आज की ताजा खबर, 28 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के बोलांगीर में गाड़ी पलटने से 3 की मौत, तीन घायल, नोएडा में वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए आए युवक की मौत
ओडिशा के बोलांगीर में गाड़ी पलटने से तीन की मौत, तीन घायल
ओडिशा के बोलांगीर जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के पलट जाने से तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तितलागढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मुंडा ने बताया कि यह हादसा मंगलवार को मारलाड चौक के पास हुआ। उस समय गाड़ी में कुछ बच्चे सवार थे और वे कुछ सामान लाने के लिए पास के बाजार जा रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तीनों बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस हादसे में गाड़ी चालक को भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत तितलागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आलोक टांडी (10), राजा सिका (14) और राजबीर टांडी (13) के रूप में हुई है। मुंडा ने कहा, ’’हमने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’कर्नाटक में 20 से ज्यादा जंगली हाथियों ने कावेरी नदी पार की और कोडगु में कॉफी बागानों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाया।
नोएडा में वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए आए युवक की बिगड़ी तबियत, मौत
नोएडा के सेक्टर 38A स्थित GIP मॉल के वाटर पार्क में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्विमिंग के लिए आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वेव पूल में पानी की लहरें आने के दौरान उसकी हालत खराब हो गई।परिजन के साथ वाटर पार्क आया यह युवक तुरंत अस्वस्थ हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत स्थित वाटर पार्क में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार परियोजना से जुड़ी चिंताओं को लेकर आदिवासी नेताओं से की मुलाकात
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को उन आदिवासी नेताओं से मुलाकात की जो ग्रेट निकोबार क्षेत्र में एक बड़ी अवसंरचना परियोजना को लेकर चिंता जता रहे हैं। निकोबार जिले के कैंपबेल बे में आदिवासी समुदायों का एक वर्ग परियोजना में पारदर्शिता की कमी, पर्यावरण जोखिम और आदिवासी अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। इस परियोजना में एक बंदरगाह, एक एकीकृत टाउनशिप, असैन्य तथा सैन्य उपयोग वाला हवाई अड्डा और एक ऊर्जा संयंत्र शामिल है। राहुल गांधी 26 अप्रैल को यहां पहुंचे और उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। वह मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ कैंपबेल बे गए और ग्रेट निकोबार परियोजनाओं से जुड़े आदिवासी लोगों की चिंताओं को समझने का प्रयास किया। राहुल गांधी ने भारत के सबसे दक्षिणी छोर, इंदिरा प्वाइंट का भी दौरा किया और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस द्वीपसमूह में कथित कॉर्पोरेट प्रभाव की आलोचना की और कहा कि विकास में कॉर्पोरेट हितों के बजाय स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।सी.वी. आनंद बने तेलंगना के नए डीजीपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया
एथेंस में 2 जगहों पर गोलीबारी की घटना से सनसनी
मंगलवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस के केंद्रीय इलाके में एक बंदूकधारी ने सोशल सिक्योरिटी कार्यालय और फिर एक अदालत परिसर में गोलीबारी कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। ग्रीक अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि हमलावर की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति 89 वर्षीय बुजुर्ग है। बताया गया है कि वह शॉटगन से लैस था और सबसे पहले उसने एथेंस के केंद्र में स्थित एक सोशल सिक्योरिटी कार्यालय पर हमला किया, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। इसके बाद उसी व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अदालत भवन के ग्राउंड फ्लोर पर भी गोलीबारी की, जहां कई अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चांपा–फरसवनी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई वर्षीय बालक प्रियांश की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कोरबा शहर के निहारिका क्षेत्र निवासी सोनी परिवार के सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने चांपा शहर पहुंचे थे।वापसी में सोमवार-मंगलवार रात लगभग दो बजे जब वह चांपा–फरसवनी मार्ग पर फरसवनी टोल नाका के करीब पहुंचे तब उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक वाहन से जा भिड़ी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव और घायलों को अस्पताल भेजा। रास्ते में दो घायलों ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया
दक्षिणी चीन के एक शहर में मूसलाधार बारिश से आयी बाढ़ में कई कारें डूब गयीं तथा 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, गुआंग्शी क्षेत्र के किनझोउ शहर में कई लोग अपने घरों में फंस गए और बचाव कर्मियों ने नावों के सहारे उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।अधिकारियों के मुताबिक, शहर में सोमवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में 270 मिलीमीटर (लगभग 10 इंच) से ज़्यादा बारिश हुई। अप्रैल महीने में एक दिन में दर्ज की गयी यह सबसे अधिक बारिश है। अधिकारियों ने ’वी चैट’ नामक सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में मौसम विश्लेषक लिन नान के हवाले से बताया कि दक्षिण चीन के तटीय इलाकों में इतनी जोरदार बारिश आमतौर पर मई के मध्य से आखिर में, मॉनसून आने के बाद ही होती है। लिन के अनुसार अप्रैल के आखिर में इतनी भारी बारिश एक दुर्लभ घटना है। चीनी आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों द्वारा संचालित एक समाचार संस्था के अनुसार, मंगलवार सुबह से शहर के स्कूलों में कक्षाएं फिर शुरू हो गयीं तथा अधिकतर स्थानों पर यातायात सामान्य हो गया।
पूर्वी दिल्ली में सरकारी औषधालय में आग लगी
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक सरकारी औषधालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि सीजीएचएस डिस्पेंसरी में आग लगने की सूचना पूर्वाह्र 11.04 बजे मिली थी, और इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। डीएफएस अधिकारी ने कहा, "हमने घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां भेजीं। दोपहर 12.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया।"दिल्ली में पटना युवक की हत्या पर चिराग क्या बोले?
पटना: बिहार के 21 साल के डिलीवरी बॉय की दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने की घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "यह जितना दुखद है उतना ही निंदनीय है... हमारी पार्टी के सांसद कमेटी दौरे पर थे मगर वे दौरे को बीच में से छोड़कर आज शाम तक पीड़ित परिवार से मिलेंगे। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वे उनसे जानकारी लेंगे और फिर उसी के आधार पर हम गृह मंत्री से बातचीत करेंगे। इस बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि बिहारी होने की वजह से किसी की जान ली जाए... कार्रवाई हुई है... दोनों सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी कि ऐसा दोबारा न हो।"NIA की टीमें बंगाल में तैनात
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | वोटिंग से पहले, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीमें दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया और कोलकाता समेत कई जिलों में तैनात हैं। टीमें कच्चे बम, अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के मामलों की जांच कर रही हैं। अधिकारी ने बताया कि वोटिंग के दौरान, बाद या पहले अगर कोई स्थिति पैदा होती है, तो तुरंत कार्रवाई करने के लिए भी टीमें जमीन पर मौजूद हैं।लेबनान में इजरायल ने नए हमलों में 2 मार्च से 27 अप्रैल के बीच में 2521 लोगों को मार डाला
अल जजीरा के अनुसार, लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) ने अभी-अभी बताया है कि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उस अवधि के लिए मरने वालों की संख्या को अपडेट किया है, जब से इजरायल ने अपना नवीनतम हमला शुरू किया है।NNA के अनुसार, मंत्रालय का कहना है कि 2 मार्च से 27 अप्रैल के बीच 2,521 लोग मारे गए हैं, और 7,804 अन्य घायल हुए हैं।
इजरायल और लेबनान के बीच हुए, और अब तेजी से कमजोर पड़ते जा रहे संघर्ष-विराम के बीच, पिछले दो दिनों में इजरायली हमलों में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी
सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 108 पर लुधियाना से आजमगढ़ जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई....हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के समक्ष पेश होने से इनकार किया
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा को मंगलवार को पत्र लिखकर कहा कि वह भी आबकारी मामले में उनकी अदालत में पेश नहीं होंगे।इससे एक दिन पहले, पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने न्यायमूर्ति शर्मा को पत्र लिखकर कहा था कि आबकारी मामले में वह न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही वकील के माध्यम से उनके समक्ष पेश होंगे।
सिसोदिया ने पत्र में लिखा, ’’मेरी ओर से भी कोई वकील पेश नहीं होगा। आपके बच्चों का भविष्य तुषार मेहता के हाथों में है।’’
उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है और सत्याग्रह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति शर्मा से मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने की अपील की थी लेकिन उन्होंने केजरीवाल की याचिका 20 अप्रैल को खारिज कर दी थी जिसके बाद ’आप’ नेता ने सोमवार को उन्हें पत्र लिखा था।
नाइजीरिया के गांव पर आईएस के हमले में 29 लोगों की मौत
नाइजीरिया के एक गांव पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अदमावा राज्य के गवर्नर ने बताया कि यह हमला राज्य के गोम्बी स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र के गुयाकू गांव में रविवार देर रात हुआ।इस्लामिक स्टेट ने टेलीग्राम पर एक संदेश जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गांव का सोमवार को दौरा करने पहुंचे अदमावा के गवर्नर अहमदू उमरू फिंतिरी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुखद और अस्वीकार्य बताया।
दिल्ली में आज बारिश
बीते दिन सोमवार को दिल्ली में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, और अलग-अलग जगहों पर पारा औसत से 4°C तक ऊपर चढ़ गया; हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे 'हीटवेव' (लू) घोषित नहीं किया, और मंगलवार से हल्की बारिश के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आने का संकेत दिया।एक बेहद गर्म दिन के बाद, शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया और रात 8 से 9 बजे के बीच राजधानी में धूल भरी आंधी चलने लगी। शाम करीब 7 बजे, IMD ने तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया, हालांकि सोमवार देर रात तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि प्रगति मैदान में हवा की गति 61 किमी/घंटा तक पहुंच गई, जिसके बाद पूसा में यह 54 किमी/घंटा रही।
IMD ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जिसमें हल्की बारिश के एक से दो दौर और 50 किमी/घंटे तक की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है; इससे अधिकतम तापमान के 40°C के निशान से नीचे आने की संभावना है।
महाराष्ट्र के BJP मंत्री नितेश राणे को सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालने के मामले में एक महीने की जेल
महाराष्ट्र की एक अदालत ने BJP मंत्री नितेश राणे को 2019 के उस मामले में दोषी ठहराया है, जिसमें उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था; अदालत ने उन्हें एक महीने जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला 2019 की एक घटना से जुड़ा है, जिसमें राणे और उनके समर्थकों ने मुंबई-गोवा हाईवे की खराब हालत को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान NHAI के डिप्टी इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंक दिया था।पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे राणे उन 30 लोगों में शामिल थे, जिन पर दंगा करने, सरकारी कर्मचारी को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए हमला करने और आपराधिक साजिश रचने सहित विभिन्न अपराधों के तहत आरोप लगाए गए थे। जब यह घटना हुई, तब वह कांग्रेस में थे।
राजस्थान: पत्नी को बचाने कुएं में कूदे पति और देवर की मौत
राजस्थान के डीग जिले में सोमवार रात पत्नी को बचाने के लिए एक कुएं में कूदे पति और देवर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि रविन्द्र और उसकी पत्नी महिंद्रा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, गुस्से में महिंद्रा घर से बाहर निकली और घर के बाहर बने सूखे कुएं में कूद गई।पुलिस ने बताया कि उसकी जान बचाने के लिए पति रविन्द्र और देवर रोहित भी कुएं में कूद गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला का इलाज हो रहा है।
उन्होंने बताया कि कुएं के अंदर जहरीली गैस थी और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की मौत जहरीली गैस के धुएं से हुई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सत्ता में बैठे लोगों की प्रतिबद्धता के कारण राम मंदिर का निर्माण हुआ: भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सत्ता में बैठे लोगों की प्रतिबद्धता और देश के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से संभव हुआ तथा भारत को ’हिंदू राष्ट्र’ घोषित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पहले से ही ’हिंदू राष्ट्र’ है।आरएसएस की एक विज्ञप्ति के अनुसार वह रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन व्यक्तियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में मंदिर का निर्माण हुआ।
उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण भगवान राम की इच्छा से हुआ। भागवत ने इसकी तुलना भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने से करते हुए कहा कि ऐसे कार्य तभी संभव होते हैं, जब सभी का योगदान हो।
उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ने शपथ ली, तो लंदन के ’द गार्डियन’ अखबार ने लिखा कि इस दिन भारत ने वास्तव में ब्रिटिश शासन को अलविदा कहा।
नितिन नवीन ने जयपुर में की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जयपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की, जिसमें संगठनात्मक विस्तार और कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला राजस्थान दौरा है।बुलंदशहर तिहरा हत्याकांड: एक आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल,परिवार ने मांगा 'बुलडोजर न्याय'
बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में जन्मदिन के केक की क्रीम चेहरे पर लगाने को लेकर उपजे विवाद के बाद हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।तिहरे हत्याकांड की घटना शनिवार रात एक जिम में हुई, जहां जीतू नामक युवक के जन्मदिन की पार्टी हो रही थी। इस हत्याकांड से सदमे में आये मृतकों के परिजन ने सरकार से ’बुलडोजर न्याय’ की मांग की है।
अधिकारियों ने बताया कि कहासुनी के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने अनुसार जांच में पाया गया कि जीतू के जन्मदिन की पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी होने पर दोस्तों के बीच विवाद हुआ था।
खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने कहा, ’’जन्मदिन की पार्टी में केक लगाने की बात सामने में आई है जिसके कारण यह विवाद हुआ। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।’’
पीड़ित परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय ने बताया कि मनीष उनके छोटे भाई थे, आकाश भतीजे और अमरदीप उनके चाचा के बेटे थे।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों-रूपेश, मयंक और नरेश को गिरफ्तार किया गया।
ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के ईरान के प्रस्ताव पर चर्चा की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक कर ईरान के उस प्रस्ताव पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की बात कही गई है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस विषय पर चर्चा हुई है, लेकिन वह बैठक के नतीजे को लेकर अभी कुछ कहना नहीं चाहतीं।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राष्ट्रपति जल्द ही स्वयं जानकारी देंगे। इससे पहले विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ’फॉक्स न्यूज’ से कहा कि ईरानी वार्ताकार समझौते को लेकर गंभीर हैं, लेकिन वे इसके लिए और समय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। रूबियो ने कहा कि ईरान अपनी मौजूदा परिस्थितियों से बाहर निकलना चाहता है और इसी दिशा में बातचीत जारी है।
शिमला में भोज करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के दौरे पर हैं। इस दौरान वह मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की ओर से लोक भवन, शिमला में आयोजित भोज में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश की छह दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को शिमला पहुंचीं। यात्रा के दौरान वह अटल सुरंग का भ्रमण करेंगी और लोकभवन में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेंगी।वह राज्य की राजधानी शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर छाराबरा में कल्याणी हैलीपैड पर पहुंचीं, जिसके बाद उन्हें मशोबरा में स्थित राष्ट्रपति निवास ले जाया गया।
राज्यपाल कविन्दर गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। मुर्मू 27 अप्रैल से दो मई के बीच अपनी इस यात्रा के दौरान कांगड़ा जिले में पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय का तथा कुल्लू-लाहौल और स्पीति जिलों में अटल सुरंग का दौरा कर सकती हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर शिमला में लगभग 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और शहर को यातायात की आवाजाही के हिसाब से तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
'SIR पर विपक्ष के झूठ का EC ने किया पर्दाफाश, फिर भी माहौल खराब कर रहा INDI गठबंधन' बोले जेपी नड्डा
बिजली बिल में जोड़कर होगी ट्रैफिक चालान की वसूली! सुप्रीम कोर्ट ने दिए कई सुझाव
CJP प्रदर्शन मामले में छात्र को बड़ी राहत, ₹5 लाख के बॉन्ड नोटिस को वापस लिया गया
सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में नया मोड़, 22 आरोपियों की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, CBI समेत सभी को नोटिस
ये फीस है, टैक्स है या कुछ और? दो हजार रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर चार्ज क्यों? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस
© 2026 Times Horizon Private Limited
