1 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, कई मार्ग बंद
1मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दल आज जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गयी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश जारी है। भूस्खलन की आशंका में एनएच सहित कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को वॉइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर की मुलाकात के एक तू-तू मैं-मैं वाली बहस में बदल गई। जेलेंस्की के लिए यह बैठक बेहद शर्मिंदा करने वाली रही, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें ओवल ऑफिस में जमकर सुनाया। नेपाल में शुक्रवार की सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हिमालयी राष्ट्र के मध्य क्षेत्र में सिंधुपालचौक जिले में था। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में लगभग 2:51 बजे (स्थानीय समय) आया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा और मैक्सिको पर लगाया गया टैरिफ 4 मार्च से लागू होगा। साथ ही चीन पर भी 4 मार्च से ही अतिरिक्त 10 फीसद टैरिफ लगाने की धमकी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन पर भी उस तिथि पर अतिरिक्त 10 फीसद टैरिफ लगाया जाएगा।
1 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, कई मार्ग बंद
