आज की ताजा खबर, 25 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 27 और 28 अप्रैल को सिक्किम का दौरा, अहमदाबाद में कल निकाय चुनाव के लिए मतदान करेंगे अमित शाह
- पाकिस्तान में एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल दोनों की कीमतों में ₹26.77 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद पेट्रोल ₹393.35 और डीजल ₹380.19 प्रति लीटर हो गया है।
- ईरान के विदेश मंत्रालय ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है जिनमें पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत की संभावना जताई जा रही थी। विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में पाकिस्तान के दौरे पर है, जहाँ क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
- ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची की इस्लामाबाद यात्रा का उद्देश्य पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा थोपे गए "आक्रामक युद्ध" को समाप्त करने और क्षेत्र में शांति बहाली के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका अहम है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरते हुए तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शनिवार को नदिया और पूर्व बर्धमान के साथ उत्तर 24 परगना जिले में रैलियां करेंगे। पहली जनसभा नदिया जिले के नबद्वीप विधान सभा क्षेत्र में दोपहर 12:40 बजे आयोजित होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री 1:45 बजे पूर्व बर्धमान जिला के कटवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। तीसरी व अंतिम रैली 3:10 बजे उत्तर 24 परगना जिला के बागदा में प्रस्तावित है।
- उत्तर भारत में लगातार चढ़ते पारा से गर्मी और लू का सितम झेलना पड़ रहा है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे हीटवेव का अलर्ट घोषित किया गया है। हलाांकि, तपिश के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है, जिसमें अगले 24 से 36 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम में परिवर्तन होगा। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती हैं।
- 26 से 1 मई के बीच यूपी, एमपी और बिहार समेत समूचे उत्तरी राज्यों में मेघ गर्जन के साथ आंधी, बारिश, आकाशीय बिजली और ओले गिरने की गतिविधियां हो सकती हैं। वहीं पहाड़ों पर 24 अप्रैल से एक नया विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे हिस्सों पर तेज हवाएं चलेंगी और बारिश के साथ बर्फ और ओले गिर सकते हैं।
- आईपीएल 2026 में आज (25 अप्रैल, शनिवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। इन दोनों ही मैचों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और सभी चार टीमों में आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होना है। डियन प्रीमियर लीग में आज शाम का मुकाबला दो आक्रामक टीमों के बीच होने वाला है।
- ये टीमें हैं राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं और दोनों के हौसले बुलंद होंगे। इस मैच में फैंस की नजरें राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर टिकी होंगी। जबकि हैदराबाद की तरफ से पिछले मैच ताबड़तोड़ शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से फिर से उनके फैंस को उम्मीदें रहेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 27 और 28 अप्रैल को सिक्किम का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 अप्रैल 2026 को सिक्किम के दौरे पर जाएंगे, जहां राज्य के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान वे गंगटोक में रोड शो करेंगे और पालजोर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा अनुकूलन केंद्र भी शामिल हैं।अहमदाबाद में मतदान करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कल रहेगा अहम दौरा
केंद्रीय गृह अमित शाह कल अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे, जहां वह स्थानीय निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।कर्नाटक में धार्मिक जुलूस के दौरान पैदल पुल टूटने से आठ श्रद्धालु घायल
दक्षिण कन्नड़ जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान पैदल पुल के कथित तौर पर ढहने से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मूडबिद्री तालुक में होसाबेट्टू के निकट बावाडाबेल में शुक्रवार रात उस समय घटी जब श्रद्धालु धर्मनेमा अनुष्ठान की तैयारियों के तहत पवित्र प्रसाद से भरी पालकी पैदल पुल से ले जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, इस जुलूस में करीब 25 लोग शामिल थे। यह जुलूस सनडगुड्डे पाडिहोदिबेट्टू में एक मंदिर से शुरू हुआ और ताकोडे बरके में एक निवास की तरफ जा रहा था। जुलूस में पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने वाले भी आगे चल रहे थे और दुर्घटना के समय वे संकरे पैदल पुल से गुजर रहे थे। प्रारंभिक खबरों से संकेत मिलता है कि जब समूह पुल के मध्य भाग पर पहुंचा तो सहायक बीम के टूटने से पुल ढह गया जिससे पालकी लिए हुए लोग और कई अन्य श्रद्धालु करीब 10 फुट गहरी खाई में गिर गए। इस धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों में से एक हरीश के दोनों पैर टूट गए, जबकि मरूर के सुनील शेट्टी को गंभीर चोटें आई हैं। छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के उपरांत स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने में मदद की। बाद में घायलों को इलाज के लिए मूडबिद्री में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि इस पैदल पुल का निर्माण करीब पांच दशक पहले कराया गया था और यह कमजोर स्थिति में था।