आज की ताजा खबर: NCP विधायक दल की बैठक कल, सुनीत्रा पवार के नाम की चर्चाएं...सुप्रीम कोर्ट का मुफ्त सैनिटरी पैड को बड़ा आदेश
आज की ताजा खबर, 30 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [राष्ट्रीय बंद दिवस], [सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राईफोल्ड लॉन्च], [भारत का मौसम] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: तेलंगाना में आवारा कुत्तों को मारे जाने का सिलसिला जारी है। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' आज दुनिया भर में रिलीज होगी। सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राईफोल्ड आज आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड स्टेट्स में लॉन्च होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे। पढ़ें- अन्य सभी बड़ी छोटी खबर
आज की ताजा खबर: NCP विधायक दल की बैठक कल, सुनीत्रा पवार के नाम की चर्चाएं...सुप्रीम कोर्ट का मुफ्त सैनिटरी पैड को बड़ा आदेश
-यूएस में आज राष्ट्रीय बंद दिवस
-आज सैमसंग गैलेक्सी Z TriFold होगा लॉन्च
-आवारा कुत्तों को मारने का सिलसिला जारी
असम की चाय बिना शुल्क यूरोपीय देशों तक पहुंचेगी
रुपये ने छुआ 92.02 प्रति डॉलर का सबसे निचला स्तर, बाद में मामूली बढ़त के साथ हुआ बंद
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी और घरेलू शेयरों में नकारात्मक रुझान ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित रखा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 91.89 प्रति डॉलर पर खुला और इसमें आगे मजबूती आई। दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 91.82 पर पहुंच गया। बाद में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92.02 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छूने के बाद सत्र के अंत में 91.97 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से महज दो पैसे की बढ़त है।
रुपया बृहस्पतिवार को, डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर 91.99 पर सपाट बंद हुआ था। रुपये ने 23 जनवरी को डॉलर के मुकाबले 92 के अपने पिछले सबसे निचले स्तर को दर्ज किया था।
छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएं
न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्कूलों में छात्राओं तथा छात्रों के लिए अलग-अलग शौचालय सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इसने कहा कि सभी स्कूलों को, चाहे वे सरकार द्वारा संचालित हों या सरकारी नियंत्रण में हों, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल शौचालय उपलब्ध कराने होंगे।
न्यायालय ने कहा, ‘‘मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का एक हिस्सा है।’’ इसने कहा कि यदि निजी स्कूल ये सुविधाएं प्रदान करने में विफल रहते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
न्यायालय ने यह भी कहा कि अगर सरकारें भी लड़कियों को शौचालय और मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने में विफल रहती हैं, तो वह उन्हें जवाबदेह ठहराएगा।
शीर्ष अदालत ने 10 दिसंबर, 2024 को जया ठाकुर द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसमें स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी केंद्र सरकार की नीति को कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में अखिल भारतीय स्तर पर लागू करने की मांग की गई थी।
बम की धमकी के बाद कुवैत-दिल्ली उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया
अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर सुरक्षित उतरा। विमान में 180 यात्री सवार थे।
हवाई अड्डा प्राधिकारियों के अनुसार विमान में एक यात्री को हाथ लिखा एक नोट मिला था जिसमें दावा किया गया था कि विमान के अंदर बम है जिसके बाद एहतियात के तौर पर उसे अहमदाबाद भेज दिया गया।
खतरे की सूचना मिलते ही पायलट ने वायु यातायात नियंत्रण को सतर्क कर दिया और विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया।
संघ परिवार महात्मा गांधी से अब भी डरता है: केरल के मुख्यमंत्री
विजयन ने एक ’फेसबुक पोस्ट’ में कहा कि गांधी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि धर्मनिरपेक्षता को लेकर उनका रुख अडिग था और उनका सपना ऐसा बहुलतावादी भारत बनाना था जो विविधता और असहमति दोनों को स्वीकार करता हो।
उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपिता की स्मृति से संघ परिवार डरता है और इसलिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से उनका नाम हटा दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ’’वे अब भी गांधीजी से क्यों डरते हैं? जवाब सरल है। गांधी जी का जीवन और उनका नजरिया संघ परिवार की नफरत और अलगाव की राजनीति के बिल्कुल उलट था।’’
उन्होंने दावा किया कि संघ परिवार गांधी को आम लोगों की जिंदगी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है।
विजयन ने कहा कि विविधता में एकता ’’भारतीय गणराज्य की बुनियाद’’ है और इसे ’’असहमति को दबाने वाली तानाशाही प्रवृत्तियों’’ से बचाने के लिए सभी को प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि कुछ ताकतें देश को तानाशाही की ओर ले जाने के लिए ’’इतिहास को फिर से लिखने और सांप्रदायिक हत्यारों को नायक बनाने’’ की कोशिश कर रही हैं।
विजयन ने कहा कि गांधी की ’’हत्या गोडसे नाम के एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि संघ परिवार द्वारा प्रचारित नफरत की राजनीति ने’’ की थी जो संविधान और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करने और उन्हें कमजोर करने की अब भी कोशिश कर रहा है।
दिल्ली में पानी के बिल पर अधिशुल्क माफी योजना 15 अगस्त तक बढ़ायी गयी : मंत्री प्रवेश वर्मा
उन्होंने बताया कि घरेलू श्रेणी में 16 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर जल बिल का बकाया है।
