देश

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू केस में आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, याचिकाकर्ता ने उठाई है कई मांग

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू में चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा जिसमें अदालत की निगरानी में जांच की मांग समेत कई अन्य याचिकाएं शामिल हैं। बता दें, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि मिलावटी घी के मामले में एसआईटी को जांच करनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस रिपोर्ट को देखकर लगता है कि कथित मिलावट वाला घी लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल ही नहीं हुआ था।

Image

तिरुपति लड्डू मामले में आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू में पशु चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा जिसमें अदालत की निगरानी में जांच की मांग समेत कई अन्य याचिकाएं शामिल हैं। न्यायमूर्ति बीआर गवई के नेतृत्व वाली पीठ ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए शुक्रवार सुबह सबसे पहले सुनवाई करने के लिए कहा। पहले अदालत ने यह भी कहा था कि भगवान को राजनीति से दूर रखना चाहिए।

तिरुपति लड्डू मामले में सुनवाई को शुक्रवार सुबह के लिए किया गया था सुनिश्चित

तिरुपति लड्डू में पशु चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। जानकारी के मुताबिक, अदालत की निगरानी में जांच की मांग समेत कई अन्य याचिकाएं शामिल हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से अनुरोध किया था कि इस मामले में गुरुवार दोपहर को होने वाली सुनवाई शुक्रवार सुबह के लिए सुनिश्चित कर दी जाए। न्यायमूर्ति बीआर गवई के नेतृत्व वाली पीठ ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए शुक्रवार सुबह सबसे पहले इस मामले की सुनवाई करने के लिए कहा था।

बता दें, इससे पहले 30 सितंबर को अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को यह निर्णय लेने में मदद करने के लिए कहा था कि तिरुपति लड्डू मामले की जांच राज्य द्वारा गठित एसआइटी (SIT) से करवाई जाए या किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए। अदालत ने यह भी कहा था कि भगवान को राजनीति से दूर रखना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा था कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट पूर्णतया स्पष्ट नहीं है क्योंकि ऐसा लगता है कि अस्वीकृत किए गए घी का परीक्षण किया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article