27 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को बनाया डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार, लिंगराज मंदिर में अनुष्ठान के दौरान दुर्घटना में तीन लोग घायल
27 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट अब दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। भाजपा ने मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर के लिए उम्मीदवार बनाया है। बिष्ट ने पार्टी के फैसले पर खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया। भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरा सम्मान किया है। मुझे लगता है कि पुराने लोगों को सम्मान देने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। डिप्टी स्पीकर का जो काम होगा, चाहे वह सदन को चलाना हो या फिर सदन की प्रक्रिया को लागू करना हो, ये सब मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भाजपा की घोषणाओं पर कहा, "जल्द ही पात्र महिलाओं को 2500 रुपये देने की प्रक्रिया चालू होने वाली है। इसके अलावा कैग रिपोर्ट को पटल पर रखा गया है। पूर्व सरकार ने जो भी घोटाले किए हैं, उसका पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। भुवनेश्वर के श्री लिंगराज मंदिर के शिखर पर बुधवार रात महादीप ले जाते समय हुई दुर्घटना में मंदिर का एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना रात करीब 10:40 बजे हुई, जब कर्मचारी एक हाथ में महादीप लेकर 11वीं शताब्दी के भगवान शिव मंदिर के शिखर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस हादसे में वह घायल हो गया। बाद में एक अन्य कर्मचारी ने महादीप को मंदिर के शिखर पर पहुंचाया। प्रयागराज में 45 दिनों तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम- महाकुंभ 2025, बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ संपन्न हो गया।तेरह जनवरी से प्रारंभ हुए इस मेले में देश विदेश से 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 फरवरी (बुधवार) को शाम छह बजे तक 1.44 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई तथा 13 जनवरी से अब तक स्नान करने वालों की संख्या 66.21 करोड़ पहुंच गई है।
27 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को बनाया डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार, लिंगराज मंदिर में अनुष्ठान के दौरान दुर्घटना में तीन लोग घायल
मैं जन्म से हिंदू हूं और मरते दम तक हिंदू रहूंगा: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार
जवाबी शुल्क से भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी: कांग्रेस
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का किया दौरा
नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, पुराने मंत्रियों के बदले गए डिपार्टमेंट
हजारीबाग हिंसा : मंत्री इरफान और भाजपा के वरिष्ठ विधायक में जुबानी जंग
गाजा से लौटाए गए सभी चार इजराइली बंधकों के शवों की पहचान की गई: इजराइली बंधक समूह
पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला का शव पटरियों के किनारे जा गिरा जबकि दूसरी महिला का शव हाते बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के काउकैचर में फंस कर घिसटता गया।
दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों की एंट्री पर रोक
आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड में शामिल होंगे
बून (64 वर्ष) क्रिकेट तस्मानिया बोर्ड के अध्यक्ष हैं और सीए में निवर्तमान अध्यक्ष पॉल ग्रीन की जगह लेंगे। ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ने सीए के अध्यक्ष माइक बेयर्ड के हवाले से कहा, ‘‘मुझे बेहद खुशी है कि डेविड एक खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशासक के रूप में अपने विशाल अनुभव को लेकर सीए बोर्ड में आएंगे।’’
हमास संघर्ष विराम के अगले चरण की वार्ता के लिए तैयार
दिल्ली-एनसीआर : तीन दिनों तक रहेगा बारिश का मौसम
भोजपुर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, कई घायल
भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को बनाया डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार
पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार : वेटिकन
मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो सदस्य गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
नालंदा में बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने गोल्ड तस्करी के मामले में एक यात्री पकड़ा
कस्टम विभाग की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यात्री किसे सौंपने वाला था।
