LIVE27 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को बनाया डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार, लिंगराज मंदिर में अनुष्ठान के दौरान दुर्घटना में तीन लोग घायल
27 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट अब दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। भाजपा ने मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर के लिए उम्मीदवार बनाया है। बिष्ट ने पार्टी के फैसले पर खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया। भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरा सम्मान किया है। मुझे लगता है कि पुराने लोगों को सम्मान देने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। डिप्टी स्पीकर का जो काम होगा, चाहे वह सदन को चलाना हो या फिर सदन की प्रक्रिया को लागू करना हो, ये सब मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भाजपा की घोषणाओं पर कहा, "जल्द ही पात्र महिलाओं को 2500 रुपये देने की प्रक्रिया चालू होने वाली है। इसके अलावा कैग रिपोर्ट को पटल पर रखा गया है। पूर्व सरकार ने जो भी घोटाले किए हैं, उसका पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। भुवनेश्वर के श्री लिंगराज मंदिर के शिखर पर बुधवार रात महादीप ले जाते समय हुई दुर्घटना में मंदिर का एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना रात करीब 10:40 बजे हुई, जब कर्मचारी एक हाथ में महादीप लेकर 11वीं शताब्दी के भगवान शिव मंदिर के शिखर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस हादसे में वह घायल हो गया। बाद में एक अन्य कर्मचारी ने महादीप को मंदिर के शिखर पर पहुंचाया। प्रयागराज में 45 दिनों तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम- महाकुंभ 2025, बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ संपन्न हो गया।तेरह जनवरी से प्रारंभ हुए इस मेले में देश विदेश से 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 फरवरी (बुधवार) को शाम छह बजे तक 1.44 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई तथा 13 जनवरी से अब तक स्नान करने वालों की संख्या 66.21 करोड़ पहुंच गई है।

27 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को बनाया डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार, लिंगराज मंदिर में अनुष्ठान के दौरान दुर्घटना में तीन लोग घायल
27 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट अब दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। भाजपा ने मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर के लिए उम्मीदवार बनाया है। बिष्ट ने पार्टी के फैसले पर खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया। भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरा सम्मान किया है। मुझे लगता है कि पुराने लोगों को सम्मान देने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। डिप्टी स्पीकर का जो काम होगा, चाहे वह सदन को चलाना हो या फिर सदन की प्रक्रिया को लागू करना हो, ये सब मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भाजपा की घोषणाओं पर कहा, "जल्द ही पात्र महिलाओं को 2500 रुपये देने की प्रक्रिया चालू होने वाली है। इसके अलावा कैग रिपोर्ट को पटल पर रखा गया है। पूर्व सरकार ने जो भी घोटाले किए हैं, उसका पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। भुवनेश्वर के श्री लिंगराज मंदिर के शिखर पर बुधवार रात महादीप ले जाते समय हुई दुर्घटना में मंदिर का एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना रात करीब 10:40 बजे हुई, जब कर्मचारी एक हाथ में महादीप लेकर 11वीं शताब्दी के भगवान शिव मंदिर के शिखर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस हादसे में वह घायल हो गया। बाद में एक अन्य कर्मचारी ने महादीप को मंदिर के शिखर पर पहुंचाया। प्रयागराज में 45 दिनों तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम- महाकुंभ 2025, बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ संपन्न हो गया।तेरह जनवरी से प्रारंभ हुए इस मेले में देश विदेश से 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 फरवरी (बुधवार) को शाम छह बजे तक 1.44 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई तथा 13 जनवरी से अब तक स्नान करने वालों की संख्या 66.21 करोड़ पहुंच गई है।
- लिंगराज मंदिर में अनुष्ठान के दौरान दुर्घटना में तीन लोग घायल
- महाकुंभ संपन्न, 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
- नोएडा: साइबर धोखाधड़ी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
- सैम पित्रोदा ने भाजपा नेता के आरोपों को किया खारिज
मैं जन्म से हिंदू हूं और मरते दम तक हिंदू रहूंगा: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार की तमिलनाडु में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने को पार्टी (कांग्रेस) द्वारा की जा रही आलोचनाओं के बीच शिवकुमार ने कहा कि वह ‘‘जन्म से हिंदू हैं और मरते दम तक हिंदू रहेंगे।’’ महाशिवरात्रि समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। शिवकुमार का यह बयान तमिलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में शिवकुमार की भागीदारी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव पी वी मोहन सहित कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग द्वारा आवाज उठाने के बीच आया है।
जवाबी शुल्क से भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी: कांग्रेस
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाए जाने से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी और ऐसे में मोदी सरकार को अमेरिका से यह कहने की हिम्मत करनी चाहिए कि उसे यह स्वीकार नहीं है। पार्टी नेता अजय कुमार ने यह आरोप लगाया कि सरकार ट्रंप प्रशासन को खुश करने के लिए जवाबी शुल्क और एफ-35 विमान के सौदे से इनकार नहीं कर रही है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का किया दौरा
