25 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: कजाकिस्तान में यात्री विमान क्रैश, नैनीताल के भीमताल में रोडवेज बस खाई में गिरी
25 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरे की मार जारी है। यही कारण है कि रेलवे संचालन प्रभावित हो रहा है। कोहरे से विजिबिलिटी कम होने पर कई ट्रेनें कई घंटे विलंब से चल रही हैं। रेलवे की ओर से सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे वे खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जो राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के तहत देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों को सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी, जिससे लाखों किसान परिवारों को लाभ होगा। देश-दुनिया में क्रिसमस के त्योहार का जश्न शुरू हो गया है। भारत के कोने-कोने पर स्थित गिरिजाघरों में प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन पर लोग झूमते गाते नजर आ रहे हैं। समाने आ रही मनमोहक तस्वीरें खूब लुभा रही हैं।
25 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: कजाकिस्तान में यात्री विमान क्रैश, नैनीताल के भीमताल में रोडवेज बस खाई में गिरी
