LIVE

ताजा खबर, 26 जुलाई 2023 : 2024 से पहले पीएम मोदी का दावा- मेरे तीसरे कार्यकाल में टॉप-3 इकनॉमी में होगा भारत, ज्ञानवापी सर्वेक्षण पर रोक गुरुवार तक के लिए बढ़ी

आज की ताजा खबर Live

ताजा खबर, 26 जुलाई 2023 : 2024 से पहले पीएम मोदी का दावा- मेरे तीसरे कार्यकाल में टॉप-3 इकनॉमी में होगा भारत, ज्ञानवापी सर्वेक्षण पर रोक गुरुवार तक के लिए बढ़ी

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 26 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बुधवार को कहा, "भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश की वृद्धि की रफ्तार और तेज होगी और भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।" इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर लगी रोक को गुरूवार तक के लिए बढ़ा दी है। अदालत इस मामले में 27 जुलाई दोपहर साढ़े तीन बजे सुनवाई करेगी वहीं बिहार के कटिहार में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की ओर से फायरिंग किए जाने की खबर है, पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

JUL 27, 2023 00:07 IST

PM Kisan Samman Nidhi: साढ़े आठ करोड़ किसानों को मिलेगी 14वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार (27 जुलाई, 2023) को पीएम-किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की अगली किस्त जारी करेंगे। स्कीम की 14वीं किस्त के तौर पर लगभग साढ़े आठ करोड़ किसान लाभार्थियों को करीब 17,000 करोड़ रुपए जारी करेंगे। पढें पूरी खबर
JUL 26, 2023 22:31 IST

Seema Haider और Anju की कहानी में ऐसा क्या बड़ा फर्क है जिसकी हो रही है चर्चा?

पाकिस्तान आई दो बच्चों की भारतीय मां अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद मंगलवार को अपने दोस्त से शादी कर ली और अब उसका नया नाम फातिमा है। 34 साल कीअंजू खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अपने पाकिस्तानी दोस्त 29 साल के नसरुल्ला के घर पर रह रही थी। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। इस जोड़े ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई। पढ़ें पूरी खबर
JUL 26, 2023 21:01 IST

ज्ञानवापी केसः 'बाबा मिल गए' से भी बड़ा सबूत!

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े मामले में बड़े सबूत सामने आए हैं। बुधवार (26 जुलाई, 2023) को इन साक्ष्यों से जुड़ा विस्फोटक खुलासा आपके प्रिय हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत ने किया। चैनल के मुताबिक, ज्ञानवापी परिसर के भीतर दीवारों पर खास लिपि में कुछ संदेश लिखा मिला है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 26, 2023 20:25 IST

2024 से पहले नरेंद्र मोदी का दावा- मेरे तीसरे कार्यकाल में टॉप-3 इकनॉमी में होगा भारत

विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव और साल 2024 के आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बुधवार (26 जुलाई, 2023) को कहा, "भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश की वृद्धि की रफ्तार और तेज होगी और भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।" पढें पूरी खबर
JUL 26, 2023 19:28 IST

Delhi: ड्रोन के जरिए PM ने किया IECC का उद्घाटन

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (26 जुलाई, 2023) शाम को प्रगति मैदान और आईटीपीओ परिसर में नए बनाए गए इंटरनेशनल एग्जिविशन कम कन्वेंशन सेंटर (IECC) का उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन के जरिए इस कॉम्पलेक्स (भारत मंडपम - नया नाम) का उद्घाटन किया। उन्होंने रिमोट कंट्रोलर से ड्रोन को उड़ाया था, जिस पर लाल रंग का एक कपड़ा था और उस पर भारत मंडपम लिखा हुआ था। वहां इस कपड़ के हवा में लहराते ही सब लोग तालियां बजाने लगे थे। पढ़ें पूरी खबर
JUL 26, 2023 18:54 IST

हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण पर रोक गुरूवार यानी 27 जुलाई तक के लिए बढ़ाई

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर लगी रोक को गुरूवार तक के लिए बढ़ा दिया है। अदालत इस मामले में 27 जुलाई दोपहर साढ़े तीन बजे सुनवाई करेगी। इस मामले में दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश प्रितिंकर दिवाकर ने मामले में आगे की सुनवाई बृहस्पतिवार को जारी रखने का आदेश दिया। पढें पूरी खबर
JUL 26, 2023 17:01 IST

क्या भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू के निकाह के पीछे है ISI की साजिश?