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर (पूर्व में केवड़िया) में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर आईं मुर्मू राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के अलावा वह कच्छ और धोलावीरा भी जाएंगी। राष्ट्रपति बुधवार रात एकता नगर पहुंचीं।
नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, पुराने मंत्रियों के बदले गए डिपार्टमेंट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी मंत्रिपरिषद में सात नये चेहरों को शामिल किया। ये सभी गठबंधन सहयोगी भाजपा से हैं। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 36 हो गई है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें जिबेश कुमार, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। शपथ के बाद गुरुवार को सभी के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। कई पुराने मंत्रियों का विभाग भी बदला गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर हजारीबाग हिंसा : मंत्री इरफान और भाजपा के वरिष्ठ विधायक में जुबानी जंग
हजारीबाग जिले के इचाक में बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव, पथराव और आगजनी की घटना पर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जहां इस घटना के लिए सरकार की तुष्टिकरण की नीति को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं सत्तारूढ़ पक्ष का कहना है कि भाजपा और आरएसएस के लोगों ने सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की है।
गाजा से लौटाए गए सभी चार इजराइली बंधकों के शवों की पहचान की गई: इजराइली बंधक समूह
हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक इजराइली समूह ने कहा कि बृहस्पतिवार तड़के लौटाए गए सभी चार बंधकों के शवों की पहचान कर ली गई है। ‘होस्टेजेस एंड मिसिंग फैमिलीज फोरम’ ने बताया कि ओहाद याहालोमी, इत्जाक एल्गरात और श्लोमो मंत्जूर, साशी इदान के शवों की पहचान हो गई है।
पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोडेपुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां पार करते समय एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला का शव पटरियों के किनारे जा गिरा जबकि दूसरी महिला का शव हाते बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के काउकैचर में फंस कर घिसटता गया।
दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों की एंट्री पर रोक
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने गुरुवार को भाजपा सरकार के तहत नए सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले दिल्ली विधानसभा के बाहर धरना दिया। आतिशी ने कहा कि पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हम (आप विधायक) विधानसभा से निलंबित हैं, इसलिए हमें विधानसभा परिसर में प्रवेश करने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड में शामिल होंगे
पूर्व बल्लेबाज डेविड बून पाकिस्तान और दुबई में चल रही चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद आईसीसी मैच रेफरी के अपने मौजूदा पद को छोड़ देंगे और 28 मार्च से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के बोर्ड में शामिल होंगे।
बून (64 वर्ष) क्रिकेट तस्मानिया बोर्ड के अध्यक्ष हैं और सीए में निवर्तमान अध्यक्ष पॉल ग्रीन की जगह लेंगे। ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ने सीए के अध्यक्ष माइक बेयर्ड के हवाले से कहा, ‘‘मुझे बेहद खुशी है कि डेविड एक खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशासक के रूप में अपने विशाल अनुभव को लेकर सीए बोर्ड में आएंगे।’’
हमास संघर्ष विराम के अगले चरण की वार्ता के लिए तैयार
हमास ने इजराइल द्वारा कैद किए गए 600 से अधिक फलस्तीनियों की रिहाई के बदले चार बंधकों के शव सौंपने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि वह गाजा में संघर्ष विराम के अगले चरण पर वार्ता करने के लिए तैयार है। दोनों पक्षों के बीच इस सप्ताह के अंत में खत्म होने जा रहे एक संघर्ष विराम समझौते के तहत कैदियों-बंधकों की अदला-बदली का यह अंतिम चरण था। दूसरे चरण पर बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है। इस चरण के तहत हमास को कैदियों की रिहाई और एक स्थायी युद्ध विराम के बदले में दर्जनों शेष बंधकों को रिहा करना है।
दिल्ली-एनसीआर : तीन दिनों तक रहेगा बारिश का मौसम
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अधिकतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बारिश के बाद 28 और 1 मार्च को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में यह दर्शाया गया है कि लगातार बढ़ते अधिकतम तापमान में इस दौरान गिरावट दर्ज की जाएगी और दिन में हो रही इस गर्मी से भी लोग राहत महसूस करेंगे।
भोजपुर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, कई घायल
बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो पर सभी सवार लोग गुप्ता धाम से एक बच्चे का मुंडन करा कर वापस गांव लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पटना के दाउदपुर गांव के रहने वाले नारायण महतो के पुत्र के मुंडन को लेकर कई लोग कैमूर जिले के गुप्ता धाम गए थे। सभी लोग पूजा अर्चना के बाद एक ऑटो पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो में पेट्रोल समाप्त हो गया।
भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को बनाया डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार
दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट अब दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। भाजपा ने मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर के लिए उम्मीदवार बनाया है। बिष्ट ने पार्टी के फैसले पर खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया। भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरा सम्मान किया है। मुझे लगता है कि पुराने लोगों को सम्मान देने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। डिप्टी स्पीकर का जो काम होगा, चाहे वह सदन को चलाना हो या फिर सदन की प्रक्रिया को लागू करना हो, ये सब मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भाजपा की घोषणाओं पर कहा, "जल्द ही पात्र महिलाओं को 2500 रुपये देने की प्रक्रिया चालू होने वाली है। इसके अलावा कैग रिपोर्ट को पटल पर रखा गया है। पूर्व सरकार ने जो भी घोटाले किए हैं, उसका पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।
पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार : वेटिकन
वेटिकन ने बुधवार को बताया कि डबल निमोनिया से पीड़ित पोप फ्रांसिस की सेहत में हल्का सुधार हुआ है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि उनकी स्थिति अब भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। सीटी स्कैन में संक्रमण के उपचार की "सामान्य प्रगति" दिखी जबकि रक्त परीक्षणों से भी सुधार की पुष्टि हुई है। सीटी स्कैन मंगलवार को किया गया था। पोप की गुर्दे की समस्या अब कम हो गई है और उनकी सांस संबंधी फिजियोथेरेपी की जा रही है। यह पहली बार है जब वेटिकन ने पुष्टि की है कि पोप को फेफड़ों से द्रव निकालने में मदद के लिए फिजियोथेरेपी दी जा रही है। उन्होंने दोपहर में अपना काम फिर से शुरू किया।
मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो सदस्य गिरफ्तार
मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो सदस्यों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन प्रेपक (पीआरओ) के एक सदस्य को इम्फाल-पश्चिम जिले के सिंगजामी माखा काकवा ऐसेम लाइकाई से पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया, "आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सपम जेम्सबॉन्ड के रूप में हुई है। वह जबरन वसूली और आम लोगों, सरकारी कार्यालयों, प्रधानों, व्यापारियों और दुकानदारों से धन एकत्र करने में सीधे तौर पर शामिल था।" उन्होंने बताया कि उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को इम्फाल-पश्चिम जिले के हवाई अड्डे से प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवायकेल) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान 23 वर्षीय शामजेतसाबम रोमनंदा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लैशराम मालेमंगनबा (19) की हत्या में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसे बुधवार को इम्फाल-पश्चिम जिले के पोइरेई से पकड़ा गया।
महाराष्ट्र: चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
ठाणे जिले के मीरा रोड क्षेत्र में एक दुकान से सात लाख रुपये नकद चुराने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। काशीगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस्माइल इसाक शेख (27) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई रकम से खरीदे गए 25 जोड़ी कपड़े और साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कथित चोरी 20 फरवरी को उस समय हुई जब दुकान की मालकिन यहां नहीं थी और गुजरात गई हुई थी। पुलिस ने बताया कि शेख के खिलाफ मीरा-भायंदर क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों में डकैती सहित 10 मामले दर्ज हैं।
नालंदा में बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम
नालंदा के परवलपुर बाजार स्थित मां जगदंबे ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई। दो अपराधियों ने दुकान में घुसकर दुकानदार सुरेश प्रसाद वर्मा को पिस्तौल का भय दिखाकर करीब 130 ग्राम सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।जिसमें अपराधी गोलीबारी और मारपीट करते नजर आ रहे है। पीड़ित दुकानदार सुरेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि एक बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने की चेन देखने की बात कही। जब वह चेन दिखाने लगे, तभी दूसरा अपराधी अचानक दुकान में दाखिल हुआ। दोनों ने मिलकर पिस्तौल दिखाकर दुकानदार को धमकाया और दुकान में रखे सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने घटना स्थल से एक संदिग्ध बाइक जब्त की है, जिससे अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जब्त मोटरसाइकिल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने गोल्ड तस्करी के मामले में एक यात्री पकड़ा
यात्री 26 फरवरी 2025 को जेद्दा से दिल्ली आ रही फ्लाइट SV-756 से पहुंचा था। कस्टम के मुताबिक ग्रीन चैनल से बाहर निकलते समय उसकी गतिविधियों पर शक होने पर रोका गया। यात्री के बैग की एक्स-रे स्कैनिंग में कुछ संदिग्ध छवियां दिखाई दीं। इसके बाद जब उसे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से गुजारा गया तो अधिकारियों का शक और बढ़ गया। बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें खजूर के अंदर छिपाकर रखा गया 172 ग्राम सोना बरामद हुआ। यह सोना कटे हुए टुकड़ों और एक चेन के रूप में था।
कस्टम विभाग की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यात्री किसे सौंपने वाला था।
पाकिस्तान एक असफल देश- क्षितिज त्यागी
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक आयोजित हुई। भारत ने यहां पाकिस्तान की क्लास लगा दी। भारत के प्रतिनिधि क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र है, जो केवल अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है।
उत्तर प्रदेश: मुठभेड़ के दौरान वांछित 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर जिले में पुलिस ने बुधवार की शाम को मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि थाना दादरी पुलिस बसंतपुर बांगर जाने वाली सड़क के पास जांच कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका। उन्होंने बताया कि भागने के दौरान सोनू उर्फ निजाम ने गोली चला दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। सोनू तीन वर्ष से फरार था। शर्मा ने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।