LIVE26 जून 2025 हिंदी न्यूज़: उत्तराखंड में बड़ा हादसा; घोलतीर में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी, एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शिरकत
26 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 20 से 25 लोग सवार थे। घटना के बाद जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बचाव टीमें लगी हुई हैं। एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत का मानना है कि रिफॉर्मेड मल्टिलेटरिजम देशों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए संवाद और सहयोग के लिए तंत्र बनाने में मदद कर सकता है। कोई भी देश, चाहे वह कितना भी बड़ा और शक्तिशाली क्यों न हो, अकेले काम नहीं कर सकता। वास्तव में, वैश्विक व्यवस्था या बहुपक्षवाद का मूल विचार यह धारणा है कि राष्ट्रों को अपने पारस्परिक और सामूहिक लाभ के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना होगा। यह हमारी सदियों पुरानी संस्कृत कहावत 'सर्वे जना सुखिनो भवन्तु' को भी दर्शाता है, जिसका अर्थ है सभी के लिए शांति और समृद्धि। ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी करने वाला अमेरिका अब अगले सप्ताह तेहरान के साथ बातचीत करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी अगले सप्ताह बातचीत करेंगे, जिससे इजराइल और तेहरान के बीच हालिया संघर्ष के कारण बाधित हुई वार्ता बहाल होगी। कांग्रेस नेता शशि थरूर इस समय रूस के दौरे पर हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मॉस्को में प्रिमाकोव रीडिंग्स के दौरान पुराने मित्र रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर अच्छा लगा।

26 जून 2025 हिंदी न्यूज़: उत्तराखंड में बड़ा हादसा; घोलतीर में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी, एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शिरकत
26 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 20 से 25 लोग सवार थे। घटना के बाद जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बचाव टीमें लगी हुई हैं। एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत का मानना है कि रिफॉर्मेड मल्टिलेटरिजम देशों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए संवाद और सहयोग के लिए तंत्र बनाने में मदद कर सकता है। कोई भी देश, चाहे वह कितना भी बड़ा और शक्तिशाली क्यों न हो, अकेले काम नहीं कर सकता। वास्तव में, वैश्विक व्यवस्था या बहुपक्षवाद का मूल विचार यह धारणा है कि राष्ट्रों को अपने पारस्परिक और सामूहिक लाभ के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना होगा। यह हमारी सदियों पुरानी संस्कृत कहावत 'सर्वे जना सुखिनो भवन्तु' को भी दर्शाता है, जिसका अर्थ है सभी के लिए शांति और समृद्धि। ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी करने वाला अमेरिका अब अगले सप्ताह तेहरान के साथ बातचीत करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी अगले सप्ताह बातचीत करेंगे, जिससे इजराइल और तेहरान के बीच हालिया संघर्ष के कारण बाधित हुई वार्ता बहाल होगी। कांग्रेस नेता शशि थरूर इस समय रूस के दौरे पर हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मॉस्को में प्रिमाकोव रीडिंग्स के दौरान पुराने मित्र रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर अच्छा लगा।
- खत्म हो गया युद्ध, अगले हफ्ते ईरान से करेंगे बातचीत
- शशि थरूर ने मॉस्को में की रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मुलाकात की
- नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 14 सैनिकों की हत्या की
- मंगलुरु में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
- ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का फिर से किया दावा
Ahmedabad plane crash: ब्लैक बॉक्स से डाउनलोड किया गया डेटा, मिलेंगे हादसे से जुड़े कई सवालों के जवाब
एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच में एक बड़ी सफलता मिली है। सरकार ने गुरुवार को कहा कि विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है। लंदन गैटविक जा रहा बोइंग 787-8 विमान 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मेडिकल हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 270 से अधिक लोग मारे गए थे। इनमें विमान में सवार 241 लोग भी शामिल थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर केरल में मानसूनी बारिश ने पकड़ा जोर, तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट' जारी
केरल में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश ने जोर पकड़ लिया और एर्नाकुलम, इडुक्की तथा त्रिशूर जिलों के कुछ निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत कुछ स्थानों पर होर्डिंग्स गिर गए, पेड़ उखड़ गए और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। आईएमडी ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में बृहस्पतिरवार के लिए रेड अलर्ट तथा राज्य के सात अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा भारी से बेहद भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश और येलो अलर्ट 6 सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश का अनुमान जताने के लिए जारी किया जाता है।
