LIVE

4 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर; अयातुल्ला खामेनेई की इजराइल को चेतावनी

4 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: इजरायल से तनातनी के बीच ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल को फिर चेताया है। खामेनेई ने अपने समर्थकों और दुनिया के मुस्लिम देशों को भी आपस में एकता बनाकर रखने की नसीहत दी है। उन्होंने इस्लाम के नाम पर दुश्मन देश का मुकाबला करने का आह्वान किया। अयातुल्लाह ने क्या-क्या कहा जानिए। महाराष्ट्र के मंत्रालय में अजित पवार गुट के विधायक और डेप्युटी स्पीकर नरहरि झिरवल शुक्रवार को तीसरी मंजिल से कूद गए लेकिन सुरक्षा जाली पर वह अटक गए। नरहरि धनगर समाज को आरक्षण देने का विरोध कर रहे थे। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि झिरवाल ने कूदने से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। बताया जाता है कि सीएम के साथ उनकी बैठक नाकाम रही। मंत्रालय में जिस समय यह घटना हुई, उस समय सत्ता और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मंत्रालय में मौजूद थे। इससे कुछ घंटे पहले नरहरि ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिंदे को हमारी बात सुननी होगी। आदिवासी विधायक आज सुबह से ही मंत्रालय में धरना दे रहे हैं। आंदोलन करने वाले विधायक धनगरों को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद धुएं के कारण तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पीएम मोदी महाराष्ट्र को एक साथ कई सौगातें देने जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों के हित में प्रधानमंत्री लगभग 9.4 करोड़ किसानों को लगभग 20,000 करोड़ रुपये की ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किस्त का वितरण करेंगे। तिरुपति लड्डू में चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा जिसमें अदालत की निगरानी में जांच की मांग समेत कई अन्य याचिकाएं शामिल हैं। बता दें, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि मिलावटी घी के मामले में एसआईटी को जांच करनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस रिपोर्ट को देखकर लगता है कि कथित मिलावट वाला घी लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल ही नहीं हुआ था। हरियाणा में गुरुवार शाम चुनाव प्रचार थम गया तो राहुल गांधी की नजर अब महाराष्ट्र पर है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा में अब ज्यादा दिन का समय नहीं रह गया है। आज राहुल कोल्हापुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर देंगे। जानकारी के मुताबिक वह आज शाम 6 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को राहुल संविधान बचाओ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर हैं और उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार मजदूर थे और छत की ढलाई कर भदोही से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। सभी मजदूर वाराणसी के मिर्जामुराद के रहने वाले थे।

Shashank Shekhar MishraUpdated Oct 4, 2024, 21:02 IST
Follow on Google News
4 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर; अयातुल्ला खामेनेई की इजराइल को चेतावनी

4 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर; अयातुल्ला खामेनेई की इजराइल को चेतावनी