प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल को करेंगे पश्चिम बंगाल के बोंगांव और आरामबाग में रैलियों को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल, 2026 को पश्चिम बंगाल के बोंगांव और आरामबाग में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं, जिसके बाद वे कोलकाता में एक रोड शो करेंगे, जिसमें वे दक्षिण कोलकाता के निर्वाचन क्षेत्रों जैसे भाबानीपुर, राशबेहारी और बालीगंज पर ध्यान केंद्रित करेंगे।जयपुर के मुहाना इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी आग
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके में शनिवार को एक आवासीय बहुमंजिला इमारत की छठी मंजिल पर आग लग गई। आग की लपटों ने दो फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुहाना थाना प्रभारी (एसएचओ) गुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के बाद इमारत में घना धुआं भर गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए थे। बचाव अभियान चलाकर करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति फ्लैट के अंदर अचेत अवस्था में मिला, जिसे एक हेड कांस्टेबल ने कंधे पर उठाकर बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। एसएचओ ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गई थी। लगभग 20 मिनट के प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।बिहार के भागलपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गंगा नदी में डूबने से मौत
बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में से दो भाई-बहन थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार को नौगछिया थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला में एक घाट पर घटी। पुलिस के मुताबिक, मधेपुरा जिले के भाटगामा का यह परिवार मुंडन संस्कार के लिए भागलपुर के घाट पर आया था।पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्य संस्कार के दौरान नदी में स्नान करने गए, उसी दौरान उनमें से तीन फिसल गये एवं कुछ ही क्षणों में गहरे पानी में बह गए। पुलिस के अनुसार, बाद में नदी से तीनों के शव निकाले गये। इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हर मृतक के लिए परिवार को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने एक बयान में कहा, ’’मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’
देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने पर IMD ने लू संबंधी परामर्श किया जारी
देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उष्ण लहर के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश और परामर्श जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग के दिशानिर्देश एवं परामर्श में धूप में, खासकर दोपहर के समय देर तक बाहर न रहने, पर्याप्त पानी एवं तरल पेय पदार्थ पीने, हल्के एवं हवादार कपड़े पहनने, अधिक गर्मी के दौरान बाहर अधिक मेहनत वाले काम से परहेज करने जैसी बातें शामिल हैं। आईएमडी ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष देखभाल की सलाह दी है।इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, "विभाग ने इस बात पर जोर दिया कि गर्मी से होने वाली बीमारियों जैसे थकान एवं लू लगने से बचने के लिए प्रारंभिक जागरूकता और निवारक उपाय महत्वपूर्ण हैं।" मौसम विभाग ने अपने नवीनतम आकलन में कहा है कि उत्तर-पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस एवं 44 डिग्री सेल्सियस के बीच है तथा राजस्थान के श्री गंगानगर में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक बढ़ गया है। अधिकारी ने कहा, "आईएमडी ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ इलाकों में उष्ण लहर की प्रबल संभावना है।" तटीय और पूर्वी क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है, जबकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।
राजकोट में बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
राजकोट के पारेवड़ी चौक पर 17 अप्रैल को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार एसटी वोल्वो बस ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी, जिसका पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। मृतका की पहचान हलबेन अब्दुलभाई चावड़ा के रूप में हुई है, जो जंगलश्वर के हुसैनी चौक की निवासी थीं और मोची बाजार में अपनी बहन के घर जा रही थीं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में बी डिवीजन पुलिस स्टेशन ने बस चालक रणजीतसिंह वाघेला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दिल्ली के ज्योति नगर में टेंट गोदाम में लगी आग
दिल्ली के रोहिणी में चार मंजिला इमारत में आग लगी
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई, हालांकि इमारत में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, सेक्टर-24 के पॉकेट-20 में शुक्रवार रात आठ बज कर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दमकल कर्मियों ने रात करीब 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अब पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि गैस पाइपलाइन फटने की भी आशंका जताई गई है।एमपी में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो घायल
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में शनिवार रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से मोटरसाइकिल के टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर अमहा गांव के पास रात दो बजे हुई। मरावी ने बताया कि चारों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। थाना प्रभारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सनन बैगा (18) और अभिषेक बैगा (20) के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरे भाई थे। घायल शिवम बैगा (10) और छोटू बैगा (25) को बेहतर इलाज के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शहडोल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।झांसी में एक व्यक्ति ने तीन वर्षीय बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या की
झांसी जिले के रक्सा थानाक्षेत्र में एक ग्रामीण ने कथित तौर पर अपने तीन वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। झांसी सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामवीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह ढिमररपुरा गांव से एक सूचना पर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि प्रेम सिंह (40) अपने घर फांसी पर लटका है तथा उसके तीन वर्षीय पुत्र भरत का लहुलुहान शव भी पड़ा हुआ है।सीओ ने कहा कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच शुरू की तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई
माली की राजधानी बामाको में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार सुबह गोलीबारी की आवाज सुनी गई। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी। बामाको में मौजूद ’एसोसिएटेड प्रेस’ के एक पत्रकार ने सिटी सेंटर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित मोदिबो कीता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगातार गोलीबारी की आवाज सुनी, और साथ ही हवाई अड्डे के आसपास एक हेलीकॉप्टर को गश्त करते देखा।यह हवाई अड्डा माली वायुसेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक एयर बेस के निकट स्थित है। हवाई अड्डे के पास रहने वाले एक निवासी ने इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी।
यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमलों में तीन लोग मारे गए, 20 से अधिक घायल
यूक्रेन के निप्रो शहर पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम तीन लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।निप्रॉपेत्रोवस्क के क्षेत्रीय प्रमुख अलेक्ज़ेंडर गैंज़ा ने कहा कि रात भर हुए हमलों में नष्ट हुए एक घर के मलबे में तीन शव मिले। उन्होंने कहा कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।
रोहिणी में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई, हालांकि इमारत में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, सेक्टर-24 के पॉकेट-20 में शुक्रवार रात आठ बज कर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दमकल कर्मियों ने रात करीब 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
ईरान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से मुलाकात की
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच संबंधों को सुगम बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है।ईरानी दूतावास द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के अनुसार, बैठक में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई और ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोघदम भी उपस्थित थे।
केजरीवाल ने ‘शीशमहल-2' पर निजी धन खर्च किया: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोधी एस्टेट में आवंटित नए बंगले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को निशाना साधा और इसे ’शीशमहल-2’ करार देते हुए आरोप लगाया कि इसमें सुविधाएं तैयार करने के लिए निजी धन खर्च किया गया। ’आप’ ने इस आरोप से इनकार करते हुए इसे गलत बताया है।दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल ऐशो-आराम से रहने के आदी हो चुके हैं। वर्मा ने कहा, ’’दिल्ली के ’धुरंधर’ मतदाताओं ने जब उन्हें शीशमहल से बाहर कर दिया तो वह पंजाब चले गए जहां उन्होंने एक बंगले पर कब्जा कर लिया और अब उन्होंने लोधी एस्टेट में शीशमहल-2 तैयार कर लिया है।’’
मंत्री ने राष्ट्रीय पार्टी ’आप’ के प्रमुख के तौर पर केजरीवाल को केंद्र द्वारा आवंटित ’टाइप-7’ बंगले की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) बंगलों पर इतना पैसा खर्च नहीं करता। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं तैयार करने के लिए ’’निजी धन’’ खर्च किया गया।
हरियाणा में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी, मंडियों में रिकॉर्ड आवक: सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि राज्य की मंडियों में रिकॉर्ड आवक के बीच गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा शुरू की गई बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी नई व्यवस्थाओं को लेकर किसानों को परेशान किए जाने के आरोप निराधार हैं।उन्होंने बताया कि रबी विपणन सत्र 2026-27 में अब तक फसलों की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई है, जिसने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक मंडियों में 81 लाख टन से अधिक गेहूं की आवक हुई है, जिनमें से 70 लाख टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है।
महिला लोको पायलट ने यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी मुख्य लोको निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
दक्षिण रेलवे के सेलम मंडल के मुख्य लोको निरीक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला सहायक लोको पायलट ने हाल में संबंधित अधिकारी के समक्ष एक नयी अपील दायर कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।महिला का आरोप है कि मुख्य लोको निरीक्षक ने उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उसका यौन उत्पीड़न किया।यह घटना पिछले साल 13 सितंबर को एक परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम परीक्षा के दौरान हुई थी। महिला की प्रारंभिक शिकायत के आधार पर आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने आरोपी अधिकारी के केवल तबादले और चेतावनी जारी करने की सिफारिश की है।
समिति की इसी रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए पीड़िता ने सेलम के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के समक्ष हाल में नयी अपील दायर की है और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
महाराष्ट्र: ऑर्केस्ट्रा बार पर छापेमारी के बाद 13 महिलाओं को मुक्त कराया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा मारकर एक नाबालिग सहित 13 महिलाओं को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार रात भायंदर पूर्व स्थित बार पर छापा मारा और वहां मंच पर महिलाओं को नृत्य करते पाया।उन्होंने बताया, ’’बार प्रबंधन द्वारा अनुमति से अधिक महिलाओं को काम पर रखने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें अश्लील नृत्य करने पर मजबूर किए जाने की सूचना मिलने के बाद आधी रात के आसपास यह कार्रवाई की गई।’’
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भवन की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को अतिरिक्त महिलाओं को छिपाने के लिए बनाई गई एक संकरी गुप्त जगह मिली, जहां से छह महिलाओं और एक नाबालिग को मुक्त कराया गया।
गुजरात में AAP के सोशल मीडिया पर रोक-संजय सिंह का बड़ा आरोप
AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि गुजरात में भाजपा ने उनकी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स सस्पेंड करवाए हैं। उन्होंने कहा कि AAP का वहां विस्तार हो रहा है, लेकिन पार्टी नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है।संजय सिंह ने यह भी बताया कि वे राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर 7 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे, जिन्होंने हाल ही में AAP छोड़कर भाजपा जॉइन की है।
<b>केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "...हिमंता बिस्व सरमा भाजपा के ही मुख्यमंत्री हैं। अगर लालू यादव की पाठशाला अच्छी होती तो सम्राट चौधरी वहां से भागते ही क्यों? जब पाठशाला परिवारवाद की पराकाष्ठा में हो गया तो लोगों ने भागना शुरु कर दिया।"</b>
#WATCH | बेगूसराय, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "...हिमंता बिस्व सरमा भाजपा के ही मुख्यमंत्री हैं। अगर लालू यादव की पाठशाला अच्छी होती तो सम्राट चौधरी वहां से भागते ही क्यों? जब पाठशाला परिवारवाद की पराकाष्ठा में हो गया तो लोगों ने… pic.twitter.com/DYFHpNk55M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
<b>कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने पहले ही तय किया था कि इस बार की लड़ाई वो खुद लड़ेंगे और भाजपा के कार्यकर्ताओं का संघर्ष उनके साथ था और वो कहीं ना कहीं बदलाव का प्रतीक बना...पश्चिम बंगाल की विरासत, संस्कृति को बचाने की लड़ाई भाजपा ने जिस प्रकार से लड़ी है, अब जनता भी पश्चिम बंगाल के विकास के लिए, माताओं की सुरक्षा के लिए भाजपा के साथ आ गई है...पश्चिम बंगाल में अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी...पश्चिम बंगाल में अब शांति होगी और महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी...जनता बदलाव के साथ है..."</b>
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने पहले ही तय किया था कि इस बार की लड़ाई वो खुद लड़ेंगे और भाजपा के कार्यकर्ताओं का संघर्ष उनके साथ था और वो कहीं ना कहीं बदलाव का प्रतीक बना...पश्चिम बंगाल की विरासत, संस्कृति को… https://t.co/gvop01UYjr pic.twitter.com/B7HGp9F0OH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
बलिया में गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों समेत तीन की मौत, लापता नाबालिग की तलाश जारी
बलिया जिला मुख्यालय के श्री रामपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में नदी में डूबे नाबालिग की तलाश जारी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने दोनों किशोरों समेत तीनों व्यक्तियों के शव शुक्रवार शाम को बरामद किए।पुलिस के अनुसार इसी घाट पर एक अन्य घटना में एक नाबालिग नदी में डूब गया जिसकी तलाश जारी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को दो किशोर और एक युवक गंगा में डूब गए, जिनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक ये लोग जनाड़ी गांव निवासी शिव जी वर्मा के पौत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे और मुंडन के बाद परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए जिससे डूबने से उनकी उनकी मौत हो गई।
राहुल गांधी 26 अप्रैल को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 26 अप्रैल को अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह केंद्र सरकार की 81,000 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी ’ग्रेट निकोबार समग्र विकास परियोजना’ को लेकर चिंताएं सामने रख सकते हैं।कांग्रेस के अंडमान-निकोबार प्रभारी मणिकम टैगोर ने बताया कि इस दौरे में गांधी ग्रेट निकोबार द्वीप भी जाएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केंद्र की 81,000 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर चिंताएं रेखांकित कर सकते हैं। यह परियोजना इस क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को लेकर लंबे समय से विवाद के केंद्र में है।
सोनभद्र में कार के पलटने से तीन युवकों की मौत; चार अन्य घायल
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर ग्राम लोढ़ी के पास एक कार के पलटने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कन्हौरा गांव से एक बारात रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव गई थी। शनिवार भोर में आठ लोग जायलो कार में सवार होकर बारात से लौट रहे थे। लोढ़ी गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा, आईएमडी ने ऊष्ण लहर की आशंका जताई
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के लिए ’येलो अलर्ट’ जारी करते हुए कुछ इलाकों में ऊष्ण लहर की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की है।सफदरजंग केंद्र में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। यह एक दिन पहले की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों में भी शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले शहर के कुछ इलाकों में इस मौसम में पहली बार ऊष्ण लहर दर्ज की गई थी।
प्रधानमंत्री और योगी के राज में बेटियां असुरक्षित क्यों: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक लड़की की कथित तौर हत्या किए जाने की घटना को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा तथा सवाल किया कि उनके राज्य में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस देश और प्रदेश में मां-बाप को अपनी बेटी की प्राथमिकी लिखवाने के लिए गुहार लगानी पड़े, वहां की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
गाजीपुर के करंडा इलाके में गत 15 अप्रैल को एक लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद समाजवादी प्रतिनधिमंडल के दौरे के दौरान ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव भी हुआ था।
‘तस्वीरें फर्जी’, AAP का पलटवार-घर खोलने की चुनौती
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा: "प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फर्जी हैं। वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं। किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता जी और LG साहिब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे। जनता खुद तय कर लेगी।"जीत के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वास मत हासिल कर 1 अन्ने मार्ग में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।नेपाल में आया जोरदार भूकंप, जो ले गया हजारों लोगों की जान
अप्रैल के 25वें दिन वैसे तो देश-विदेश में हुईं कई अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन 2015 में नेपाल में हुई एक घटना ने पूरे देश और मानवता को झकझोर कर रख दिया जब सुबह करीब 11:56 बजे आए जोरदार भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इस भूकंप के कारण आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई और 21 हजार से अधिक लोग घायल हो गए।नेपाल पर इस घाव का दर्द बरसों तक रहा और देश को इससे उबरने में कई साल लग गए। देश-दुनिया के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
दिल्ली के मॉडल टाउन में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत, पांच लोग घायल
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें 33 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रिंग रोड पर एक अस्पताल के पास शुक्रवार शाम को लगभग छह बजे हुई।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया।
पुलिस ने एक बयान में कहा, "टक्कर में ई-रिक्शा चालक और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक की पहचान रोहिणी निवासी और जी बी (गोविंद वल्लभ) पंत अस्पताल में वरिष्ठ रेजिडेंट (रेडियोलॉजिस्ट) डॉ. सिद्धार्थ के रूप में हुई है। कार चालक सभी घायलों को विनायक अस्पताल ले गया।" पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक नागेंद्र चौरसिया ने दम तोड़ दिया।
मणिपुर के चुराचांदपुर में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने एक बयान में कहा कि सिंगनगाट थानाक्षेत्र के बोलकोट से ये गिरफ्तारियां की गईं।
बयान के अनुसार, आरोपियों की पहचान एम बुआंगमुन गांव के नेंगमुआनलाल एवं गिनलामथांग गुइते और हरियाणा के गुरुग्राम निवासी हांगखानलियन के रूप में हुई है। उनके पास से 5.43 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।
अन्ना हजारे ने AAP सांसदों के पार्टी बदलने पर जताई नाराजगी
अहिल्यानगर, महाराष्ट्र में समाजसेवी अन्ना हजारे ने AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निजी फायदे के लिए पार्टी बदलना गलत है। संविधान सर्वोपरि है और देश उसी के अनुसार चलता है। इस तरह का राजनीतिक आचरण सही नहीं माना जा सकता।ममता लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी: तेजस्वी
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने विश्वास जताया है कि ममता बनर्जी लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी।तेजस्वी उत्तर 24 परगना जिले में सत्तारूढ़ दल के रोड शो में शामिल हुए। यादव शुक्रवार को यहां पहुंचे और जगद्दल, भाटपाड़ा तथा खड़दह विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो में शामिल हुए।उन्होंने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अमित गुप्ता और जगद्दल से तृणमूल उम्मीदवार सोमनाथ श्याम के समर्थन में उत्साह एवं जोश के साथ रोड शो किया।’’
हम खेड़ा के साथ खड़े हैं, न्याय की जीत होगी: कांग्रेस
कांग्रेस ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद शनिवार को कहा कि वह अपने मीडिया विभाग के प्रमुख के साथ खड़ी है और उम्मीद जताई कि ’’उत्पीड़न की राजनीति पर न्याय’’ की जीत होगी।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, "पूरी कांग्रेस अपने मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के साथ मजबूती से एकजुट खड़ी है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की प्रक्रिया चल रही है।"
उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि धमकी, डराने-धमकाने और उत्पीड़न की राजनीति पर न्याय की जीत होगी।" गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह याचिका हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी पर कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियां होने के आरोपों से जुड़े मामले में दायर की गई थी।
बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के करीब दो घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि दूलथोक मोहल्ले के निवासी सर्राफा कारोबारी तेज प्रताप सोनी उर्फ पप्पू (42) को शुक्रवार देर शाम करीब पौने नौ बजे गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नवी मुंबई में 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की आईएमएफएल जब्त, दो लोग गिरफ्तार
नवी मुंबई में एक ट्रक से 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की गई और इसकी तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर महाराष्ट्र आबकारी विभाग के एक उड़न दस्ते ने शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे ठाणे-बेलापुर रोड पर वाहन को रोका।ठाणे-1 के राज्य आबकारी अधीक्षक प्रवीण तांबे ने कहा, ’’ट्रक में सीमेंट की बोरियां लदी हुई प्रतीत हो रही थीं लेकिन अच्छी तरह तलाशी लेने पर हमारी टीम को पता चला कि सीमेंट की बोरियों के नीचे आईएमएफएल छिपाई गई थी।’’ उन्होंने कहा कि शराब को वाहन के भीतर विशेष रूप से बनाए गए एक गुप्त हिस्से में छिपाया गया था। तांबे ने बताया कि जब्त शराब की कीमत 1.25 करोड़ रुपये है।
पंजाब सीएम भगवंत मान ने X पर किया पोस्ट
सीएम भगवंत मान ने लिखा: अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया- ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें "सब्जी" नहीं बन सकतीं।NCR में ईडी की बड़ी कार्रवाई, रहेजा डेवलपर्स के ठिकानों पर छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एनसीआर में रहेजा डेवलपर्स, उसके निदेशकों और सहयोगी संस्थाओं के मामले में सात परिसरों पर तलाशी अभियान चला रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ये तलाशी अभियान रहेजा रेवंता परियोजना में घर खरीदारों को धोखा देने और फ्लैटों की डिलीवरी न करने के मामले में चलाया जा रहा है।Mann Ki Baat: जनगणना से सर्जिकल स्ट्राइक तक, PM मोदी ने इन मुद्दों का किया जिक्र, नशामुक्ति अभियान पर दिया जोर
SIR पर विपक्ष के रवैये पर बरसे CM योगी, बोले-संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे, कांग्रेस पर साधा निशाना
4 साल में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, BJP में आए 29; किस पार्टी में आए सबसे ज्यादा , ADR की रिपोर्ट में खुलासा
'बैकडोर NRC है SIR', ओवैसी को आशंका-मतदाता सूची का इस्तेमाल इसे लागू करने में कर सकती है सरकार
IIIT आईटी भागलपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विनोद तावड़े, बोले-सफलता को संस्कार से जोड़ें छात्र
© 2026 Times Horizon Private Limited
