LIVE
आज की ताजा खबर 28 सितंबर: बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात, अंबाला में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर 28 सितंबर 2026: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टाल दी गई है। हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
आज की ताजा खबर 28 सितंबर: बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात, अंबाला में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर 28 सितंबर 2026: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टाल दी गई है। बैंक यूनियनों ने रविवार देर रात हड़ताल स्थगित करने का फैसला घोषित किया।
हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Sep 28, 2026 | 07:06 AM IST
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद 136 पर्वतारोही, ट्रैकर और सहयोगी स्टाफ फंसे हैं। जिला प्रशासन ने सभी को सुरक्षित नीचे लाने के लिए SDRF, NDRF, पुलिस, NIM और वन विभाग की टीमें अलर्ट कर दी हैं। मौसम को देखते हुए हेली रैकी और जरूरत पड़ने पर हवाई रेस्क्यू के निर्देश दिए गए हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष सैटेलाइट संचार के जरिए एक्सपीडिशन गाइडों से लगातार संपर्क में है।Sep 28, 2026 | 06:40 AM IST
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, छह लोगों की मौत
हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।इमारत के अचानक गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचावकर्मियों ने मलबा हटाकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
Sep 28, 2026 | 06:39 AM IST
बैंक हड़ताल टली
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टाल दी गई है। बैंक यूनियनों ने रविवार देर रात हड़ताल स्थगित करने का फैसला घोषित किया।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 सितंबर को जारी सर्कुलर में बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक में हड़ताल टालने पर सहमति बनी। सर्कुलर के अनुसार, रविवार रात 9:30 बजे दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई।
'कुणाल घोष पर ही क्यों बार-बार अंडे फेंके जा रहे हैं', दिलीप घोष ने दी TMC नेता को नसीहत
आश्वासन और देर रात की मुलाकात, तीन दिन की बैंक हड़ताल आखिरी वक्त में क्यों हुई रद्द?
LPU में नियमित कक्षाएं 10 दिन के लिए सस्पेंड होने के बाद घर लौटने लगे छात्र, जमकर हुई हिंसा, जानिए ताजा हालत
2 अक्टूबर को सीईसी के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी, ‘कंसर्न्ड सिटिजंस ऑफ दिल्ली’ ने लगाए गंभीर आरोप
तीन दिन की बैंक हड़ताल खत्म, IBA और UFBU की मीटिंग के बाद हुआ फैसला, मिली बड़ी राहत
© 2026 Times Horizon Private Limited