हिंदी न्यूज़, 4 अक्टूबर 2024 मुख्य समाचार: आज की ताजा खबर लाइव, 4 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: इजरायल से तनातनी के बीच ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल को फिर चेताया है। खामेनेई ने अपने समर्थकों और दुनिया के मुस्लिम देशों को भी आपस में एकता बनाकर रखने की नसीहत दी है। उन्होंने इस्लाम के नाम पर दुश्मन देश का मुकाबला करने का आह्वान किया। अयातुल्लाह ने क्या-क्या कहा जानिए। महाराष्ट्र के मंत्रालय में अजित पवार गुट के विधायक और डेप्युटी स्पीकर नरहरि झिरवल शुक्रवार को तीसरी मंजिल से कूद गए लेकिन सुरक्षा जाली पर वह अटक गए। नरहरि धनगर समाज को आरक्षण देने का विरोध कर रहे थे। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि झिरवाल ने कूदने से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। बताया जाता है कि सीएम के साथ उनकी बैठक नाकाम रही। मंत्रालय में जिस समय यह घटना हुई, उस समय सत्ता और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मंत्रालय में मौजूद थे। इससे कुछ घंटे पहले नरहरि ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिंदे को हमारी बात सुननी होगी। आदिवासी विधायक आज सुबह से ही मंत्रालय में धरना दे रहे हैं। आंदोलन करने वाले विधायक धनगरों को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद धुएं के कारण तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पीएम मोदी महाराष्ट्र को एक साथ कई सौगातें देने जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों के हित में प्रधानमंत्री लगभग 9.4 करोड़ किसानों को लगभग 20,000 करोड़ रुपये की ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किस्त का वितरण करेंगे। तिरुपति लड्डू में चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा जिसमें अदालत की निगरानी में जांच की मांग समेत कई अन्य याचिकाएं शामिल हैं। बता दें, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि मिलावटी घी के मामले में एसआईटी को जांच करनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस रिपोर्ट को देखकर लगता है कि कथित मिलावट वाला घी लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल ही नहीं हुआ था। हरियाणा में गुरुवार शाम चुनाव प्रचार थम गया तो राहुल गांधी की नजर अब महाराष्ट्र पर है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा में अब ज्यादा दिन का समय नहीं रह गया है। आज राहुल कोल्हापुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर देंगे। जानकारी के मुताबिक वह आज शाम 6 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को राहुल संविधान बचाओ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर हैं और उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार मजदूर थे और छत की ढलाई कर भदोही से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। सभी मजदूर वाराणसी के मिर्जामुराद के रहने वाले थे।

  • हरियाणा का प्रचार थमते ही मिशन महाराष्ट्र पर निकले राहुल गांधी

  • मिर्जापुर में सड़क हादसा; 10 की मौत

  • इजरायल ने हिजबुल्लाह पर तेज किए हमले

OCT 04, 2024 19:11 IST

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में अब तक 24 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
OCT 04, 2024 18:27 IST

बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में बम रखे होने की सूचना झूठी निकली

बेंगलुरु में तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को शुक्रवार दोपहर प्राप्त हुए ईमेल में उनके परिसरों में बम रखे होने की सूचना दी गई, जो बाद में झूठी साबित हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बासवनगुडी स्थित बेंगलूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग तथा सदाशिवनगर स्थित एम एस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को अपराह्न करीब एक बजे ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली।
OCT 04, 2024 17:13 IST

छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार ऑपरेशन चला रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। इन सातों के पास भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
OCT 04, 2024 17:03 IST

पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। वह इस्लामाबाद में 15 व 16 अक्टूबर को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन ( SCO) समिट में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।
OCT 04, 2024 15:34 IST

जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए आई है। सूत्रों की मानें तो CISF को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है।
OCT 04, 2024 14:47 IST

मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूदे अजित पवार गुट के विधायक नरहरि झिरवल

महाराष्ट्र के मंत्रालय में अजित पवार गुट के विधायक और डेप्युटी स्पीकर नरहरि झिरवल शुक्रवार को तीसरी मंजिल से कूद गए लेकिन सुरक्षा जाली पर वह अटक गए। नरहरि धनगर समाज को आरक्षण देने का विरोध कर रहे थे। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि झिरवाल ने कूदने से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। बताया जाता है कि सीएम के साथ उनकी बैठक नाकाम रही। मंत्रालय में जिस समय यह घटना हुई, उस समय सत्ता और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मंत्रालय में मौजूद थे। इससे कुछ घंटे पहले नरहरि ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिंदे को हमारी बात सुननी होगी। आदिवासी विधायक आज सुबह से ही मंत्रालय में धरना दे रहे हैं। आंदोलन करने वाले विधायक धनगरों को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2024 14:45 IST

