देश

CM योगी के सलाहकार और पूर्व IAS अवनीश अवस्थी का फिर बढ़ा कार्यकाल; नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार रिटायर्ड IAS अवनीश अवस्थी को तीसरी बार सर्विस एक्सटेंशन दिया गया है। अवनीश अवस्थी साल 2022 में रिटायर हुए थे।

Image

अवनीश अवस्थी का फिर बढ़ा कार्यकाल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

CM योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल और बढ़ाया गया है। जानकारी के अनुसार, तीसरी बार अवनीश अवस्थी कार्यकाल विस्तार हुआ है जिसके बाद अब वे 28 फरवरी 2026 तक सीएम योगी के सलाहकार बने रहेंगे। नियुक्ति विभाग ने ये आदेश जारी किया है। बता दें, 2022 में रिटायरमेंट के बाद अवनीश अवस्थी CM योगी के सलाहकार बने थे। अवनीश अवस्थी को CM योगी का सबसे भरोसेमंद अफसर माना जाता हैं।

1987 बैच के IAS अधिकारी है अवस्थी

बता दें, अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को ही रिटायर हो गए थे। इसके बाद उन्हें अब तक 3 बार सर्विस एक्सटेंशन मिल चुका है और अब चौथी बार भी उन्हें सेवा विस्तार दिया गया है। जब वह रिटायर हुए थे तो अस्थायी रूप से तैनाती के लिए उनके लिए एक स्पेशल पद बनाया गया था। पहला एक्सटेंशन खत्म होने पर राज्यपाल ने साल 2023 में अवनीश अवस्थी को सलाहकार के रूप में 29 फरवरी 2024 तक दूसरा एक्सटेंशन देने को स्वीकृति दे दी थी। इससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारी हैं। अवनीश अवस्थी 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनके नाम सबसे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालने का रिकॉर्ड है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article