बिहार से दिल्ली जा रही बस खाई में गिरी, दो यात्रियों की मृत्यु, 50 घायल
बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस सैफई क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार तड़के एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में जा गिरी जिससे बस में सवार दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि करीब 50 यात्री घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बस में सवार नेपाल की रहने वाली शईदा (22) और बिहार के दरभंगा जिले के रामपुर डीह निवासी मनोज कुमार (52) की मौके पर मौत हो गई।
दिल्ली : तिलक मार्केट में लगी आग, दो दुकानें जलकर खाक
दिल्ली के रमेश नगर इलाके में तिलक मार्केट में बुधवार देर रात आग गई, जिसमें दो दुकानें और एक स्कूटर जलकर खाक हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 55 मिनट पर मिली। डीएफएस अधिकारी ने बताया, "हमने दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजीं। आग लगने से खिलौने की एक दुकान, घड़ी की एक दुकान और एक स्कूटर जलकर खाक हो गए।"
उत्तराखंड में बड़ा हादसा; घोलतीर में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी
रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 20 से 25 लोग सवार थे। घटना के बाद जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बचाव टीमें लगी हुई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर नौसेना मुख्यालय में काम करने वाला क्लर्क गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप
भारतीय नौसेना मुख्यालय में काम करने वाले क्लर्क विशाल यादव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने का आरोप है।
SCO बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर जमकर साधा निशाना
Mexico: सेंट जॉन द बैपटिस्ट समारोह में गई 10 लोगों की जान
मेक्सिको के गुआनाजुआटो में आयोजित सेंट जॉन द बैपटिस्ट डे समारोह में हमलावरों ने 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले की पुष्टि करते हुए इस घटना की निंदा की।
यहां पढ़ें पूरी खबरहिमाचल: मंडी में बढ़ गया ब्यास नदी का जलस्तर
मंगलुरु में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
मंगलुरु के कोडिकल इलाके में कथित रूप से कर्ज में डूबे 30 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान निखिल पुजारी (30) के रूप में हुई है। उसने बताया कि निखिल ने मंगलवार सुबह नाश्ते के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया चूंकि उसे देर तक सोने की आदत थी इसलिए शाम तक परिवार वालों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी उसने कमरा नहीं खोला और फोन भी नहीं उठाया तो परिवार वालों ने दरवाजे से झांक कर देखा तो पाया कि वह कमरे के भीतर फंदे से लटका था।
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 14 सैनिकों की हत्या की
नाइजीरिया के उत्तर-मध्य नाइजर राज्य में सैकड़ों बंदूकधारियों के साथ संघर्ष में 14 सैनिक मारे गए। सेना के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना प्रवक्ता अपोलोनिया एनेले के अनुसार, मंगलवार को 300 से अधिक बंदूकधारी मारिगा परिषद क्षेत्र में जंगलों से गांवों पर हमला करने की योजना बना रहे थे, तभी सेना ने उनसे निपटने के लिए सैनिकों को तैनात किया। एनेले ने बताया कि अभियान में 10 सैनिक घायल भी हो गये। उन्होंने कहा कि कि इस ऑपरेशन में दुश्मनों को भी काफी नुकसान हुआ है।
ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का फिर से किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवा दिया और दोनों देशों से कहा कि यदि वे लड़ाई जारी रखेंगे तो अमेरिका उनके साथ व्यापार नहीं करेगा। चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान 10 मई को सैन्य टकराव रोकने पर सहमत हुए। ट्रंप ने नीदरलैंड के हेग में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ व्यापार को लेकर कई बार फोन पर बात की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैंने कहा, ‘देखिए, अगर आप एक-दूसरे से लड़ते हैं... यह बहुत बुरा हो रहा था, आप जानते हैं कि पिछला हमला कितना बुरा था। यह वास्तव में बहुत बुरा था।
शशि थरूर ने मॉस्को में की रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मुलाकात की
कांग्रेस नेता शशि थरूर इस समय रूस के दौरे पर हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मॉस्को में प्रिमाकोव रीडिंग्स के दौरान पुराने मित्र रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर अच्छा लगा।
खत्म हो गया युद्ध, अगले हफ्ते ईरान से करेंगे बातचीत
ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी करने वाला अमेरिका अब अगले सप्ताह तेहरान के साथ बातचीत करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी अगले सप्ताह बातचीत करेंगे, जिससे इजराइल और तेहरान के बीच हालिया संघर्ष के कारण बाधित हुई वार्ता बहाल होगी।