वर्मा ने बताया कि योजना लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं को अब तक 1,493 करोड़ रुपये की छूट दी जा चुकी है, जबकि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा 430 करोड़ रुपये की राशि राजस्व के रूप में सफलतापूर्वक वसूली गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगले ‘बिलिंग’ चक्र के बाद वसूली में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है, जब उपभोक्ताओं को अधिशुल्क माफी को दर्शाते हुए अद्यतन बिल प्राप्त होंगे।’’
उन्होंने बताया कि अब तक 3.30 लाख उपभोक्ताओं ने पानी के बिल पर अधिशुल्क माफी योजना का लाभ लिया है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली जल बोर्ड के 5,000 करोड़ रुपये के बकाया की वसूली करना है, जबकि लगभग 11,000 करोड़ रुपये के अधिशुल्क को माफ किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घरेलू उपभोक्ताओं के पानी बिल पर देरी से भुगतान करने पर लगाए अर्थदंड को 31 जनवरी तक पूरी तरह माफ करने की घोषणा की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने पद्मनाभस्वामी मंदिर में की पूजा
सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ी 29 जनवरी को तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर मंदिर गए।
मंदिर के लिए पारंपरिक परिधान में पहुंचे इस समूह में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर अक्षर पटेल तथा बल्लेबाज रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे।
इसके अलावा गेंदबाज कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई तथा फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।
निर्णायक मुकाबले से पहले दुआ करने के लिए टीम के सदस्य मंदिर में 30 मिनट तक रहे।
समृद्ध इतिहास और अलंकृत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर दक्षिण भारत के सबसे पूजनीय हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को खेला जाएगा।
पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर, हरियाणा में औसत के करीब
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.8 डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, बठिंडा में रात ठंडी रही और तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पदभार संभालने के बाद पहली बार गोवा पहुंचे
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दामोदर नाइक और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने उत्तर गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष पणजी में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय रवाना हो गए। भाजपा शासित गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
नवीन आज दोपहर में पणजी में प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले वह दक्षिण गोवा के वर्ना गांव में स्थित महालसा नारायणी मंदिर का दौरा करेंगे।
पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह बाद में मारगाओ में दक्षिण जिले के अपने सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
वह पणजी में राज्य पदाधिकारियों, राज्य मोर्चा अध्यक्षों, मंडल प्रभारी और मंडल महासचिवों की बैठक को भी संबोधित करेंगे।
शाम को नवीन की भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सहयोगियों से मुलाकात का कार्यक्रम है, जिनमें महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और राज्य में सावंत के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘नवीन की यात्रा गोवा में बूथ स्तर पर भाजपा के संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’
सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2' को मिली प्रतिक्रिया के लिए प्रशंसकों का आभार जताया
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1997 में आई ‘‘बॉर्डर’’ का सीक्वल है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी।
देओल ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मेरी, आपकी, हमारी ‘बॉर्डर 2’ को इतना प्यार देने के लिए, आप सबका बहुत शुक्रिया।’’
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
जहां 1997 की फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
देओल अगली बार प्रीति जिंटा के साथ ‘‘लाहौर 1947’’ में नजर आएंगे। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत किया गया है।
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में हादसा
भीलवाड़ा में बड़ा हादसा
Wow Momo's के अधिकारी पर केस
नेपाल को भारत की दूसरी किस्त
पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा
असम में अमित शाह
सुबह 11:00 बजे, शाह खानिकर में असम की दूसरी विधान सभा भवन और विधायक आवासीय क्वार्टर की आधारशिला रखेंगे। यह ₹284 करोड़ की परियोजना डिब्रूगढ़ को राज्य की 'दूसरी राजधानी' के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वह अत्याधुनिक खानिकर मल्टी-डिसिप्लिनरी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 35,000 बैठने की क्षमता है। वह राज्य की जैव विविधता के लिए पशु चिकित्सा देखभाल और अनुसंधान को बढ़ाने के लिए चबुआ में वन्यजीव स्वास्थ्य और अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे।
शाह अपनी यात्रा का समापन गुवाहाटी में असम भाजपा कार्यालय में करेंगे, जहां वह आगामी 2026 असम विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बैठकें करेंगे।
सैमसंग ट्राइफोल्ड फोन US में लॉन्च होगा
इसे सिर्फ Samsung.com और सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा। वेरिजॉन, AT&T और T-Mobile जैसे मोबाइल कैरियर इस डिवाइस को सीधे नहीं बेचेंगे। US में, यह क्राफ्टेड ब्लैक कलर में 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा।
यह लॉन्च दिसंबर 2025 में दक्षिण कोरिया में डिवाइस के शुरुआती लॉन्च के बाद हो रहा है। लगभग $3,000 की कीमत के साथ, यह US मार्केट में सबसे महंगा स्मार्टफोन बन गया है, जो गैलेक्सी Z Fold7 ($2,000) जैसे स्टैंडर्ड फोल्डेबल फोन से काफी महंगा है।
