LIVE

आज की ताजा खबर: बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन; राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा

आज की ताजा खबर लाइव, 28 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़: पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अजित पवार (66 वर्ष) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को संसद परिसर में औपचारिक स्वागत किया गया। मुर्मू जब बग्घी में सवार हो कर संसद भवन पहुंचीं तब उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा सरकार द्वारा सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में अपनाए गए ‘सेंगोल (राजदंड)’ को धारण किए एक अधिकारी ने उनका अभिनंदन किया।

आज की ताजा खबर: बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन; राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा

आज की ताजा खबर: बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन; राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा

  • विमान हादसे में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत
  • संसद का बजट सत्र आज से शुरू, विपक्ष उठाएगा कई मुद्दे
  • दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर का दौर
  • फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भारत-ईयू व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक
  • इक्वाडोर दूतावास में घुसे अमेरिकी ICE एजेंट

JAN 28, 2026 18:10 IST

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने घर पर की आत्महत्या

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने बुधवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बाहरी उत्तरी जिले की जिला जांच इकाई (डीआईयू) में ड्यूटी ऑफिसर के रूप में तैनात एएसआई रविंदर ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद वह अपने घर पर अस्वस्थ पाए गए। परिजन उन्हें हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि यह घटना तड़के घटी।
JAN 28, 2026 17:09 IST

#ChakraViewWithSumitAwasthi: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?

JAN 28, 2026 17:07 IST

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए आंशिक रूप से बहाल

कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मंगलवार को यातायात के लिए बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार को आंशिक रूप से खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, ‘‘बर्फ साफ करने के बाद सड़क को दोनों तरफ से आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि इस 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर केवल हल्के मोटर वाहनों के आवाजाही की ही अनुमति दी गई है। यह राजमार्ग सभी मौसमों में कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग है। अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण राजमार्ग के कुछ हिस्सों में फिसलन की स्थिति है, जिसे देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कर्मी वाहनों की सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए सड़क पर नमक और यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं।
JAN 28, 2026 15:15 IST

अजित पवार से जुड़े विमान हादसे की जांच होनी चाहिए: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से संबंधित विमान हादसे पर दुख जताते हुए इस पूरे मामले की जांच की मांग की। अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की। ममता बनर्जी की इस मांग के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, जांच तो होना चाहिए क्योंकि ऐसा हादसा हुआ है..सभी नेता (विमान से) जाते हैं, कॉरपोरेट (के लोग) भी जाते हैं। अहमदाबाद में दुर्घटना हुई। यह छोटा विमान था, ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच तो होनी चाहिए।
JAN 28, 2026 14:26 IST

दिग्विजय सिंह ने उठाई अजित पवार के विमान हादसे की जांच की मांग

JAN 28, 2026 13:52 IST

AAIB बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जांच करेगा

वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) बुधवार को बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जांच करेगा जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स’ द्वारा संचालित ‘लीयरजेट 46’ विमान हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, चालक दल के सदस्यों सहित विमान में पांच लोग सवार थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एएआईबी की एक टीम दुर्घटनास्थल का दौरा करेगी और दुर्घटना की जांच करेगी। भारतीय हवाई क्षेत्र में विमानों से संबंधित सुरक्षा घटनाओं को दुर्घटना, गंभीर घटना या आकस्मिक घटना के रूप में वर्गीकृत करने की जिम्मेदारी एएआईबी की है। यह दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच करता है और सुरक्षा में सुधार के उपाय भी सुझाता है।
JAN 28, 2026 13:23 IST

विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु के मामले में जांच होगी: शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को विमान हादसे में अपने सहयोगी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिस विमान दुर्घटना में पवार की जान गई, उसकी जांच की जाएगी। शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में पवार के योगदान की सराहना की, जिन्होंने विभिन्न मंत्रिमंडलों में उनके सहयोगी के रूप में कार्य किया और 2022 से 2024 तक शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने कहा, यह बहुत पीड़ादायक घटना है... महाराष्ट्र के लिए बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान दुर्घटना की जांच की जाएगी। शिंदे ने कहा, यह क्षति केवल पवार परिवार की नहीं बल्कि पूरे राज्य की है। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया हो। बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में 66 वर्षीय पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। शिंदे ने कहा कि पवार का मन शुद्ध था और वह साफगोई से बात रखने वाले निडर नेता थे जिनकी प्रशासन पर अच्छी पकड़ थी। उन्होंने याद किया कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जब उन्होंने (2024 में) ‘लाडकी बहिन योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया था तो कैसे तत्कालीन वित्त मंत्री पवार ने योजना के मद में वित्तीय व्यवस्था की थी, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। शिंदे ने कहा, हमने (शिंदे, पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने) एक टीम के रूप में काम किया।
JAN 28, 2026 13:07 IST

अविमुक्तेश्वरानंद मामला: पूर्व कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह पुलिस में हिरासत में

अमेठी-शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में प्रयागराज जा रहे पूर्व कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह को पुलिस में हिरासत में लिया। सैकड़ो समर्थकों के पुलिस ने गौरीगंज गेस्ट हाउस में रोका। गेस्ट हाउस में पांच थानों की फोर्स तैनात है। एसडीएम प्रीति तिवारी और सीओ अखिलेश वर्मा से गेस्ट हाउस में कर रहे बातचीत। शंकराचार्य की सुरक्षा के लिए अपने समर्थकों के साथ प्रयागराज जा रहे थे दीपक सिंह।
JAN 28, 2026 12:01 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार की प्रगतिशील सोच और नीतियों के फलस्वरूप, देश के हर महत्वाकांक्षी क्षेत्र में महिलाओं ने तेजी से प्रगति की है। इसी दिशा में कुछ महीने पहले देश ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से महिला कैडेटों का पहला बैच उत्तीर्ण हुआ। इससे यह विश्वास और भी मजबूत हुआ है कि देश के विकास और सशक्तिकरण में 'नारी शक्ति' सर्वोपरि है।

