दुनिया

Afghanistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान बार्डर पर चलाया ऑपरेशन; एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत, 11 घायल

Afghanistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी में पाकिस्तान के एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य सैनिक घायल हो गए। यह गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद की गई।

Image

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया जवाब

Photo : Twitter

Afghanistan: पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर अफगान तालिबान बलों द्वारा की गई गोलीबारी में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना पाकिस्तान द्वारा प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के कुछ दिन बाद हुई। रक्षा विभाग के सूत्रों ने कहा कि अफगान सैनिकों ने शनिवार सुबह अपर कुर्रम जिले में कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

अफगानिस्तान ने पाकिस्तना की चौकियों को बनाया निशाना

सूत्रों ने बताया कि अफगान सैनिकों ने घोजगढ़ी, माथा संगर, कोट राघा और तारी मेंगल इलाकों में स्थित सीमा चौकियों पर हल्के व भारी हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे दूसरी तरफ भी काफी नुकसान हुआ और गोलीबारी में अफगान सेना के सात से आठ जवान मारे गए। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में पाकिस्तान फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी का एक जवान मारा गया और 11 अन्य जवान घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय हुई जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर प्रतिबंधित टीटीपी आतंकवादियों पर हमला किया। शुक्रवार रात आतंकवादियों ने अफगान तालिबान द्वारा नियंत्रित चौकियों का उपयोग कर पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया जिसे विफल कर दिया गया। इसके बाद अफगान तालिबान बलों ने शनिवार को हमला किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article