देश

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में आई तकनीकी खराबी, त्रिवेंद्रम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; जानें क्या बोला एअर इंडिया एक्सप्रेस?

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद धुएं के कारण तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला ?

Image

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में आई तकनीकी खराबी

Photo : iStock

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान( IX- 549) को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद धुएं के कारण तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के IX- 549 फ्लाइट ने सुबह करीब 10.30 बजे टेक-ऑफ कि था। यह विमान मस्कट जा रहा था और इसमें 148 यात्री सवार थे। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उड़ान भरने के दौरान संदिग्ध धुंआ देखे जाने के कारण, हमारा एक विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर वापस लौट आया।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की गई व्यवस्था

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। समस्या की वास्तविक प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। हम अपने परिचालन के हर पहलू में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। बता दें, कुछ दिनों पहले नई दिल्ली से बहरीन जा रही उड़ान के टेकऑफ के कुछ ही देर पहले तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। घटना पर उड़ान नियामक संस्था डीजीसीए ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की यह घटना सोमवार को हुई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article