आज की ताजा खबर: PM मोदी ने राज्यसभा में विपक्षियों को घेरा, बोले- कांग्रेस राज में किसान परेशान और बेहाल थे
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [पीएम मोदी] [ममता बनर्जी] [संसद का बजट सत्र], [जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार] [मौसम का अपडेट], [डोनाल्ड ट्रंप] [भारत-यूएस ट्रेड डील] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): आज की ताजा खबर लाइव, 5 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [पीएम मोदी] [ममता बनर्जी] [संसद का बजट सत्र], [जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार] [मौसम का अपडेट], [डोनाल्ड ट्रंप] [भारत-यूएस ट्रेड डील] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: दिल्ली विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की शिकायत पर दर्ज दो एफआईआर के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उत्तर भारत में शीतलहर का दौर अब भी जारी है, हालांकि दिल्ली एनसीआर को आज कोहरे से राहत मिली है, और सुबह धूप खिली हुई है। उधर, संसद में आज भी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। हालांकि, बुधवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बाद पीएम मोदी अपना भाषण नहीं दे पाए थे। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर: PM मोदी ने राज्यसभा में विपक्षियों को घेरा, बोले- कांग्रेस राज में किसान परेशान और बेहाल थे
गुमशुदा के मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं : दिल्ली पुलिस
भाजपा की सुजाता पाटिल नवी मुंबई की महापौर चुनी गईं
PM मोदी ने राज्यसभा में TMC पर साधा निशाना
मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका; कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
भारत और श्रीलंका गहरे सभ्यतागत व आध्यात्मिक बंधनों से बंधे हुए हैं: मोदी
अजीत डोभाल-मार्को रुबियो मुलाकात का खंडन
राज्यसभा से विपक्षी सदस्यों ने किया वॉकआउट
लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया
प्रधानमंत्री के जवाब के बिना लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया
पश्चिम बंगाल के 20 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बकाया महंगाई भत्ता देने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसके पहले दिए गए अंतरिम आदेश के मुताबिक बकाया DA का 25% हिस्सा 6 मार्च तक दिया जाए। बकाया का बाकी हिस्सा किस्तों मे कैसे दिया जाए, ये तय करने के लिए एक कमेटी के गठन का आदेश दिया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व SC जज इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता मे कमेटी का गठन किया। जस्टिस इंदु मलहोत्रा ,जस्टिस तरलोचन सिंह चौहान और जस्टिस गौतम विधूडी और CAG अधिकारी की कमेटी बनाई गई है।
सागर में नर्स की हत्या से सनसनी
लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया
लोकसभा में फिर हंगामा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में नक्सली ढेर
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के दक्षिणी हिस्से के एक जंगल में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी और उसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे सुरक्षा बलों का नक्सलियों से सामना हुआ। उन्होंने बताया कि अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और घटनास्थल से अब तक एक नक्सली का शव तथा एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस कार्रवाई के साथ ही, राज्य में इस वर्ष अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। इससे पहले, तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए थे। बस्तर क्षेत्र में बीजापुर सहित सात जिले आते हैं। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में कुल 285 नक्सली मारे गए थे। केंद्र सरकार ने देश से वामपंथी उग्रवाद के खात्मे के लिए इस वर्ष 31 मार्च की समयसीमा तय की है।
