इलेक्शन

Delhi Assembly Election 2025: खुफिया कर्मियों से मेरी जासूसी करा रही AAP, कांग्रेस के संदीप दीक्षित के आरोप पर दिल्ली के एलजी ने बैठाई जांच

Delhi Chunav 2025: कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर पंजाब पुलिस से जासूसी कराने और पंजाब से कैश लाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की शिकायत पर एलजी ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Image

कांग्रेस के संदीप दीक्षित के आरोप पर दिल्ली के एलजी ने बैठाई जांच

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जासूसी और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब से बड़ी मात्रा में नकदी दिल्ली लाए जाने के कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के आरोप पर जांच के आदेश दे दिए हैं। दीक्षित ने 25 दिसंबर को लिखे पत्र में दिल्ली में अपने आवास के बाहर ‘पंजाब सरकार’ के खुफिया कर्मियों की कथित मौजूदगी का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कर्मियों से जुड़े आधिकारिक वाहन अक्सर उनके घर के बाहर देखे जाते हैं, जो कहीं न कहीं निगरानी का संकेत है।

केजरीवाल पर हमला बोलने के लिए भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत है

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलने के लिए भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के लिए उनके (भाजपा और कांग्रेस) पास कोई दूरदृष्टि या योजना नहीं है और उनके सभी आरोप और मामले हमेशा गलत साबित हुए हैं। दिल्ली और पंजाब दोनों जगह ‘आप’ की सरकार है। सक्सेना ने आरोपों पर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

दीक्षित ने इसके अलावा पंजाब सरकार पर चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दिल्ली में बड़ी मात्रा में नकदी (करोड़ों में) भेजने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान होकर कुछ निजी वाहन दिल्ली आ रहे हैं जो अक्सर पंजाब पुलिस की सुरक्षा में होते हैं। उपराज्यपाल कार्यालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को शहर की सीमाओं पर वाहनों की जांच करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया, खासकर ऐसे वाहन जो पंजाब से आते हैं। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पुलिस महानिदेशकों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखने की सलाह दी गई है। दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सूचित करें कि चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सतर्कता बढ़ा दी जाए। दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article