देश

बिहार के कटिहार में बवालः पुलिसिया फायरिंग में दो की गई जान, बोले चिराग- हर समस्या का समाधान लाठी और गोली नहीं

Katihar Firing News: दरअसल, बुधवार को दिन में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कटिहार में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस बीच फायरिंग और लाठीचार्ज किए जाने की भी खबर आई थी।

Image

बिजली व्यवस्था को लेकर कटिहार में फूटा लोगों का गुस्सा।

Katihar Firing News: बिहार के कटिहार में बुधवार (27 जुलाई, 2023) को पुलिस और स्थानीयों के बीच हुई भिड़ंत के दौरान दो लोगों की जान चली गई। यह पुष्टि कटिहार के जिलाधिकारी की ओर समाचार एजेंसी एएनआई को की गई। उन्होंने देर शाम को बताया कि कटिहार की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

दरअसल, बुधवार को दिन में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कटिहार में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस बीच फायरिंग और लाठीचार्ज किए जाने की भी खबर आई थी।

ऐसा बताया गया कि बिजली की अनियमित व्यवस्था को लेकर लोगों में गुस्सा था, जिसे लेकर स्थानीय बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। वे उसी दौरान अचानक उग्र हो गए थे। उपद्रवी पुलिस का घेरा तोड़कर कार्यालय में दाखिल हो गए थे और तोड़फोड़ करने लगे थे। यही वजह है कि उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी।

उधर, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा- मेरी शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह है कि हर समस्या का समाधान लाठी, गोली नहीं हो सकता...नीतीश कुमार को बिहार और बिहारियों की चिंता नहीं है। हर सवाल के जवाब में लाठी, गोली चलाना बिहार की परंपरा बन गई है। जो नीतीश कुमार कहते हैं कि प्रधानमंत्री को आकर जवाब देना चाहिए, ऐसे में क्या उन्हें आकर इस घटना पर जवाब नहीं देना चाहिए?

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस