LIVE

आज की ताजा खबर: CJP और सरकार के बीच आज तीसरे राउंड की बैठक, PM मोदी ने देर रात फिर किया Insta वीडियो पोस्ट

Piyush KumarUpdated Jul 25, 2026, 06:40 IST

आज की ताजा खबर, 25 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे राउंड की बैठक दोपहर 3:30 बजे होगी। केंद्र ने छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 10 और कंपनियां हवाई मार्ग से दिल्ली बुलाईं। वहीं, विरोध-प्रदर्शनों के कारण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने भी दिल्ली मेट्रो सुरक्षा इकाई के कर्मियों की छुट्टियां रोक दी हैं। इसके अलावा, कांग्रेस आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह करेगी।

आज की ताजा खबर: CJP और सरकार के बीच आज तीसरे राउंड की बैठक, PM मोदी ने देर रात फिर किया Insta  वीडियो पोस्ट
आज की ताजा खबर: CJP और सरकार के बीच आज तीसरे राउंड की बैठक, PM मोदी ने देर रात फिर किया Insta वीडियो पोस्ट

आज की ताजा खबर, 25 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे राउंड की बैठक दोपहर 3:30 बजे होगी। सूत्रों के मुताबिक, CJP बैठक के बाद एक और संसद तक मार्च की घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह करेगी. कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर सभी प्रदेश कमेटियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सभी से कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वीडियो जारी किया है. उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए अपने वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स के लिए लोगों का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा, 'थैंक यू फ्रेंड्स. कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला।

JUL 25, 2026 06:36 IST

CJP की सरकार के साथ आज फिर बैठक

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा हुई। CJP के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे दौर की बैठक आज दोपहर 3:30 बजे होगी।
JUL 25, 2026 06:35 IST

पीएम मोदी ने फिर किया इंस्टा पर वीडियो पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वीडियो जारी किया है। उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए अपने वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स के लिए लोगों का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा, 'थैंक यू फ्रेंड्स. कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला।
JUL 25, 2026 06:35 IST

कांग्रेस आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह करेगी

कांग्रेस आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर सभी प्रदेश कमेटियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सभी से कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है।