तेलंगाना में काला जादू करने के शक में महिला की बेरहमी से आग लगाकर हत्या

तेलंगाना के मेडक जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले में कुछ लोगों ने एक महिला को आग लगा कर जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन लोगों को महिला पर काला जादू करने का शक था। इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात रामायमपेट मंडल के कटरियाल गांव में महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे आग लगा दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, महिला पर हमला करने वाले लोगों ने महिला को पहले पीटा फिर पेट्रोल छिड़क कर उसको आग लगा दी। महिला का नाम डी मुत्तवा बताया जा रहा है। घटना के दौरान डर की वजह से पीड़ित महिला का बेटा और बहू अपनी जान बचाने के लिए घर से भाग गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और आग बुझाई। हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाते समय महिला की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2024 14:47 IST

अयातुल्ला खामेनेई की चेतावनी, जरूरत पड़ी तो दोबारा करेंगे इजराइल पर हमला

इजरायल से तनातनी के बीच ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल को फिर चेताया है। खामेनेई ने अपने समर्थकों और दुनिया के मुस्लिम देशों को भी आपस में एकता बनाकर रखने की नसीहत दी है। उन्होंने इस्लाम के नाम पर दुश्मन देश का मुकाबला करने का आह्वान किया। अयातुल्लाह ने क्या-क्या कहा जानिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2024 14:43 IST

सुप्रीम कोर्ट ने एलजी द्वारा MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव कराए जाने पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव कराए जाने पर सवाल उठाए हैं। एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के छठे सदस्य के चुनाव को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एलजी ऑफिस को नोटिस जारी किया है और इस पर दो हफ्ते में जवाब मांगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2024 13:25 IST

गोविंदा को अस्पताल से आज छुट्टी दे दी जाएगी: परिवार

अभिनेता गोविंदा के परिवार ने कहा कि शुक्रवार को यहां अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चल जाने से 60 वर्षीय अभिनेता घायल हो गए थे। उनके पैर में चोट आई थी। गोविंदा की मंगलवार को निजी अस्पताल में सर्जरी की गई थी जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अभिनेता की बेटी टीना आहूजा ने संवाददाताओं के साथ उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘‘वह पहले से बेहतर हैं। उन्हें आज छुट्टी दी जा रही है।’’
OCT 04, 2024 13:25 IST

सितंबर में प्याज,आलू की कीमतों में उछाल से घर का बना खाना हुआ महंगा: रिपोर्ट

आलू, प्याज और टमाटर की कीमतों में उछाल से सितंबर में घर का बना खाना एक साल पहले की तुलना में महंगा हो गया। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2023 में शाकाहारी भोजन की लागत 28.1 रुपये से सितंबर में 11 प्रतिशत बढ़कर 31.3 रुपये हो गई। यह अगस्त में 31.2 रुपये से थोड़ी ही अधिक हुई। ‘रोटी, राइस, रेट’ नामक इस रिपोर्ट में वृद्धि के लिए सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया गया है, जो थाली की लागत का 37 प्रतिशत हिस्सा है।
इसमें कहा गया, ‘‘ सितंबर में प्याज, आलू तथा टमाटर की कीमतें क्रमश: 53 प्रतिशत, 50 प्रतिशत और 18 प्रतिशत बढ़ीं। इसकी वजह प्याज तथा आलू की कम आवक, जबकि भारी बारिश से आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में टमाटर का उत्पादन प्रभावित रहना रही।’’ रिपोर्ट में कहा गया, उत्पादन में कमी से दालों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि साल की शुरुआत में कीमतों में कटौती के कारण ईंधन की कीमतों में 11 प्रतिशत की गिरावट आई।
OCT 04, 2024 13:24 IST

विदेश मंत्री जयशंकर श्रीलंका पहुंचे, शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में अनुरा कुमार दिसानायके के शपथ लेने के एक पखवाड़े से भी कम समय बाद द्वीप राष्ट्र के नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे। जयशंकर ने कोलंबो हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कोलंबो में पुन: आकर अच्छा लगा। श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ आज अपनी बैठकों को लेकर उत्साहित हूं।’’
OCT 04, 2024 12:26 IST