भारत से पाकिस्तान अपने प्यार की तलाश में गई अंजू ने इस्लाम कुबूल कर निकाह कर लिया है, अब उसका नाम फातिमा है, लेकिन अब रिपोर्ट्स आ रही है कि इस सारे खेल के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI है।अंजू वैध वीजा पर पाकिस्तान गई है। वह 21 जुलाई 2023 को पाकिस्तान पहुंची थी। लेकिन उसकी कहानी में भी कई ट्विस्ट हैं। पढें पूरी खबर
JUL 26, 2023 16:41 IST

कटिहार में बवाल, बिजली को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की फायरिंग

बिहार के कटिहार में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की ओर से फायरिंग किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बिजली कटौती को लेकर बिजली कार्यालय पर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की ओर से फायरिंग करने की बात कही गई है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत होने और कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पढें पूरी खबर
JUL 26, 2023 16:40 IST

कैमरे पर AAP सांसद राघव चड्ढा पर कौए ने किया हमला, बीजेपी ने कसा तंज-झूठ बोले...

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा पर मंगलवार को संसद परिसर में फोन पर बात करते समय एक कौवे ने हमला कर दिया, इस पल को समाचार एजेंसी पीटीआई के एक फोटोग्राफर ने कैद कर लिया और तस्वीरें जल्द ही इंटरनेट पर वायरल हो गईं। तीन से चार तस्वीरों की एक शृंखला में चड्ढा के सिर के ऊपर से एक कौआ उड़ता हुआ और उनके सिर के ऊपर चोंच मारते हुए दिखाई दे रहा है, जब वह राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेने के बाद सदन से बाहर आ रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
JUL 26, 2023 16:39 IST

केरल में नर्सिंग पाठ्यक्रम में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए आरक्षण

केरल सरकार ने राज्य में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले ट्रांसजेंडर छात्रों को आरक्षण दिए जाने की घोषणा बुधवार को की। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि बीएससी नर्सिंग और सामान्य नर्सिंग पाठ्यक्रमों में ट्रांसजेंडर सदस्यों के लिए एक-एक सीट आरक्षित की जाएगी। उन्होंने एक बयान में कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार नर्सिंग के क्षेत्र में ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधिकारों से वंचित समुदाय के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण पहल कर रही है और नर्सिंग क्षेत्र में आरक्षण इसी पहल का हिस्सा है। जॉर्ज ने यह भी कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
JUL 26, 2023 16:24 IST

सीआईसी के पास 19,000 से अधिक शिकायतें, अपीलें लंबित: सरकार

सरकार ने बुधवार को कहा कि इस साल एक अप्रैल तक केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के पास कुल 19,233 शिकायतें और अपीलें लंबित थीं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग में सूचना आयुक्तों के चार स्थान रिक्त हैं। सिंह ने कहा कि वर्ष 2021-22 की अवधि में 29,213, वर्ष 2020-21 में 38,116, वर्ष 2019-20 में 35,178 और वर्ष 2018-19 में 29,655 मामले लंबित थे। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 की धारा 12(3) के अनुसार, केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त होंगे और सूचना आयुक्तों की कुल संख्या 10 से अधिक नहीं होगी। सिंह ने कहा कि फिलहाल सीआईसी में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा चार सूचना आयुक्त हैं। मंत्री ने कहा कि आरटीआई अधिनियम की धारा 15 के अनुसार राज्य सूचना आयोगों में सूचना आयुक्तों की रिक्तियों को भरना संबंधित राज्य सरकारों का विषय है।
JUL 26, 2023 14:39 IST

मणिपुर के मोरेह में भीड़ ने घरों में आग लगाई, सुरक्षा बलों की बसों को भी निशाना बनाया

मणिपुर के मोरेह जिले में बुधवार को उपद्रवियों के एक समूह ने कई घरों में आग लगा दी। खाली पड़े ये घर म्यांमा सीमा के करीब मोरेह बाजार क्षेत्र में थे। अधिकारियों ने बताया कि यह आगजनी कांगपोकपी जिले में भीड़ द्वारा सुरक्षा बलों की दो बसों को आग के हवाले करने की घटना के कुछ घंटों बाद हुई। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना सपोरमीना में उस समय हुई, जब बसें मंगलवार शाम दीमापुर से आ रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मणिपुर की पंजीकरण संख्या वाली बस को सपोरमीना में रोक लिया और कहा कि वे इस बात की जांच करेंगे कि बस में कहीं दूसरे समुदाय का कोई सदस्य तो नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों ने बसों में आग लगा दी।
JUL 26, 2023 14:24 IST

