आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 30 नवंबर 2023: राजस्थान के एग्जिट पोल में खिसक रही कांग्रेस की जमीन, मध्य प्रदेश में हो गया खेला
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़़
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अरिहाल गांव में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।बघेल ने किया 75+ सीटों का दावा
एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा किअभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।मिजोरम का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ ईटीजी एमएनएफ- 14-18 कांग्रेस- 9-13भाजपा- 0-2तेलंगाना का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ-ईटीजीबीआरएस- 37-45कांग्रेस -60-70भाजपा-6-8छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ-ईटीजीभाजपा-32-40कांग्रेस -48-56अन्य-2-4राजस्थान के एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ-ईटीजीभाजपा- 108-128कांग्रेस - 56- 72अन्य- 13-21तेलंगाना में 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
तेलंगाना में शाम पांच बजे तक 63.94% मतदान हुआ।थोड़ी देर में एग्जिट पोल के आंकड़े
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े थोड़ी देर में जारी होंगे।तेजस ओर प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदेगी सेना
रक्षा अधिग्रहण परिषद ने आज बड़ा फैसला करते हुए 1.6 लाख करोड़ की लागत वाले प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारती वायु सेना 65 हजार करोड़ की लागत से 97 एलसीए मार्क 1ए तेजस लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है।एल्गार परिषद: NIA ने शोमा कांति सेन की जमानत याचिका का किया विरोध
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले की आरोपी शोमा कांति सेन की स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत संबंधी याचिका का बृहस्पतिवार को पुरजोर विरोध किया और कहा कि वह सामान्य बीमारियों से पीड़ित हैं और इसमें कुछ खास नहीं है।सुखोई-30 लड़ाकू विमान उन्नयन कार्यक्रम को मंजूरी
रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 लड़ाकू विमान उन्नयन कार्यक्रम को मंजूरी दी।तेलंगाना में 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में दोपहर एक बजे तक 36.68% मतदान हुआ।जम्मू-कश्मीर: ताजा बर्फबारी के कारण कुपवाड़ा से तंगधार जाने वाला रास्ता अवरुद्ध है।
#WATCH कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर: ताजा बर्फबारी के कारण कुपवाड़ा से तंगधार जाने वाला रास्ता अवरुद्ध है। pic.twitter.com/FGOgkYm6Ba
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से 25,000 तक बढ़ाने की परियोजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक 12,000 से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है। करीब-करीब 30 लाख लोग उसका फायदा उठा चुके हैं, उसके साथ जुड़े हैं, बातचीत की है, सवाल पूछे हैं, अपने नाम लिखवाए हैं और जिन-जिन चीजों की जरुरत है उसका फॉर्म भर दिया है। सबसे बड़ी बात कि माताएं-बहनें बहुत बड़ी संख्या में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंच रही हैं।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब तक 12,000 से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है। करीब-करीब 30 लाख लोग उसका फायदा उठा चुके हैं, उसके साथ जुड़े हैं, बातचीत की है, सवाल पूछे हैं, अपने नाम लिखवाए हैं और जिन-जिन चीजों की जरूरत है उसका फॉर्म… https://t.co/LrtFiH6qxs pic.twitter.com/S4tZ2Oz8y9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2023
देश में बहुत सारे अस्पताल पूरी तरह कॉर्पोरेट मशीन के तौर पर काम कर रहे हैं, यह अच्छा ट्रेंड नहीं है- राहुल गांधी
वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नए ब्लॉक (इकरा डायग्नोस्टिक्स, ऑक्सीजन प्लांट) इकरा अस्पताल, सुल्तान बाथरी के उद्घाटन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में बहुत सारे अस्पताल पूरी तरह कॉर्पोरेट मशीन के तौर पर काम कर रहे हैं। जो अच्छा ट्रेंड नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर हमें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे अलग सोच की जरूरत है। केंद्र सरकार को गरीब लोगों को बहुत कम लागत पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए। हमने राजस्थान में इस दिशा में काम किया है। अगर 2024 में हम सत्ता में आते हैं तो हम पूरे देश में इस तरह की पहल लागू करने की कोशिश करेंगे।महाराष्ट्र में बारिश से स्थिति गंभीर, सीएम, डिप्टी सीएम चुनाव प्रचार में व्यस्त-संजय राउत
शिवसेना (UTB) सांसद संजय राउत ने कहा कि पांच दिन हो गए, कहीं बेमौसम बारिश हो रही है, कहीं ओलावृष्टि हो रही है, पूरे महाराष्ट्र की स्थिति गंभीर है। जब ये संकट आसमान से गिर रहा था, तो हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रचार में व्यस्त हो गए। कोई छत्तीसगढ़ चला गया, कोई तेलंगाना, जैसे वो नहीं गए तो वहां चुनाव नहीं होंगे।जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बर्फबारी जारी है। पीर पंजाल रेंज के आसपास भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: पुंछ में भारी बर्फबारी जारी है। पीर पंजाल रेंज के आसपास भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया गया है। pic.twitter.com/mnrOK79fBZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2023
मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन के लालू यादव का बयान हास्यास्पद- नित्यानंद राय
उत्तरकाशी में 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर लालू यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव का बयान हास्यास्पद है। उन्होंने तो कभी कुछ नहीं किया। सभी आपदा प्रबंधन संस्थानों के प्रयास और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए PM का लगातार संदेश सफलता का सबसे बड़ा कारण रहा है। भारत ने आपदा प्रबंधन के लिए जो तरीके लागू किए हैं, उन पर दुनिया की नजर है। PM मोदी का 10 सूत्रीय एजेंडे के कारण जान-माल का कम से कम नुकसान हो रहा है।तमिलनाडु: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण चेन्नई में भारी बारिश हुई। चेन्नई में लगातार बारिश के कारण स्कूल बंद हैं। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
#WATCH तमिलनाडु: चेन्नई में लगातार बारिश के कारण स्कूल बंद हैं। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। pic.twitter.com/Za9ojwAC2g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2023
CAA को लेकर TMC का अमित शाह पर पलटवार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कोलकाता में एक विशाल रैली में ऐलान किया कि कोई भी केंद्र सरकार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने से नहीं रोक सकता। इसके कुछ घंटों बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सवाल किया कि क्यों इसके लिए नियम अभी तक नहीं बनाए गए हैं? टीएमसी नेता और राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उनके पास सांसदों की संख्या अधिक है, इसलिए उन्होंने कानून बनाया। इस कानून के तहत अभी तक नियम क्यों नहीं बने? नियम बनाने की तारीख में आज भी देरी हो रही है। नियम बनाने का काम 9 बार हो चुका है। वे (केंद्र सरकार) कह रहे हैं कि नियम 2024 में लागू होंगे। पूरी खबर पढ़ेंपीएम मोदी ने की तेलंगाना के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने का आह्वान किया। मतदान शुरू होने से पहले मोदी ने कहा कि मैं तेलंगाना के अपने भाई-बहनों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने का आह्वान करता हूं। उन्होंने युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से भी बड़ी संख्या में इस पर्व में भाग लेने की अपील की।अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन। उन्होंने राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में विदेश मंत्री के तौर पर सेवाएं दी थीं।थाईलैंड के 'अयुत्या' शहर का नाम रखा गया प्राचीन भारतीय शहर अयोध्या के नाम पर
थाईलैंड के 'अयुत्या' शहर का नाम प्राचीन भारतीय शहर अयोध्या के नाम पर रखा गया है। यहां एक ऐसा राजवंश है जिसके हर राजा को राम का अवतार माना जाता है।(29.11)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2023
(वीडियो 'अयुत्या' शहर से है।) pic.twitter.com/h8zY64JzJ7
गुजरात के मौसम का हाल
#WATCH गुजरात: मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, ''गुजरात में अगले पांच दिनों में शुष्क मौसम की उम्मीद है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। अगले पांच दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।"(29.11) pic.twitter.com/Ur5Y828BBL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2023