JAN 28, 2026 11:34 IST

आज से बजट सत्र शुरू | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, बाबासाहेब अंबेडकर ने हमेशा समानता और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। हमारा संविधान भी हमें इसी के लिए प्रेरित करता है। देश के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के अपने सभी अधिकार मिलने चाहिए। मेरी सरकार सच्चे सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। परिणामस्वरूप, पिछले एक दशक में 25 करोड़ नागरिक गरीबी से बाहर निकल चुके हैं। सरकार के तीसरे कार्यकाल में गरीबों को और सशक्त बनाने की मुहिम को और भी तेज गति से आगे बढ़ाया गया है।

JAN 28, 2026 11:33 IST

सुप्रीम कोर्ट में UGC के नए नियमों को चुनौती

UGS Rules Row: UGC के नए नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है। चीफ जस्टिस (CJI) ने कहा कि हमें मामले के बारे में जानकारी है। आप अपनी याचिकाओं में कोई त्रुटि हो तो उसे ठीक करें। हम सुनवाई के लिए लिस्ट करेंगे। बता दें कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा हाल ही में अधिसूचित किए गए प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन) रेगुलेशन 2026 को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यूजीसी के मुताबिक, नए नियमों से एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के खिलाफ होने वाले जातिगत भेदभाव को रोकने में मदद मिलेगी। इन नियमों का पालन न करने पर UGC मान्यता रद्द करने तक का प्रावधान है।
JAN 28, 2026 11:22 IST

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

JAN 28, 2026 11:20 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार देश में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति मुर्मू के अनुसार, देश के लगभग 95 करोड़ नागरिकों को अब सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने और सार्वजनिक धन के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने में सफल रही है।
JAN 28, 2026 10:56 IST

चंडीगढ़ में बम की धमकी के बाद कई स्कूल खाली कराए गए

चंडीगढ़ में बुधवार को कुछ स्कूलों को बम रखे होने की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद उन्हें खाली कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ईमेल की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी स्कूल परिसरों में पहुंचे और गहन तलाशी शुरू की। पुलिस के अनुसार, छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है और स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
JAN 28, 2026 10:44 IST

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा- श्री अजित पवार जी जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जज़्बा भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। ओम शांति।
JAN 28, 2026 10:13 IST

विमान में सवार थे कुल 5 लोग, सभी की मौत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दो अन्य कर्मियों (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और 2 चालक दल के सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। हादसे में सभी की मौत हुई।
JAN 28, 2026 10:07 IST

विमान हादसे में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा हुआ है जिसमें एनसीपी नेता व राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई है। हादसा सुबह 8.45 बजे हुआ। पीटीआई के मुताबिक, उनके साथ विमान मेंं तीन और लोग भी शामिल थे जो मारे गए। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से कुछ समय पहले ही विमान क्रैश हुआ। बताया जा रहा कि विमान में तकनीकी खराबी आई जिससे ये हादसा हुआ। विमान के लैंडिंग गियर में खराबी की आशंका जताई जा रही है। डीजीसीए के मुताबिक हादसे में सभी लोगों की मौत हुई है।
JAN 28, 2026 08:47 IST

वेनेजुएला में अमेरिकी दूतावास फिर से खोलने की तैयारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने संसद को बताया है कि वह वेनेजुएला में बंद अमेरिकी दूतावास को दोबारा खोलने की दिशा में कदम उठा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों की एक टीम वहां भेजी जाएगी, जो सीमित राजनयिक कामकाज संभालेगी। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को मिले एक पत्र में विदेश मंत्रालय ने कहा कि कर्मचारी एक अस्थायी परिसर में रहकर काम करेंगे। इस दौरान मार्च 2019 में बंद किए गए मौजूदा दूतावास परिसर को आवश्यक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इस माह की शुरुआत में अमेरिका ने एक सैन्य अभियान के तहत तेल समृद्ध वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था। अमेरिका ने मादुरो पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने का लगातार आरोप लगाने के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर यह सैन्य हमला किया था। हालांकि मादुरो ने इन आरोपों का कड़े शब्दों में खंडन किया है।
JAN 28, 2026 08:34 IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार तड़के को रोहिणी इलाके में एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये तीनों आरोपी शास्त्री पार्क इलाके में हुई एक हत्या के मामले में वॉन्टेड थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

JAN 28, 2026 08:25 IST

इक्वाडोर दूतावास में घुसे ICE एजेंट

इक्वाडोर के विदेश मंत्री ने मंगलवार को मिनियापोलिस स्थित इक्वाडोर दूतावास में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) एजेंटों द्वारा बिना अनुमति के प्रवेश करने के प्रयास के बाद अमेरिकी दूतावास में विरोध दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस प्रयास के वीडियो में दूतावास का एक कर्मचारी दरवाजे की ओर दौड़ता हुआ और ICE एजेंटों को अंदर आने से रोकते हुए कहता है, यह इक्वाडोर दूतावास है। आपको अंदर आने की अनुमति नहीं है।

संबंधित खबरें