दुनिया

Thailand: चौराहे के बीच में 3 कारें आपस में टकराईं, 1 की मौत, 8 घायल- Video

Thailand: थाईलैंड के बान दीन साई ऑन गांव में एक दिलदहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई है जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हुए है।

Image

थाईलैंड में हुआ भयानक सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Thailand: थाईलैंड में तीन गाड़ियां एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में पूर्वोत्तर थाईलैंड में एक चौराहे पर तीन वाहनों के बीच तेज गति से टक्कर हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर 2.11 बजे बान दीन साई ऑन गांव में हुई, जिसके परिणामस्वरूप 8 लोग घायल हो गए और 1 की मौत हो गई। घटनास्थल के फुटेज में कई लोगों को उनके वाहनों से बाहर निकलते हुए भी दिखाया गया है।

दुर्घटना का CCTV फुटेज आया सामने

क्लिप में देखा जा सकता है कि तीन कारें बिना गति कम किए तेज गति से एक चौराहे की ओर आती हैं। कुछ ही सेकंड के भीतर, सामने से आती एक सफेद एसयूवी नारंगी पिकअप ट्रक से टकराती है, जिससे ट्रक विपरीत लेन में चल रहे दूसरे वाहन के रास्ते में आ जाता है। टक्कर के कारण तीनों गाड़ियां अलग-अलग दिशाओं में घूम जाती हैं। नारंगी रंग के ट्रक के दरवाजे खुल जाते हैं, जिससे यात्री गाड़ी से बाहर निकलकर सड़क पर गिर जाता है। दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज में एक अन्य व्यक्ति को हवा में उछलते हुए देखा जा सकता है। दुर्घटना में तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा सड़क पर मलबा बिखर गया। अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि नारंगी रंग का ट्रक चालक इस क्षेत्र में गाड़ी चलाने का आदी नहीं था। वाहन में दो बच्चों सहित चार लोग सवार थे। इन चारों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से कई की हड्डियां टूट गईं। कम से कम एक व्यक्ति कथित तौर पर कोमा भी में है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article