तेलंगाना चुनाव: मतदान आज
तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव जैसे शीर्ष नेताओं के धुंआधार चुनाव प्रचार के बाद अब आज 119 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। राज्य भर में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल पंजीकृत 3.26 करोड़ मतदाता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और 13 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे केटी रामाराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और बीजेपी के लोकसभा सदस्य बी संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा नौ अक्टूबर को चुनावों की तारीख घोषित किए जाने के बाद से ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है।सीएम नीतीश कुमार ने हमारा हालचाल नहीं पूछा- सुरंग में फंसे बिहार के श्रमिक
उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों में शामिल बिहार निवासी एक श्रमिक ने बुधवार को शिकायत की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के श्रमिकों के बारे में जानकारी लेने के लिए अपने अधिकारियों को मौके पर नहीं भेजा और न ही राज्य में उनके रिश्तेदारों से संपर्क ही किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्रमिकों से मिलने पहुंचे तब श्रमिक ने यह शिकायत की। श्रमिक ने धामी से कहा कि सभी राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों के फंसे श्रमिकों की कुशलता जानने के लिए अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा था, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न तो किसी को भेजा और न ही हमारे घर पर हमारे परिजनों से सहानुभूति जताने के लिए संपर्क ही किया। मुझे नहीं पता कि हमने क्या गलती की थी।सिल्क्यारा सुरंग से निकले मजदूरो ने बताई आपबीती
उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग से निकाले गये 41 श्रमिकों में से एक पुष्कर सिंह ने बुधवार को कहा कि शुरुआती कई दिन उनके लिए बहुत कठिन थे क्योंकि उन्हें पर्याप्त भोजन के बिना रहना पड़ा था। पुष्कर (24) ने बताया कि शुरुआती दिनों में न तो खाना मिला न ही अपनी बात पहुंचाने का कोई उचित माध्यम और हम केवल एक जोड़ी कपड़े में ही अंदर फंसे थे। उत्तराखंड के चंपावत गांव के निवासी पुष्कर ने कहा कि जब हमें पता चला कि सुरंग का एक हिस्सा ढह गया है, तो हम बाहर निकलने की ओर भागे लेकिन यह मलबे से पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। वह सुरंग में मशीन ‘ऑपरेटर’ के तौर काम कर रहे थे। पुष्कर के पिता किसान हैं। उसका एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन है। पुष्कर के भाई विक्रम सिंह और कुछ दोस्त उनके बाहर आने तक घटनास्थल पर डेरा डाले हुए थे। विक्रम ने बताया कि पुष्कर ने पहले हिमाचल प्रदेश में एक सुरंग में काम किया था और वह एक साल से सिलक्यारा साइट पर काम कर रहा था। पुष्कर ने बताया कि शुरुआती घंटे बहुत खौफनाक थे क्योंकि हर श्रमिक को लगता था कि वे बच नहीं पाएंगे। पुष्कर ने कहा कि शुरुआत में, हमें लगा था कि हम ज्यादा समय तक बच नहीं पाएंगे क्योंकि हमें घुटन महसूस हो रही थी। लेकिन हमें पानी की मोटर पाइप में आशा की किरण मिली, जिसका इस्तेमाल सुरंग से पानी बाहर निकालने के लिए किया गया था। पुष्कर ने कहा, पाइप उनके लिए वरदान साबित हुआ। उन्होंने कहा कि उस पाइप से हमने मोटर के जरिए पानी की सप्लाई बंद करके बाहर के लोगों को संकेत देने की कोशिश की। शुरुआती 12-13 घंटे ऐसा करने में ही निकल गए। फिर बाहर के लोगों को भी समझ आ गया कि हम में से कुछ लोग जिदा हैं। आखिरकार 20 नवंबर को छह इंच का पाइप डाला गया और सामान्य भोजन और कपड़ों की आपूर्ति शुरू हो गई। सुरंग में 12 नवंबर को फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिनों के जटिल अभियान के बाद मंगलवार को बचाया गया। बचाये गये श्रमिकों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।अदालत ने मेहुल चोकसी की हस्तक्षेप अर्जी स्वीकार करने से किया इनकार
महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने बुधवार को भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें उसने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 636 करोड़ रुपये की गिरवी संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर आवेदन में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था। चोकसी 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी है और फिलहाल बारबाडोस के एंटीगुआ में रह रहा है। आईसीआईसीआई बैंक ने उसके पास गिरवी रखी कुछ संपत्तियों को मुक्त करने का अनुरोध किया है। चोकसी ने हस्तक्षेप अर्जी में दक्षिण मुंबई स्थित फ्लैट और अलीबाग में एक बंगले को अवमुक्त करने पर आपत्ति जताई, जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच के दौरान बैंक के पक्ष में कुर्क कर लिया था। लेकिन धन शोधन निवारण अधिनियम मामलों के विशेष न्यायाधीश एस एम मेनजोगे ने कहा कि बैंक ने इन संपत्तियों की मांग नहीं की थी। अदालत ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक जिन संपत्तियों को चाहता है, उनका स्वामित्व चोकसी के पास नहीं बल्कि अलग-अलग कंपनियों के पास है, इसलिए उन्हें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय पीएनबी घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उसके मामा चोकसी एवं अन्य की जांच कर रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों ने आरोप लगाया है कि नीरव मोदी, चोकसी और उनके स्वामित्व वाली कंपनियों ने कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 2011 और 2017 के बीच फर्जी ‘लेटर ऑफ अंडरटेकिंग’ और ‘लेटर ऑफ क्रेडिट’ के जरिए पीएनबी से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा किया।झारखंड के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में बरी
सांसद और विधायकों से संबंधित मामले की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने झारखंड के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को 2014 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बुधवार को बरी कर दिया। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चामा में मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में संबंधित निर्वाचन अधिकारी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। सांसद/विधायक विशेष अदालत ने उन्हें यह कहते हुए बरी कर दिया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया।मणिपुर के उग्रवादी समूह यूएनएलएफ ने सरकार के साथ किया शांति समझौता
मणिपुर में सक्रिय उग्रवादी समूह यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने बुधवार को सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये और हिंसा त्यागने पर सहमति जताई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां इसकी घोषणा की। यूएनएलएफ मणिपुर की इंफाल घाटी में सक्रिय सबसे पुराना सशस्त्र समूह है। अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गयी। पूर्वोत्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के मोदी सरकार के अथक प्रयासों में एक नया अध्याय जुड़ गया है क्योंकि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट ने आज नयी दिल्ली में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घाटी में सक्रिय सबसे पुराना सशस्त्र समूह यूएनएलएफ हिंसा त्याग कर मुख्यधारा में शामिल होने पर सहमत हो गया है। मैं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनका स्वागत करता हूं और शांति और प्रगति के पथ पर उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। शाह ने कहा कि भारत सरकार और मणिपुर सरकार द्वारा यूएनएलएफ के साथ किया गया शांति समझौता छह दशक लंबे सशस्त्र संघर्ष के अंत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सर्व-समावेशी विकास के दृष्टिकोण को साकार करने और पूर्वोत्तर भारत में युवाओं को बेहतर भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘आज नयी दिल्ली में यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में संभव हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन से, मणिपुर में शांति और प्रगति का एक नया युग शुरू हुआ है। कई लोग भाजपा सरकार के प्रति अपना भरोसा और विश्वास बढ़ा रहे हैं, जिससे अब विकास और प्रगति का एक अध्याय खुल गया है।UP Vidhan Sabha Chunav 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन का क्या होगा फॉर्मूला? आराधना मिश्रा ने सरकार बनाने का ठोका दावा
चंपत राय और अनिल मिश्रा आरोपी क्यों नहीं? राम मंदिर दान चोरी जांच पर भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश ने पूछे पांच सवाल
भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप
पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट
© 2026 Times Horizon Private Limited