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में आई तकनीकी खराबी, त्रिवेंद्रम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद धुएं के कारण तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह विमान मस्कट जा रहा था और इसमें 148 यात्री सवार थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2024 11:56 IST

आज नए बंगले में शिफ्ट होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने और दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद 2015 से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर रह रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब वे नए घर में शिफ्ट हो रहे है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2024 11:04 IST

अमेठी हत्याकांड पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताया दुख

अमेठी में दलित परिवार के 4 लोगों की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने निराशा जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की निर्मम हत्या की घटना अति-दुखद और चिंताजनक है। सरकार दोषियों और वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए ताकि अपराधी बेखौफ न रहें।
OCT 04, 2024 10:52 IST

पीएम मोदी का मिशन महाराष्ट्र, देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह लगभग 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। मोदी पांच अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग सवा 11 बजे जगदंबा माता मंदिर, पोहरादेवी में दर्शन करेंगे। वह वाशिम में संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधियों पर भी श्रद्धांजलि देंगे। यहां पढ़ें ताजा खबर
OCT 04, 2024 09:43 IST

बांग्लादेश में हिंदूओं पर अत्याचार, अमेरिका तक उठने लगी आवाज; नरसंहार को रोकने का आह्वान

अमेरिका में यहूदी समुदाय ने भी हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ एकजुटता व्यक्त की है, जो इजरायल में हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों के समान है। जिस तरह दुनिया ने इजरायल में चरमपंथी हिंसा के खिलाफ रैली निकाली, उसी तरह अब कई लोग बांग्लादेश में आगे के अत्याचारों को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2024 09:15 IST

बीजेपी को हर चीज का श्रेय लेने की आदतः संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि यह बड़ा सम्मान है कि मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। 5 भाषाओं (बंगाली, मराठी, पाली, प्राकृत और असमिया) को यह सम्मान दिया गया है। कई सालों से मांग की जा रही थी कि मराठी भाषा को यह सम्मान दिया जाना चाहिए। राज्य के सभी दलों के नेताओं की ओर से पिछले 30-35 सालों से यह मांग की जा रही थी। इसके लिए प्रदेश के हर मुख्यमंत्री और हर सरकार ने यह मांग रखी। अगर ऐसा हुआ है, तो इसमें सभी का योगदान है, किसी एक व्यक्ति का नहीं, लेकिन बीजेपी को हर चीज का श्रेय लेने की आदत है।
OCT 04, 2024 07:21 IST

तिरुपति लड्डू केस में आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

तिरुपति लड्डू में चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा जिसमें अदालत की निगरानी में जांच की मांग समेत कई अन्य याचिकाएं शामिल हैं। बता दें, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि मिलावटी घी के मामले में एसआईटी को जांच करनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस रिपोर्ट को देखकर लगता है कि कथित मिलावट वाला घी लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल ही नहीं हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2024 06:58 IST

RSS के शताब्दी वर्ष का प्राथमिक लक्ष्य अनुशासित, मजबूत हिंदू समाज बनाना: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि संगठन के शताब्दी वर्ष का प्राथमिक लक्ष्य अनुशासित व मजबूत हिंदू समाज बनाना है। भागवत राजस्थान के बारां जिले की अपनी चार दिवसीय यात्रा की शुरूआत करते हुए धर्मादा धर्मशाला में आरएसएस के सभी क्षेत्रीय सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरएसएस प्रमुख ने शताब्दी वर्ष के मद्देनजर विस्तार और एकीकरण की योजनाओं पर सभी जिला व क्षेत्रीय प्रचारकों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। संघ के बारां संभाग के प्रमुख रमेश चंद्र मेहता ने विज्ञप्ति में कहा कि भागवत ने जोर देकर कहा कि शताब्दी वर्ष को उत्सव के रूप में नहीं मनाया जाना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य संगठन के संस्थापक द्वारा देखे गए एक संगठित, मजबूत और अनुशासित हिंदू समाज के सपने को साकार करना होना चाहिए। अगले साल आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे।