LIVE

आज की ताजा खबर, 5 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ : ChakraView With Sumit Awasthi में आज अंकिता केस का 2027 में असर? आंध्रा के दंपति की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

आज की ताजा खबर लाइव, 5 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ (उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत खारिज, ट्रंप की भारत पर नए टैरिफ की धमकी, वेनेजुएला संकट, दिल्ली, यूपी, बिहार का मौसम, टी20 विश्व कप बांग्लादेश क्रिकेट टीम, असम भूकंप) मुख्य समाचार Latest News in Hindi: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दंगों की साजिश से जुड़े मामले में उमर सहित अन्य आरोपियों को जमानत देने से दो सितंबर को इनकार कर दिया था। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर नई दिल्ली 'रूसी तेल के मुद्दे' पर मदद नहीं करता है, तो वॉशिंगटन भारतीय इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ बढ़ा सकता है। वहीं वेनेजुएला में संकट गहराता जा रहा है वहां राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद ट्रम्प ने नए नेता, डेल्सी रोड्रिग्ज से कहा कि 'अगर वह सही काम नहीं करती हैं, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी' उधर असम के मोरीगांव जिले में भूकंप 5 जनवरी की सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आपात बैठक में गहन चर्चा के बाद भारत-श्रीलंका की साझा मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया। आज की ताजा और अहम खबरों के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ...
आज की ताजा खबर, 5 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ : ChakraView With Sumit Awasthi में आज अंकिता केस का 2027 में असर? आंध्रा के दंपति की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News (उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत खारिज, ट्रंप की भारत पर नए टैरिफ की धमकी, दिल्ली, यूपी, बिहार का मौसम, वेनेजुएला संकट, असम भूकंप, टी20 विश्व कप बांग्लादेश क्रिकेट टीम) के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar): दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दंगों की साजिश से जुड़े मामले में उमर सहित अन्य आरोपियों को जमानत देने से दो सितंबर को इनकार कर दिया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर नई दिल्ली 'रूसी तेल के मुद्दे' (Russian Oil) पर मदद नहीं करता है, तो वॉशिंगटन भारतीय इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ (Tariff) बढ़ा सकता है। पिछले साल ट्रंप प्रशासन ने नई दिल्ली द्वारा बड़े पैमाने पर रूसी तेल खरीदने का हवाला देते हुए भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया था। राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया, 'अगर वे रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करते हैं तो हम भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।' मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद में काफी कमी की है।

असम के मोरीगांव जिले में नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, 5 जनवरी यानी सोमवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था।अधिकारियों ने बताया कि चोट लगने या संपत्ति को नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। वहीं असम के साथ-साथ मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी बड़े पैमाने पर झटके महसूस किए गए। इन झटकों के कारण लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

उत्तर भारत में रविवार को सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट आई है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी रही। पहाड़ों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां का दौर जारी है। यहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। सोमवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। वहीं हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत उत्तर भारत के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में रहने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को संकेत दिया था कि अगर उन्हें जरूरी लगा तो वह सैन्य कार्रवाई की दूसरी लहर को मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं। नए नेता, डेल्सी रोड्रिग्ज से कहा कि 'अगर वह सही काम नहीं करती हैं, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, शायद (निकोलस) मादुरो से भी ज़्यादा,' पूर्व राष्ट्रपति को अमेरिकी सेना द्वारा काराकास से पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आपात बैठक में गहन चर्चा के बाद भारत-श्रीलंका की साझा मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है।


  1. दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत
  2. ट्रंप की भारत पर नए टैरिफ की धमकी, कहा-'अगर भारत रूसी तेल पर सहयोग नहीं करता है तो...
  3. भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में शीतलहर का प्रकोप
  4. असम में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता
  5. ट्रंप ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को दी नई धमकी
Jan 5, 2026 | 09:24 PM IST

तमिलनाडु से पूर्वी चंपारण पहुंचा विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग

तमिलनाडु से रवाना हुआ विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग सोमवार की शाम विशेष ट्रक के माध्यम से पूर्वी चंपारण जिले की सीमा में पहुंच गया। गोपालगंज और पूर्वी चंपारण की सीमा पर गंडक नदी के पुल को पार करते ही शिव भक्तों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धा के साथ शिवलिंग का स्वागत किया। लोग इस अद्भुत शिवलिंग के दर्शन के लिए उत्सुक दिखाई दिए। जिले में प्रवेश करने के बाद प्रशासन की देखरेख में शिवलिंग को केसरिया के कैथवलिया की ओर ले जाया जा रहा है, जहां रास्ते-रास्ते भक्त भावपूर्वक उसका स्वागत कर रहे हैं। महाबलीपुरम (तमिलनाडु) के कारीगरों ने काले ग्रेनाइट पत्थर पर बारीक नक्काशी कर इस शिवलिंग को तैयार किया है, जिसे विशेष वाहन से पूर्वी चंपारण लाया गया है। इस विशाल शिवलिंग की स्थापना चकिया–केसरिया मार्ग स्थित कैथवलिया के पास निर्मित हो रहे विराट रामायण मंदिर परिसर में की जाएगी।
Jan 5, 2026 | 07:56 PM IST

आंध्र प्रदेश के दंपति की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

आंध्र प्रदेश के एक दंपति की अमेरिका के वाशिंगटन में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पालाकोल्लू के मूल निवासी के. कृष्ण किशोर (49) वर्ष 1999 में अमेरिका चले गए और वहां पहले से ही बसीं काकीनाडा की मूल निवासी आशा (45) से शादी कर ली। अधिकारी ने अमेरिका में बसे दंपति (किशोर और आशा) की रविवार को वाशिंगटन में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिससे पश्चिम गोदावरी जिले में उनका परिवार सदमे में है।

किशोर के दृष्टिबाधित पिता पुरुषोत्तम और माता पश्चिम गोदावरी जिले में रहती हैं। पुलिस के मताबिक दंपति के दो बच्चे (एक बेटी और एक बेटा) हैं, जबकि किशोर की बहन पहले ही अमेरिका में बस चुकी हैं। दंपति हाल ही में अपने पैतृक गांव आए थे।
Jan 5, 2026 | 06:27 PM IST

ChakraView With Sumit Awasthi में आज देखें अंकिता केस का 2027 में असर ?

Jan 5, 2026 | 05:18 PM IST

रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार ओडिशा पुलिस निरीक्षक हुए निलंबित

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई. बी. खुरानिया ने रिश्वत लेने के आरोप में एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए पुलिस निरीक्षक को सोमवार को निलंबित कर दिया। पुलिस निरीक्षक को रिश्वत लेने के आरोप में सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार किया था। राज्य पुलिस मुख्यालय के एक आदेश के अनुसार, कटक शहर स्थित ‘सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (सीआरआरआई) थाने के प्रभारी निरीक्षक बिजय कुमार बारिक को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है। बारिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Jan 5, 2026 | 04:46 PM IST

किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

Jan 5, 2026 | 01:37 PM IST

PM Modi- CM Yogi Meeting: योगी आदित्यनाथ ने की पीएम से मुलाकात। लगभग 1 घण्टे तक चली दोनों के बीच मुलाकात।

Jan 5, 2026 | 01:21 PM IST

Tata Hospital Mumbai Bomb Threat: मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में बम होने की धमकी,अस्पताल को धमकी भरा ईमेल मिला

मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में बम होने की धमकी मिली है, अस्पताल को धमकी भरा ईमेल मिला है, टाटा मेमोरियल अस्पताल को 5 जनवरी यानी सोमवार सुबह 'हॉस्पिटल में बम है' वाला धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड तुरंत अस्पताल पहुंचे, जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला है वहीं पुलिस मेल भेजनेवाले की तलाश में जुटी है।
Jan 5, 2026 | 01:17 PM IST

Gandhinagar Water Contamination: गुजरात में गंदे पानी का कहर; गांधीनगर में 100 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुजरात के गांधीनगर में गंदा पानी पीने से हालात बिगड़ गए हैं। पिछले कुछ दिनों में 100 से अधिक बच्चे बीमार हुए हैं, जिनमें कई टाइफाइड से ग्रस्त हैं। एक छह वर्षीय बच्ची की टाइफाइड से मौत हो गई, जबकि उसी परिवार के अन्य बच्चे भी बीमार हैं। प्रभावित क्षेत्रों सेक्टर 24, 26, 28 और आदिवाड़ा में 75 स्वास्थ्य टीमें तैनात हैं, जिन्होंने अब तक 20,800 घरों का सर्वे कर 90 हजार लोगों की जांच की है।
Jan 5, 2026 | 01:16 PM IST

IRCTC Scam Update: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से आंशिक राहत मिली है। हाईकोर्ट ने इस मामले में लालू यादव की ओर से दायर याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। यह याचिका निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती देती है, जिसमें लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे।
Jan 5, 2026 | 11:40 AM IST

Umar Khalid Sharjeel Imam Bail: जेल में ही रहेंगे उमर खालिद-शरजील इमाम, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दंगों की साजिश से जुड़े मामले में उमर सहित अन्य आरोपियों को जमानत देने से दो सितंबर को इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने उक्त फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया था।
Jan 5, 2026 | 11:36 AM IST

UP Police Encounter: सुल्तानपुर में पुलिस एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश तालिब ढेर

यूपी के सुल्तानपुर जिले में लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। लंबे समय से फरार एक लाख के इनामी बदमाश तालिब उर्फ आजम खान और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
Jan 5, 2026 | 10:43 AM IST

VB–G RAM G News: नए साल पर मनरेगा बनाम VB–G RAM G: कांग्रेस के आंदोलन से पहले BJP का प्री-एम्प्टिव प्लान

नए साल पर मनरेगा बनाम VB–G RAM G: विपक्ष के आंदोलन से पहले BJP जमीनी और डिजिटल दोनों मोर्चों पर किलेबंदी कर विपक्ष के मनरेगा बनाम VB–G RAM G कानून के नैरेटिव को कमजोर करने की पूरी तैयारी में नजर आ रही है।
Jan 5, 2026 | 10:23 AM IST

UP Electricity Theft News: बिजली चोरी के खिलाफ संभल में सख्ती, सात टीमों के साथ DM-SP खुद उतरे मैदान में

संभल में बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन ने देर रात बड़े अभियान को अंजाम दिया। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई खुद मैदान में उतरे, साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारी और सात टीमें बनाई गईं। भारी पुलिस बल और बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में घर-घर कनेक्शन की जांच हुई। कई जगह अवैध केबल और कटिया सप्लाई पकड़ी गई।
Jan 5, 2026 | 09:53 AM IST

SC Verdict on Umar Khalid Sharjeel Imam: क्या जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद, शरजील इमाम?

उमर और शर्जील पर दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप है। राजधानी दिल्ली में दंगे फरवरी 2020 में हुए थे। उमर और शर्जील जमानत के लिए कई बार कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 10 दिसंबर को मामले की सुनवाई के बाद अफना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Jan 5, 2026 | 09:36 AM IST

Starlink Internet Venezuela News: वेनेजुएला में Starlink का इंटरनेट हुआ फ्री, सपोर्ट में खड़े हुए एलन मस्क

Tesla और SpaceX के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink वेनेजुएला के लोगों को एक महीने तक मुफ्त ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराएगी। इसका मकसद देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बनाए रखना बताया गया है। X (पूर्व में ट्विटर) पर Starlink की पोस्ट शेयर करते हुए मस्क ने लिखा, “वेनेजुएला के लोगों के समर्थन में।”
Jan 5, 2026 | 08:53 AM IST

