LIVE
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: समस्तीपुर में लालू परिवार पर गरजे पीएम मोदी, दिल्ली में ISIS गिरफ्तार
हैदराबाद-बेंगलुरु रूट पर एक प्राइवेट कंपनी की बस में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ. बस और दोपहिया वाहन की टक्कर हो गई. इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पीएम मोदी शुक्रवार (24 अक्तूबर) को समस्तीपुर से चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। इसी के साथ दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी ने शुक्रवार से बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। समस्तीपुर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। वहीं. प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ग्राम जाकर समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
OCT 24, 2025 10:39 IST
दिल्ली में ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार
ISIS के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार। इनमें से एक दिल्ली का रहने वाला है। वे 'फिदायीन' हमलों की ट्रेनिंग ले रहे थे। दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल
OCT 24, 2025 07:20 IST
पीएम मोदी की आज समस्तीपुर और बेगूसराय में रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए अपना प्रचार अभियान शुक्रवार को शुरू कर रहे हैं। उन्होंने समस्तीपुर और बेगूसराय में अपनी पहली रैलियों से पहले दिवंगत नेता और भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए कर्पूरी ग्राम का दौरा करने का फैसला किया है।
OCT 24, 2025 07:19 IST
आंध्र प्रदेश में 40 यात्रियों से भरी बस में लगी आग
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक बाइक से टक्कर के बाद एक वोल्वो बस में आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुर्घटना चिन्थे पार्क, बेंगलुरु हैदराबाद एनएच 4 के पास हुई है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे. इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है
