दुनिया

Canada Plane Fire: कनाडा में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग में दिक्कत आने की वजह से लगी आग- Video

Canada Plane Fire: दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के कुछ ही घंटों बाद अब कनाडा में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। दरअसल हादसा कनाडा के हैलिफैक्स हवाई अड्डे पर हुआ जब रनवे से विमान फिसल गया। इसके बाद एयर कनाडा के विमान के एक हिस्से में आग लग गई।

Image

हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Canada Plane Fire: कनाडा के हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। विमान लैंडिंग के बाद रनवे पर एक हिस्से में आग लग गई लेकिन राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 80 लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, विमान के लैंडिंग दौरान किसी तकनीकी समस्या के कारण आग लग गई। विमान के चालक दल ने तुरंत आपातकालीन लैंडिंग प्रक्रिया शुरू की और यात्रियों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे। हादसे के बाद दमकल और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विमान का संतुलन बिगड़ने से हुआ ये हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे पर आया और एक टायर सही तरीके से नहीं खुल पाया। इससे विमान का संतुलन बिगड़ गया और एक पंख टरमैक से रगड़ने लगा जिससे विमान के एक हिस्से में आग लग गई। विमान में सवार एक यात्री निक्की वैलेंटाइन ने कनाडा की स्थानीय मीडिया को बताया कि विमान बाई ओर झुक गया था और जैसे ही ये हुआ एक बहुत तेज आवाज आई, जैसे पूरा विमान ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article