नीतीश ने उठाए पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए, संसद में उनके बयान की मांग की।
JUL 26, 2023 13:17 IST

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई जारी

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की अपील पर बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे सुनवाई शुरू की जो अब भी जारी है। मस्जिद कमेटी के वकील ने दलील दी कि 21 जुलाई को आदेश पारित करते समय वाराणसी की अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची कि सर्वेक्षण रिपोर्ट की अनुपस्थिति में मुद्दे को हल नहीं किया जा सकता, लेकिन अदालत ने इस निष्कर्ष पर आने से पूर्व अपने समक्ष आई सामग्रियों पर चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा कि निचली अदालत को सबसे पहले पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करनी चाहिए थी, लेकिन संपूर्ण शिकायत में इस तरह के साक्ष्य का कोई जिक्र नहीं है।सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के वकील ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को इस मुकदमे में पक्षकार नहीं बनाया गया और उसे सर्वेक्षण करने और इस मामले में विशेषज्ञ राय देने का निर्देश दिया गया। इस पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने दलील दी कि इस मुकदमे में विशेषज्ञों को पक्षकार बनाए जाने की कोई जरूरत नहीं है और ऐसा कोई कानून नहीं है कि जिस मामले में विशेषज्ञ की राय ली जाती है उस मामले में उसे पक्षकार बनाया जाए। जैन ने हैंडराइटिंग (लिखावट) विशेषज्ञों का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी मामले में इन्हें कभी पक्षकार नहीं बनाया गया, भले ही जरूरत पड़ने पर अदालत किसी मामले में हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की राय मांग सकती है।
JUL 26, 2023 13:15 IST

अविश्वास प्रस्ताव को चर्चा के लिए लोकसभा की मंजूरी मिली

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जिस पर चर्चा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकृति प्रदान की। सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई द्वारा पेश इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह सभी दलों के नेताओं से बातचीत करके इस पर चर्चा की तिथि के बारे में अवगत कराएंगे। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बिरला ने कहा, मुझे सदन को सूचित करना है कि गौरव गोगोई से नियम 198 के तहत मंत्रिपरिषद में अविश्वास प्रस्ताव का अनुरोध प्राप्त हुआ है...कृपया आप (गोगोई) सदन की अनुमति प्राप्त करें। इसके बाद गोगोई ने कहा, मैं निम्नलिखित प्रस्ताव के लिए सदन की अनुमति चाहता हूं-यह सभा मंत्रिपरिषद में विश्वास का अभाव प्रकट करती है। लोकसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव की अनुमति देने का समर्थन करने वाले सदस्यों से अपने स्थान पर खड़े होने के लिए कहा। इस पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्य खड़े हो गए।
JUL 26, 2023 13:12 IST

पीएम मोदी, राजनाथ ने दी कारगिल से शहीदों को श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 24वें विजय दिवस पर पीएम ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे। इस विशेष दिवस पर वह वीर जवानों का हृदय से नमन और वंदन करते हैं।
JUL 26, 2023 12:10 IST

केंद्रीय मंत्री को सेक्सटॉर्शन कॉल में फंसाने की कोशिश

केंद्रीय जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को कथित तौर पर सेक्सटॉर्शन कॉल के जरिए फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में राजस्थान के भरतपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना पटेल के निजी सचिव आलोक मोहन ने जून के आखिरी सप्ताह में दी थी। ये गिरफ्तारियां जुलाई के पहले हफ्ते में की गई थीं।
JUL 26, 2023 12:05 IST

पंजाब में बाढ़ से अब तक 41 की मौत

पंजाब में हाल में आई बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है और 1,616 लोग 173 राहत शिविर में रह रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एसएएस नगर, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट समेत 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
JUL 26, 2023 11:15 IST

बिहार में 479 अधिकारियों का तबादला रद्द

बिहार में तबादलों को लेकर सियासत गर्मा गई है। यहां राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 479 पदाधिकारियों का तबादला रद्द कर दिया गया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर ट्रांसफर रद्द किए गए हैं। बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने इन तबादलों की मंजूरी दी थी। लेकिन बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश ने उनके फैसले को पलट दिया है। आलोक मेहता डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं।
JUL 26, 2023 11:15 IST

सिंगर सुरिंदर शिंदा का निधन

पंजाब के मशहूर सिंगर सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda Death) का निधन हो गया है। सिंगर ने 26 जुलाई 2023 को लुधियाना के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली है। सुरिंदर ने 64 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'