29 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: पटना के महावीर मंदिर के संस्थापक किशोर कुणाल का निधन, PM मोदी ने की ‘मन की बात’
29 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पटना महावीर मंदिर के संस्थापक और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य किशोर कुणाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। किशोर कुणाल को आज सुबह कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल लाया गया, जहां उनका निधन हो गया। पीएम मोदी ने मन की बात के 117वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा संविधान समय के साथ हर चुनौती पर खरा उतरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह ‘मन की बात’ का 117वां संस्करण होगा। पीएम मोदी सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे। उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। यूपी हरियाणा समेत राजस्थान मध्य प्रदेश पंजाब और बिहार में बारिश होने से पारा काफी नीचे आ गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी मध्य प्रदेश में आज भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के संबंधित राज्यों में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं इस बीच भारी बर्फबारी के कारण जम्मू कश्मीर का सम्पर्क देश के अन्य राज्यों से कट गया।
29 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: पटना के महावीर मंदिर के संस्थापक किशोर कुणाल का निधन, PM मोदी ने की ‘मन की बात’
भारत फरवरी में ‘वेव्स' शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा: PM मोदी
ट्रेन की चपेट में आकर हाथी घायल
मुंबई के मध तट पर मालवाहक जहाज से टकराकर डूबी नौका
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान बार्डर पर चलाया ऑपरेशन
कनाडा में टला बड़ा विमान हादसा
अरुणाचल के चांगलांग से चीन निर्मित ‘असॉल्ट' राइफलें बरामद
असम में 15 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
तीसरी बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को किया आग के हवाले
लातूर के अस्पताल के गार्ड की हत्या के मामले में लेखाकार गिरफ्तार
ट्रंप बोले- 'एच-1बी' वीजा पर है विश्वास, विरोध को किया खारिज
टेक्सास और मिसिसिपी में तूफान से दो लोगों की मौत, छह लोग घायल
किशोर कुणाल का हृदय गति रुकने से निधन
खुफिया कर्मियों से मेरी जासूसी करा रही AAP- संदीप दीक्षित
'हनुमान जी राजभर जाति में पैदा...' ओपी राजभर का विवादित बयान
दक्षिण कोरियाई हवाई अड्डे विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 28 की मौत
आप आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए दिल्ली में कर रही वोटों की हेरफेरी- BJP
प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार
आप आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए दिल्ली में वोटों में हेरफेर कर रही : भाजपा
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक संवाददाता सम्मेलन में पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मतदाताओं के आंकड़े साझा किए और दावा किया कि लाखों अल्पसंख्यक मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। उन्होंने दावा किया कि तुगलकाबाद और कालकाजी निर्वाचन क्षेत्रों में कई हिंदू मकान मालिकों ने शिकायत की है कि अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग मतदाता के रूप में पंजीकृत किए गए हैं। भाजपा नेताओं ने तुगलकाबाद के शिकायतकर्ताओं को भी संवाददाता सम्मेलन में पेश किया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला मजिस्ट्रेट ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा की ओर से संवाददाता सम्मेलन में उठाए गए मुद्दों की संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी जांच कर रहे हैं।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने निर्माण कार्य की समीक्षा की
ओपी राजभर का अजीबोगरीब दावाः हनुमान जी राजभर जाति में पैदा हुए थे
राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के 'आंबेडकर प्रेम' को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को वर्ष 2012 से पहले आंबेडकर के नाम से इतनी चिढ़ थी कि मंचों से कहा करती थी कि लखनऊ में बने आंबेडकर पार्क को सत्ता में आने पर गिरा कर शौचालय का निर्माण करेगी।
