हिंदी समाचार, 3 अप्रैल 2024: तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए AAP सांसद संजय सिंह, कांग्रेस छोड़ विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल
CM केजरीवाल के घर पहुंचकर सुनीता केजरीवाल से मिले संजय सिंह
जेल से बाहर आते ही आप सांसद संजय सिंह ने क्या कहा?
जमानत पर आप सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आए
केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने दोनों पक्षों- आम आदमी पार्टी (आप) नेता केजरीवाल और ईडी- की ओर से पेश दलीलें सुनने के बाद कहा, "मैं फैसला सुरक्षित रख रही हूं।" इक्कीस मार्च को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अपनी गिरफ्तारी के "समय" पर सवाल उठाया और कहा कि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एवं समान अवसर मुहैया कराये जाने सहित संविधान की बुनियादी संरचना का उल्लंघन है। केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने दलीलें रखीं। केजरीवाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एजेंसी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस. वी. राजू ने याचिका का यह कहते हुए विरोध किया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया धनशोधन का अपराध बनता है और वर्तमान में, याचिकाकर्ता के खिलाफ जांच प्रारंभिक चरण में है। एएसजी ने ईडी के खिलाफ लगाए गए पूर्वाग्रह के आरोपों से इनकार किया और कहा कि उनका मामला सबूतों पर आधारित है और "अपराधियों को गिरफ्तार किया ही जाना चाहिए और जेल भेजना चाहिए।"केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अनशन करेंगे आम आदमी पार्टी के नेता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सात अप्रैल को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे। पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बुधवार को यह जानकारी दी। राय ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि केजरीवाल की लड़ाई के लिए जनता से अधिकतम समर्थन हासिल करने की खातिर सात अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक अनशन किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'जो लोग अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं, जो देश में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, अन्याय और तानाशाही को रोकना चाहते हैं, उनसे आग्रह है कि वे अपने घरों, गांवों, मोहल्लों, ब्लॉक मुख्यालयों, तहसीलों, जिलों और राज्य की राजधानियों में सामूहिक अनशन करें।' सात अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामूहिक अनशन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी अमेठी की मतदाता बनीं
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी से पारिवारिक संबंध स्थापित करने का यहां के लोगों से किया गया वादा पूरा करते हुए यहां की मतदाता बन गयी हैं। स्मृति के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने (ईरानी ने) गौरीगंज के मेदन मवई गांव में अपना आवास बनाने के बाद मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था जिसके बाद उन्हें मेदन मवई गांव में मतदाता बनाया गया है। गुप्ता ने बताया कि स्मृति ईरानी अमेठी को अपना परिवार मानती हैं तथा अमेठी परिवार के बीच रहने के लिए ही उन्होंने यहां अपना आवास बनवाया है। उन्होंने कहा कि आवास बनने के साथ ही स्मृति ईरानी ने अमेठी से खुद को मतदाता बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी तथा औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के मेदन मवई गांव के 347 बूथ संख्या की मतदाता बन गई हैं। स्मृति ईरानी ने 22 फरवरी 2024 को मैदान मवई गांव में अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश किया था। भारतीय जनता पार्टी ने स्मृति ईरानी को तीसरी बार 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया है। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी सीट पर लगभग 55000 मतों के अंतर से हराया था। कांग्रेस की ओर से इस सीट पर अब तक कोई उम्मीदवार नहीं घोषित किया गया है। राहुल गांधी के भी अमेठी से चुनाव लड़ने पर भी संशय बरकरार है। अमेठी में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होना है।बसपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
मायावती की बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 सीटों पर कैंडिडेट के नाम घोषित किए गए हैं। बसपा की तीसरी लिस्ट में गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, समेत अन्य सीटों के नाम शामिल हैं। जबकि पार्टी ने मथुरा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदलने का ऐलान कर दिया है। पढ़ें पूरी खबरअदालत ने दो बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में नाबालिग को दोषी ठहराया
दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2017 में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के लिए एक नाबालिग को दोषी ठहराया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत नाबालिग आरोपी के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे। नाबालिग आरोपी पर सात और करीब चार वर्ष की बच्चियों से दुष्कर्म करने के लिए यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत ने मंगलवार को पारित एक आदेश में कहा, 'निर्णायक रूप से ऐसा कहा जा सकता है कि अभियोजन पक्ष बिना किसी संदेह के आरोपों को साबित करने में सफल रहा कि आरोपी ने दोनों पीड़ित बच्चियों से दुष्कर्म के अपराध को अंजाम दिया था।' राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजय दहिया उपस्थित हुए। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी (आईओ) ने तय समय के भीतर पीड़ित बच्चियों के बयान दर्ज नहीं किये और न ही उनमें से एक के फटे हुए कपड़े जब्त किये लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अपराध नहीं हुआ। अदालत के मुताबिक, 'आईओ की तरफ से हुई लापरवाही के कारण अन्य सबूतों को व्यर्थ नहीं करार दिया जा सकता।'जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा ने पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि दी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उनका प्रशासन जम्मू-कश्मीर को “भयमुक्त” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सिन्हा ने कठुआ जिले में गैंगस्टर के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस उप-निरीक्षक दीपक शर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही। कठुआ जिले के एक अस्पताल परिसर के अंदर मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में एक वांछित गैंगस्टर भी मारा गया और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गया। गोलीबारी तब हुई जब पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। उपराज्यपाल सिन्हा ने एक बयान में कहा, ‘मैं उप-निरीक्षक दीपक शर्मा की वीरता और अदम्य साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कठुआ में एक वांछित गैंगस्टर से बहादुरी से लड़ने और उसे मार गिराने के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान हमारे दिलों में अंकित रहेगा। शहीद दीपक शर्मा के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’हत्या के मामले में 35 साल से फरार आरोपी पालघर से गिरफ्तार
हत्या के मामले में 35 साल से अधिक समय से फरार आरोपी को महाराष्ट्र के पालघर जिले से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मानिकपुर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक राजू माने ने बताया कि 30 नवंबर 1988 को सलीम अकबर अली (24) की पालघर जिले के वसई इलाके के नवघर में कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत आठ लोगों विजय सुदाम राणे, शंकर बागली मखान, धर्म धर्मेंद्र, शेखर पुजारी, चंद्रशेखर शेट्टी, कुमार होदे, धनंजय बेलूर और क्लामेंट सिमोन लोबो उर्फ मुन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने बताया कि बेलूर और लोबो को छोड़ बाकी छह आरोपियों को 1988 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि लोबो बहरीन भाग गया था और तीन साल पहले भारत लौटा था।कांग्रेस छोड़ विजेंदर सिंह बीजेपी में हुए शामिल
ओलंपियन मुक्केबाज व कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और दक्षिण दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में विजेंदर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को उच्च सदन के 12 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। संसद भवन में इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी के मोदी भी उपस्थित थे। शपथ लेने वालों में धर्मशिला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी सी चंद्रशेखर, एल मुरुगन, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं। राज्यसभा के 54 सदस्य दो और तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।भाजपा की ओडिशा इकाई के उपाध्यक्ष भृगु बक्शीपात्रा बीजद में शामिल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के उपाध्यक्ष भृगु बक्शीपात्रा पार्टी से इस्तीफा देकर बुधवार को बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गये। अटकलें हैं कि बीजद उन्हें बेहरामपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। बक्शीपात्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बेहरामपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बक्शीपात्रा ने बीजद के भुवनेश्वर में स्थित पार्टी मुख्यालय शंख भवन में सदस्यता ग्रहण की। बेहरामपुर से बीजद सांसद चंद्रशेखर साहू ने बक्शीपात्रा का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा द्वारा पार्टी विधायक प्रदीप पाणिग्रही को बेहरामपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद बक्शीपात्रा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। प्रदीप पाणिग्रही को बीजद ने निष्कासित किया था। इस बीच बीजद ने मौजूदा सांसद साहू को पार्टी उपाध्यक्ष और घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी को अभी समिति के अन्य सदस्यों की घोषणा करना बाकी है, जो राज्य की 147 सदस्यीय विधानसभा और 21 लोकसभा सीट पर एक साथ चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करेगी।संजय सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिली
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुधवार को आईएलबीएस (यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान) अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े धन शोधन मामले में संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी थी। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि अगर सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, 'सिंह को यकृत से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 24 घंटे तक अस्पताल में रहे।' जेल के एक अधिकारी ने कहा, ‘सिंह नियमित जांच के लिए आईएलबीएस गए थे, लेकिन उन्हें भर्ती कर लिया गया। जब उन्हें उनकी जमानत की खबर मिली, उस समय वह अस्पताल में थे।’सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह के जमानत आदेश से बांसुरी स्वराज का नाम हटाने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को जमानत देने के अपने आदेश से वकील बांसुरी स्वराज का नाम हटाने का बुधवार को आदेश दिया। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यायालय से कहा कि स्वराज का नाम अनजाने में हुई त्रुटि के कारण सूची में शामिल हो गया जिसके बाद शीर्ष अदालत ने यह आदेश दिया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अगुवाई वाली पीठ ने कहा, ठीक है, हम आदेश में संशोधन करेंगे। निदेशालय की ओर से पेश वकील जोहेब हुसैन ने कहा कि स्वराज मामले में पेश नहीं हुईं और न ही उन्होंने मामले में एजेंसी का प्रतिनिधित्व किया। हुसैन ने कहा, अनजाने में हुई किसी गलती के कारण उनका नाम पेश हुए लोगों की पर्ची में दिखाई दे रहा है। बांसुरी स्वराज नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं।पीएम मोदी ने नमो ऐप के जरिए बूथ अध्यक्षों से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिये बूथ अध्यक्षों से की बात। कहा-लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, हर चुनाव में आपकी मेहनत से नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कहा, हम चुनाव में कितनी ही बड़ी विजय प्राप्त करने की इच्छा रखते हों, लेकिन जब तक पोलिंग बूथ नहीं जीतते हैं तब तक चुनाव जीत ही नहीं सकते, इसलिए चुनाव में विजय की जो आत्मा है वह पोलिंग बूथ की विजय में है।राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन पत्र दाखिल किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।वायनाड वासियों के सभी मुद्दों में उनके साथ खड़ा हूं: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह इस जिले में कई लोगों की जान लेने वाली मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं समेत वायनाड वासियों के सभी मुद्दों पर उनके साथ हमेशा खड़े हैं। वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल ने कहा कि वह इस पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मुद्दों पर देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमेशा तैयार हैं। वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले राहुल ने यहां उनके रोडशो में शामिल होने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों समेत हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वायनाड उनका घर है, यहां के लोग उनका परिवार हैं और अपने खूबसूरत इतिहास एवं परंपराओं वाली यह भूमि उन्हें प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा, मैं वायनाड के लोगों के अटूट समर्थन के लिए उनका बहुत आभारी हूं। हम न्याय के एक नए युग में कदम रख रहे हैं, ऐसे में मैं अपनी सर्वाधिक क्षमताओं से आप में से प्रत्येक की सेवा करने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि करना चाहता हूं।सुशील कुमार मोदी का खुलासा, मुझे कैंसर
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने खुलासा किया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं इसलिए लोकसभा चुनाव अभियान में शामिल नहीं हो सकेंगे।पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, पीएम मोदी अपने चुनाव अभियानों में हमेशा वंशवाद की राजनीति के बारे में बात करते हैं। लेकिन, बिहार में अपने पहले ही अभियान में उन्होंने उस उम्मीदवार के लिए रैली की, जो खुद एक वंशवादी राजनीतिज्ञ है। इससे पता चलता है कि उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है।
