और सात, दोपहिया वाहनों को बाहर निकाल लिया गया है।
JUL 05, 2026 15:21 IST

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक निजी बस की टक्कर से कार में सवार दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कार चेन्नई से हैदराबाद जा रही थी और इसमें पांच लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही बस ने रविवार तड़के करीब पांच बजे जिले के चित्याल के पास कार को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार चालक को चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी, दो बच्चों और एक मित्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि इस हादसे में बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
JUL 05, 2026 15:20 IST

बाराबंकी में अवैध चाय पत्ती बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई, प्राथमिकी दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की एक साझा टीम ने थाना बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में एक घर से बिना लाइसेंस चल रही अवैध चाय पत्ती बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एफएसडीए के अनुसार टीम ने करीब 800 किलो रंगी हुई नकली चायपत्ती, पांच किलो केमिकल युक्त रंग और 15 किलो चाय पत्ती की पैकिंग बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पकड़ी गई इस फैक्‍टरी में सूचना पर टीम पहुंची तो फैक्टरी में रंगीन चायपत्ती को ’फास्ट टी’ और ’गार्डेन फ्रेश’ ब्रांड के नाम से पैक किया जा रहा था। मौके पर पकड़े गए फैक्टरी मालिक शकील ने स्वीकार किया कि वह एक वर्ष से अधिक समय से यह कारोबार कर रहा था।
चाय की पत्तियों और बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले रंगों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। लगभग 1.6 लाख रुपये की चाय का स्टॉक सील कर दिया गया है, साथ ही पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन और सीलिंग मशीन भी ज़ब्त की गई है।
सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शकील करीब एक साल से अधिक समय से अवैध रूप से फैक्टरी संचालित कर रहा था। आसपास के जिलों में माल आने और मिलावटी चाय पत्ती बेचने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अपने आवास पर बिना लाइसेंस के चाय पत्ती की फैक्ट्री संचालित करने के आरोपी शकील के खिलाफ बड्डूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, सलिल कुमार सिंह, डॉ. अंकिता यादव तथा पुलिस उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, चेतन सिंह, कृष्ण, शैलेंद्, रमाशंकर चौधरी और सुनील मिश्रा शामिल थे।
JUL 05, 2026 15:20 IST

सहारनपुर में पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, चालक फरार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तीतरो थानाक्षेत्र अंतर्गत रविवार को पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। तीतरो थाना प्रभारी विकास चारण के अनुसार, ग्राम आसफगढ़ निवासी रवित (23) आज मोटरसाइकिल से तीतरो की ओर आ रहा था। पापड़ी गांव के पास आसफगढ़-पापड़ी पुलिया से आगे सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवित बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना पर तीतरो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि चार भाइयों में रवित सबसे छोटा था, और सभी भाई बगीचों में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। उन्होंने कहा कि आज रवित बाइक लेकर काम पर निकला था कि रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
JUL 05, 2026 12:38 IST

हिमाचल में बस के ऊपर गिरा पत्थर, एक की मौत


हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक निजी बस के ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिर गया। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों तथा प्रशासन की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
JUL 05, 2026 11:27 IST

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि, कहा- वंचितों के उत्थान में दिया अमूल्य योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि रामविलास पासवान ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनकी जनसेवा हमेशा याद रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।"

रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को हुआ था। वह लंबे समय तक भारतीय राजनीति के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल रहे और उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की स्थापना की थी। उनका निधन 8 अक्टूबर 2020 को हुआ था।

वर्तमान में उनके बेटे चिराग पासवान मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पार्टी के लोकसभा में पांच सांसद हैं और यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। रामविलास पासवान को भारतीय राजनीति में एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने कई दशकों तक विभिन्न सरकारों में मंत्री रहते हुए सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया।
JUL 05, 2026 09:05 IST

प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककथा गायन शैली पंडवानी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाली प्रख्यात लोकगायिका तीजन बाई का रविवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष की थीं। एम्स रायपुर के एक चिकित्सक ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई ने रविवार तड़के सवा तीन बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अस्पताल में 27 मई से इलाज किया जा रहा था।
तीजन बाई दुर्ग जिले से थीं। अपनी दमदार आवाज, मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति और भावपूर्ण प्रस्तुति शैली के लिए प्रसिद्ध तीजन बाई ने पंडवानी को एक क्षेत्रीय लोक परंपरा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित लोककला का दर्जा दिलाया। पंडवानी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला है, जिसमें महाभारत के प्रसंगों को प्रभावशाली कथा-वाचन, लोकगायन और संगीत के साथ जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
JUL 05, 2026 08:11 IST

मोरक्को ने कनाडा के शानदार सफर पर रोक लगाकर अंतिम आठ में जगह बनाई

अजेदीन ओउनाही के दो गोल की मदद से मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया और इस तरह से वह विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में एक से अधिक बार पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया। पहला हाफ गोलरहित छूटने के बाद मोरक्को ने अपना असली रंग दिखाया और दनादन तीन गोल करके सह मेजबान कनाडा का जादुई अभियान आगे नहीं बढ़ने दिया। ओउनाही ने 50वें और 82वें मिनट में गोल किए। उसकी तरफ से तीसरा गोल सोफियान रहीमी ने इंजरी टाइम के आठवें मिनट में किया।
कनाडा ने भी अच्छा खेल दिखाया लेकिन वह अवसरों का फायदा नहीं उठा पाया। इसके बावजूद कनाडा के लिए यह विश्व कप यादगार बन गया, क्योंकि वहां फुटबॉल लोकप्रिय नहीं है और वहां के लोगों पर आइस हॉकी का जादू सर चढ़कर बोलता है। यही कारण है कि उसके कोच जेसी मार्श टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए।
JUL 05, 2026 06:46 IST

आज की ताजा खबर: पत्नी की बैटरी से हत्या, फिर पति ने खाया जहर

दिल्ली के राणहोला थाना क्षेत्र के तिलंगपुर कोटला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, विनय नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी निशा पर Exide बैटरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने एल्युमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने के बाद उसने अपनी बहन को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।


आज