LIVE

आज की ताजा खबर 3 सितंबर LIVE: ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को फिर ठहराया सही, कही ये अहम बात.., पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा

रवि वैश्यUpdated Sep 3, 2025, 15:02 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 3 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें: देश के अलग-अलग राज्यों में जारी मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में तबाही मचा रखी है। वहीं पंजाब में भारी बारिश के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में है। जिससे खेतों और फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। यूपी और बिहार में भी कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। दिल्ली और नोएडा के निचले इलाकों में यमुना का पानी पहुंच गया है वहीं वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन कई सालों तक यह एकतरफा रिश्ता रहा... भारत हमसे जबरदस्त टैरिफ वसूल रहा था,...उधर मंडी जिले के सुंदरनगर में मंगलवार शाम को लैंडस्लाइड होने से दो घर मलबे की चपेट में आ गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं उत्तर रेलवे ने 30 सितंबर तक के लिए जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 68 ट्रेनों को रद्द करने का बड़ा एलान किया। जबकि 24 ट्रेनों को फिर से शुरू करने की बात कही। उधर चीन ने पहली बार अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए जेट लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक युद्ध हार्डवेयर सहित अपने कुछ आधुनिक हथियारों का अनावरण किया,आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

आज की ताजा खबर 3 सितंबर LIVE: ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को फिर ठहराया सही, कही ये अहम बात.., पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा
आज की ताजा खबर 3 सितंबर LIVE: ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को फिर ठहराया सही, कही ये अहम बात.., पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 3 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें: देश के अलग-अलग राज्यों में जारी मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में तबाही मचा रखी है। वहीं पंजाब में भारी बारिश के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में है। जिससे खेतों और फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। यूपी और बिहार में भी कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। दिल्ली और नोएडा के निचले इलाकों में यमुना का पानी पहुंच गया है वहीं वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन कई सालों तक यह एकतरफा रिश्ता रहा... भारत हमसे जबरदस्त टैरिफ वसूल रहा था,...उधर मंडी जिले के सुंदरनगर में मंगलवार शाम को लैंडस्लाइड होने से दो घर मलबे की चपेट में आ गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं उत्तर रेलवे ने 30 सितंबर तक के लिए जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 68 ट्रेनों को रद्द करने का बड़ा एलान किया। जबकि 24 ट्रेनों को फिर से शुरू करने की बात कही। उधर चीन ने पहली बार अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए जेट लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक युद्ध हार्डवेयर सहित अपने कुछ आधुनिक हथियारों का अनावरण किया,आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

SEPT 03, 2025 15:01 IST

दुनियाभर में ठप पड़ा ChatGPT, ऐप और वेबसाइट

AI चैटबॉट ChatGPT की सेवाएं आज दुनियाभर में बाधित हो गईं, जिससे भारत समेत कई देशों के यूजर्स प्रभावित हुए। Downdetector ने पिछले 20 मिनट में सैकड़ों शिकायतें दर्ज की हैं, जिनमें भारत में दोपहर 12:44 बजे सबसे अधिक रिपोर्ट सामने आईं। फिलहाल OpenAI की ओर से इस आउटेज पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
SEPT 03, 2025 14:56 IST

अरुण गवली 17 साल बाद नागपुर जेल से बाहर आया

गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली को 17 साल से ज़्यादा समय जेल में बिताने के बाद बुधवार को नागपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उसे 2007 के एक हत्या के मामले में जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने 76 वर्षीय गवली को जमानत दे दी, जो मुंबई के शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
SEPT 03, 2025 14:17 IST

'बेंगलुरू भगदड़ पर फिर छलका विराट कोहली का दर्द

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इसी साल 3 जून को पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब अपने नाम किया। अगले दिन विक्ट्री परेड का आयोजन था, लेकिन फैंस के बीच मची भगदड़ में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस मामले पर आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का बयान सामने आया है।
SEPT 03, 2025 14:17 IST