वायनाड में राहुल गांधी का रोड शो, आज भरेंगे नामांकन
गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश शर्मा पहुंचे सनातन धर्म मंदिर
CPI उम्मीदवार एनी राजा ने वायनाड से भरा नामांकन
उत्तर कोरिया ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया
उत्तर कोरिया ने ठोस प्रणोदक से संचालित मध्यम दूरी की एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है। देश के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसी के साथ उत्तर कोरिया का पड़ोसी देशों एवं अमेरिका के साथ गहराते परमाणु गतिरोध के बीच हथियारों का प्रदर्शन जारी है। इस परीक्षण की कथित सफलता के बाद उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने घोषणा की कि उनके देश ने सभी रेंज की मिसाइल के लिए ठोस-ईंधन चालित, परमाणु-सक्षम प्रणाली बनाने की क्षमता हासिल कर ली है। किम ऐसे हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो अमेरिका और एशिया में उसके प्रतिद्वंद्वियों को डरा सके।केजरीवाल का वजन 4-5 किलो हुआ कम
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है, भाजपा उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है: आप नेता आतिशी।भाजपा सांसद उन्मेश पाटिल शिवसेना-यूबीटी में होंगे शामिल
महाराष्ट्र- जलगांव से भाजपा सांसद उन्मेश पाटिल आज यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में उद्धव गुट में शामिल होंगे, ऐसा शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने यह जानकारी दी।महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में दर्जी की दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत
छत्रपति संभाजीनगर में दुकान में आग से 7 की मौत
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में दर्जी की दुकान में आग लगने से सात लोगों की दम घुटने से मौत: पुलिस।ताइवान में भूकंप के बाद का नजारा
आप नेता संजय सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचीं उनकी मां
राहुल गांधी आज वायनाड सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज वायनाड से नामांकर भरेंगे। राहुल रोड शो करने के बाद वायनाड संसदीय क्षेत्र के लिए कलेक्टरेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे।मेरा लक्ष्य भारत के लिए खेलना: मयंक यादव
इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दो मैचों में दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के युवा गेंदबाज मयंक यादव ने कहा कि उनका सपना भारतीय टीम के लिए अधिक से अधिक मैच खेलना है। मयंक ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे उनकी टीम इस मैच को 28 रन से जीतने में सफल रही। मयंक ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद कहा, दो मैचों में दो बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेकर अच्छा लग रहा है। मुझे हालांकि ज्यादा खुश इस बात की है कि हम दोनों मैच जीतने में सफल रहे। ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाजों को आउट करने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का है।ताइवान में तेज भूकंप, 7.2 रही तीव्रता
बुधवार सुबह ताइवान की राजधानी ताइपे में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, तेज भूकंप के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। भूकंप आने के तुरंत बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।कांग्रेस ने भाजपा पर संविधान बदलने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया
कांग्रेस ने राजस्थान के नागौर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के भाषण का एक वीडियो मंगलवार को साझा करते हुए अरोप लगाया कि भाजपा की रणनीति संविधान बदलने की है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मिर्धा के वीडियो से जुड़े एक पोस्ट को ‘एक्स’ पर फिर से पोस्ट किया। इसमें ज्योति मिर्धा यह कहती सुनी जा सकती हैं कि संवैधानिक बदलाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा में प्रचंड बहुमत होना चाहिए। थरूर ने कहा कि अनंत हेगड़े के बाद अब भाजपा उम्मीदवार खुलेआम कहती हैं कि भाजपा का लक्ष्य संविधान को बदलना है। उन्होंने सवाल किया, सच्चाई उजागर करने के लिए भाजपा और कितने उम्मीदवारों को खारिज कर सकती है?केरल में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री ने टीटीई को चलती ट्रेन से धक्का दिया
केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को बिना टिकट यात्रा कर रहे एक यात्री ने टीटीई के आपत्ति जताने पर उसे चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम त्रिशूर मेडिकल कॉलेज पुलिस थाना क्षेत्र के वेलप्पाया इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, जब टीटीई के. विनोद ने यात्री से टिकट मांगा तो उसने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। यह घटना एर्नाकुलम से पटना जा रही ट्रेन में हुई। पुलिस ने घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को पलक्कड में पकड़ लिया। वह एक प्रवासी मजदूर है।छत्तीसगढ़ : वाहन से 50 लाख रुपए बरामद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वाहनों की तलाशी के दौरान एक वाहन से 50 लाख रुपये नकद बरामद किये गये। अधिकारियों ने बताया कि वाहन सवार द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने और संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर दल ने राशि को जब्त कर आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद उड़नदस्ता दल ने ओडिशा सीमा से लगे मेडिकल कॉलेज मार्ग पर यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि झारखंड नंबर वाले एक एसयूवी वाहन से 50 लाख रुपये की रकम रायगढ़ से ओडिशा के बेलपाहार ले जाई जा रही थी।गाजा में भारतीय मूल की महिला सहित 6 सहायताकर्मियों की मौत
इजराइल द्वारा गाजा में किए गए हवाई हमले में ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ के छह अंतरराष्ट्रीय सहायताकर्मियों की मौत हो गई, जिसमें भारतीय मूल की एक महिला लालजावमी फ्रैंककॉम भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पुष्टि की कि मारे गए लोगों में 43 वर्षीय फ्रैंककॉम भी शामिल हैं और उन्होंने इजराइल सरकार से इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेने की मांग की। उन्होंने कहा, वर्ल्ड सेंट्रल किचन के छह अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मी युद्धग्रस्त गाजा क्षेत्र में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए स्वेच्छा से काम कर रहे थे। यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि इस युद्ध में उन लोगों को मार दिया गया। हम इसके लिए पूर्ण जवाबदेही की मांग करते हैं।कभी नेहरू ने कहा था 'भारत बाद में, चीन पहले', बोले जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा और दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) तथा चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जे जैसी समस्याओं के लिए अतीत की गलतियां जिम्मेदार हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता की पेशकश किये जाने के समय के इसके रुख का जिक्र करते हुए जयशंकर ने दावा किया कि एक समय था जब देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था, ‘भारत बाद में, चीन पहले।’ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को संबोधित करते हुए जयशंकर इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भारत को पीओके और चीन द्वारा कब्जाए गए भारतीय क्षेत्रों की स्थिति के साथ सामंजस्य बिठाना चाहिए या इन्हें वापस पाने के लिए प्रयास करना चाहिए।अरुणाचल के होटल में केरल के तीन लोग मृत पाए गए
अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के जिरो स्थित एक होटल में मंगलवार को दो महिलाओं समेत केरल के तीन लोग रहस्यमय हालात में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों के हवाले से कहा कि केरल के कोट्टायम के 39 वर्षीय नवीन थॉमस 28 मार्च को तिरुवनंतपुरम की रहने वाली अपनी पत्नी देवी बी (39) और अपने दोस्त आर्य बी नायर (29) के साथ होटल में ठहरने आए थे। होटल स्टाफ के मुताबिक, तीनों को सोमवार से नहीं देखा गया था और मंगलवार तड़के शक होने पर कर्मचारियों ने उनके कमरे की जांच की तो वह अंदर से बंद मिला। अधिकारी ने कहा कि होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि सभी तीन मेहमान मृत थे।मनमोहन सिंह तीन दशक से अधिक समय के बाद राज्यसभा को कहेंगे अलविदा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (91) तीन दशक से अधिक लंबे कार्यकाल के बाद बुधवार को राज्यसभा से सेवानिवृत्त होंगे। पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री नियुक्त होने के बाद कांग्रेस नेता पहली बार अक्टूबर 1991 में असम से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद वह लगातार 1995, 2001, 2007 और 2013 में चुने गए। उन्होंने 1999 में दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन असफल रहे। मनमोहन सिंह ने 1998-2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल (2004-14) के दौरान उच्च सदन का सदस्य बने रहना चुना। असम से राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 14 जून, 2019 को समाप्त हो गया, लेकिन भाजपा सदस्य मदन लाल सैनी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उन्हें 19 अगस्त, 2019 को राजस्थान से उच्च सदन के लिए फिर से चुना गया था।जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस सतर्क, 4 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम
'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद
'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल
‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
© 2026 Times Horizon Private Limited