Venezuela Latest News: वेनेजुएला की सरकार में था CIA का एजेंट, मादुरो की हर गतिविधि पर थी खुफिया एजेंसी की नजर

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक मादुरो को अपने अधीन लेने में डेल्टा वन फोर्स को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। ऑपरेशन एब्सल्यूट रिजॉल्व शुरू होने के दो तीन घंटे के भीतर ही मादुरो डेल्टा वन फोर्स के सैनिकों के अधीन थे, उन्होंने एक तरह से सरेंडर कर दिया था। ऑपरेशन का प्लान इतना फूल प्रूफ था कि मादुरो को भागने का मौका नहीं मिला।
Jan 5, 2026 | 08:47 AM IST

Trump's Latest Tariff Warning: भारत पर Tariff बढ़ाने की ट्रंप की फिर धमकी, कहा-'अगर भारत रूसी तेल पर सहयोग नहीं करता है तो...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर नई दिल्ली 'रूसी तेल के मुद्दे' (Russian Oil) पर मदद नहीं करता है, तो वॉशिंगटन भारतीय इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ (Tariff) बढ़ा सकता है। पिछले साल ट्रंप प्रशासन ने नई दिल्ली द्वारा बड़े पैमाने पर रूसी तेल खरीदने का हवाला देते हुए भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया था। राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया, 'अगर वे रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करते हैं तो हम भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।'
Jan 5, 2026 | 07:36 AM IST

Weather Update: भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में शीतलहर का प्रकोप

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तेज ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप भी जारी है। आईएमडी के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद अगले चार दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने पांच और छह जनवरी को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की भी संभावना जताई है। वहीं गुजरात में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। भारत के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर का दौर शुरू हो गया है।
Jan 5, 2026 | 07:35 AM IST

Venezuela Update: ट्रम्प ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को दी नई धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को संकेत दिया था कि अगर उन्हें जरूरी लगा तो वह सैन्य कार्रवाई की दूसरी लहर को मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं। नए नेता, डेल्सी रोड्रिग्ज से कहा कि 'अगर वह सही काम नहीं करती हैं, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, शायद (निकोलस) मादुरो से भी ज़्यादा,' पूर्व राष्ट्रपति को अमेरिकी सेना द्वारा काराकास से पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद।
Jan 5, 2026 | 07:35 AM IST

Assam Earthquake News:असम में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, 5 जनवरी यानी सोमवार सुबह असम के मोरीगांव जिले में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था।अधिकारियों ने बताया कि चोट लगने या संपत्ति को नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है।
Jan 5, 2026 | 07:34 AM IST

BMC Election News: 'माफिया बन गए हैं प्राइवेट टैंकर, हमें जिताइए इनके घर की सप्लाई काट देंगे'-ओवैसी की ललकार

ओवैसी ने कहा, 'यहां पीने के पानी के लिए निजी वाटर टैंकरों का इस्तेमाल किया जाता है। आज ये निजी टैंकर एक माफिया बन चुके हैं। हमारे उम्मीदवारों को जिताइए, और हम उन लोगों के घरों की पानी की सप्लाई काट देंगे जिन्होंने आपको पानी से वंचित रखा है। बीएमसी चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी।
Jan 5, 2026 | 07:33 AM IST

Bangladesh T20 News: बांग्लादेश ने किया भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार, ए क्या होगी आगे की राह?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को एक आपात बैठक में गहन चर्चा के बाद भारत-श्रीलंका की साझा मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है। जहां पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुकाबले खेले जाने हैं जिसने टूर्नामेंट में हाईब्रिड मॉडल के आधार पर खेलने पर सहमति जताई थी,क्योंकि भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था और फाइनल सहित अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले थे।
Jan 5, 2026 | 07:32 AM IST

Gold Rate Today: सोने का भाव आज का 5 जनवरी 2026: आज सुबह में क्या है रेट

सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर बढ़ोतरी ही देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी घटती भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।