के. कविता ने BRS से दिया इस्तीफा

के. कविता ने इस्तीफा देने के साथ ही कहा कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और हरीश राव ने कथित तौर पर एक साथ उड़ान भरते समय हमारे परिवार को नष्ट करने की योजना बनाई थी। रेवंत रेड्डी को इसका जवाब देना चाहिए।
SEPT 03, 2025 13:21 IST

भारत में शरण लेने वाले अल्पसंख्यकों को बड़ी राहत

गृह मंत्रालय (MHA) ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के तहत आवेदन करने के लिए भारत में प्रवेश की कट-ऑफ तिथि 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, सीएए ने 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश करने वाले गैर-मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए नागरिकता का मार्ग प्रदान किया था।
SEPT 03, 2025 13:17 IST

मां वैष्णो देवी की यात्रा आज लगातार नौंवे दिन स्थगित

माता वैष्णो देवी भवन एक बार फिर भूस्खलन हुआ कि मां वैष्णो देवी की यात्रा आज लगातार नौंवे दिन स्थगित की गई है। गनीमत रही कि कोई भी श्रद्धालु भवन मार्ग पर नहीं था जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
SEPT 03, 2025 12:30 IST

जिनपिंग, पुतिन और किम जोंग ने ट्रंप को दिया 'कड़ा संदेश'

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की विशाल सैन्य परेड में शामिल हुए। इसे लेकर नए समीकरण सामने आने की बात कही जा रही है। वहीं इन दिग्गजों के एक मंच पर आने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिफर गए हैं।
SEPT 03, 2025 11:29 IST

राहुल गांधी की पीएम मोदी से अपील

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार बारिश के बीच विनाशकारी तबाही झेल रहे राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने का आग्रह किया।कांग्रेस नेता गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति 'बेहद चिंताजनक' है।
SEPT 03, 2025 11:29 IST

चीन की सैन्य परेड देख बिफरे डोनाल्ड ट्रंप

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने शी जिनपिंग पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित सैन्य परेड में पुतिन और किम जोंग शामिल हुए थे।
SEPT 03, 2025 09:35 IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट में 14 लोगों की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (BNP) द्वारा आयोजित एक जनसभा के समापन के तुरंत बाद हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 14 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट मंगलवार रात सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रैली के समापन के बाद सरियाब इलाके में शाहवानी स्टेडियम के पास हुआ।
SEPT 03, 2025 09:35 IST

दिल्ली में गहराया बाढ़ का संकट, यमुना के उफान से डूबने लगे घर

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर बह रही है। जिससे राजधानी में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज सुबह लोहा पुल पर नदी का पानी टच करता हुआ नजर आया। यमुना से सटे कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसके बाद लोग अपने घरों को खाली करने लगे हैं। प्रशासन की ओर से भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। यमुना के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद हालात और गंभीर हो सकते हैं।
SEPT 03, 2025 08:46 IST

सरकार ने मराठा समुदाय के हित में निकाला समाधान, बोले सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा अपना पांच दिवसीय अनशन वापस लेने के फैसले की सराहना की है और कहा है कि सरकार ने मराठा समुदाय के हित में समाधान निकाला है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा मराठा समुदाय के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया है और उम्मीद जताई कि आरक्षण के मुद्दे पर राज्य के फैसले से उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा।
SEPT 03, 2025 08:33 IST

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में खाना खाने का वीडियो किया शेयर

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय शुभांशु शुक्ला ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में (Zero Gravity) अंतरिक्ष यात्री कैसे भोजन करते हैं।
SEPT 03, 2025 08:05 IST

'ट्रंप का कदम भारत को चीन और रूस के करीब ले जा रहा है, साझेदारी हो रही नष्ट'

अमेरिका के एक सांसद और दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाये कदम भारत के साथ साझेदारी को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि अमेरिका के शीर्ष नेता के अहंकार को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ रणनीतिक संबंध को नष्ट करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा कि वह अमेरिका और भारत की साझेदारी को नष्ट करने के लिए ट्रंप द्वारा किए जा रहे कार्यों से हक्के-बक्के हैं।
SEPT 03, 2025 08:03 IST

भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे, लेकिन... बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को फिर उचित ठहराया है। यह दावा करते हुए कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध कई दशकों से पूरी तरह से एकतरफा रहे हैं, ट्रंप ने एक बार फिर अपने रुख का दृढ़ता से बचाव किया और कहा कि नई दिल्ली वाशिंगटन के साथ बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। व्हाइट हाउस में भारत पर टैरिफ पर पुनर्विचार करने के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में ट्रंप ने दोहराया कि भारत के साथ व्यापार संबंध कई वर्षों से एकतरफा रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि भारत, अमेरिका पर दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगा रहा है, जिससे असंतुलित व्यापार परिदृश्य पैदा हो रहा है।
SEPT 03, 2025 08:02 IST

जम्मू-कश्मीर में बारिश से आफत, रेलवे ने 30 सितंबर तक के लिए 68 ट्रेनें कीं रद्द, 24 बहाल

उत्तर रेलवे ने 30 सितंबर तक के लिए जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 68 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की जबकि 24 ट्रेनों को फिर से शुरू करने का कार्यक्रम है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। हाल ही में हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण पठानकोट-जम्मू खंड में कई स्थानों पर रेल लाइन के गलत संरेखण और टूट-फूट के कारण पिछले आठ दिनों से जम्मू रेलवे संभाग में रेल यातायात स्थगित है।
SEPT 03, 2025 08:02 IST

मंडी के सुंदरनगर में लैंडस्लाइड का कहर, मलबे में दबे दो घर; मां-बेटी समेत 3 की मौत

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के सुंदरनगर में मंगलवार शाम को लैंडस्लाइड हो गई। सुंदरनगर के जंगम बाग इलाके में एक पहाड़ का हिस्सा दरकने से दो मकान मलबे की चपेट में गए। जिसमें पांच लोग दब गए। इस हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उनके शव बरामद किए जा चुके हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। इस घटना में एक गाड़ी के दबने की भी सूचना है, जो हादसे के वक्त इलाके से गुजर रही थी। रेस्क्यू टीम इस हादसे में दबे अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
SEPT 03, 2025 08:01 IST

चीन ने विशाल सैन्य परेड में पहली बार 'आधुनिक हथियारों' का किया प्रदर्शन

चीन ने पहली बार अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए जेट लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक युद्ध हार्डवेयर सहित अपने कुछ आधुनिक हथियारों का अनावरण किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और ईरान, मलेशिया, म्यांमार, मंगोलिया, इंडोनेशिया, जिम्बाब्वे और मध्य एशियाई देशों के नेताओं सहित 26 विदेशी नेताओं ने इसमें भाग लिया।
SEPT 03, 2025 08:01 IST

पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा

देश के अलग-अलग राज्यों में जारी मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में तबाही मचा रखी है। यहां भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और बादल फटने की घटनाओं से जनहानि हो रही है, साथ ही कई बुनियादी ढांचों को भी नुकसान हो रहा है। वहीं पंजाब में भारी बारिश के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में है। जिससे खेतों और फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। यूपी और बिहार में भी कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। नदियां उफान पर बह रही हैं, जिससे अब देश की राजधानी में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली और नोएडा के निचले इलाकों में यमुना का पानी पहुंच गया है। नदी का जलस्तर और बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।
SEPT 03, 2025 08:00 IST

अमेरिकी अंतरिक्ष कमान मुख्यालय अलबामा में होगा शिफ्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अमेरिकी अंतरिक्ष कमान मुख्यालय हौंसफील्ड, अलबामा नामक एक खूबसूरत जगह पर स्थानांतरित होगा, जिसे हमेशा के लिए 'रॉकेट सिटी' के नाम से जाना और पहचाना जाएगा।
Related News

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती