LIVEआज की ताजा खबर, 24 दिसंबर 2023: खेल मंत्रालय ने किया WFI का निलंबन, जानें बृजभूषण, संजय और साक्षी ने क्या बोला

आज की ताजा खबर, 24 दिसंबर 2023: खेल मंत्रालय ने किया WFI का निलंबन, जानें बृजभूषण, संजय और साक्षी ने क्या बोला
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 24 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ से भारतीय कुश्ती महासंघ के मामलों के प्रबंधन और नियंत्रण के लिए तदर्थ समिति के गठन का आग्रह किया। पिछले 11 महीनों से विवादों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित किये जाने के बाद संजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वो सरकार से इस निलंबन को रद्द करने की मांग करेंगे। इस दौरान उन्होंने साक्षी मलिक और बृजभूषण शरण सिंह पर भी प्रतिक्रिया दी। वहीं इस मामले में बृजभूषण ने कहा कि उन्हें अब कुश्ती से कोई लेना देना नहीं है। वहीं साक्षी ने बोला है कि 'हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है, हमारी लड़ाई सिर्फ एक आदमी से थी, हमारी लड़ाई महिलाओं के लिए है।' आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
योगी आदित्यनाथ बटेश्वर में सोमवार को करेंगे परियोजनाओं का शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर सोमवार को यहां 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सूचना विभाग ने शनिवार को बताया कि इन परियोजनाओं में बटेश्वर में 101 शिव मंदिरों के सौंदर्यीकरण के साथ ही घाटों का सौंदर्यीकरण शामिल है। मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर रविवार को दिन भर तैयारियां अंतिम चरण में चलती रहीं। विभाग के मुताबिक, आदित्यनाथ 25 दिसंबर को बटेश्वर में हेलीकॉप्टर से ब्रज के हवाई दर्शन सेवा की शुरूआत भी करेंगे। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वमी ने शनिवार को बटेश्वर पहुंचकर हेलीपैड पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। विभाग ने बताया कि ब्रज एयर सफारी में आगरा का ताजमहल व अन्य स्मारकों के अलावा गोवर्धन व मथुरा की हवाई परिक्रमा शामिल होगी तथा नए साल पर पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए आगरा, मथुरा व नोएडा तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। साल 1998 से 2004 तक प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी की 25 दिसंबर को 100वीं जयंती है।
कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री को ' कायर', 'अहंकारी' और 'मनोरोगी' कहा
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को 'दूसरे को परेशान करके आनंद लेने वाला', 'कायर', 'अहंकारी' और 'मनोरोगी' कहा और उनपर राज्य को 'गुंडों की भूमि' में तब्दील करने का आरोप बनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में डीजीपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे सांसदों और विधायकों समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पानी की बौछारों और आंसू गैस के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव (संगठन) ने मुख्यमंत्री को इसके लिए जिम्मेदार बताया। वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि पुलिस कार्रवाई और युवा कांग्रेस (वाईसी) व केरल छात्र संघ (केएसयू) कार्यकर्ताओं पर हमले से पता चलता है कि विजयन हिंसा का आनंद ले रहे थे।
एस जयशंकर 25 से 29 दिसंबर तक करेंगे रूस की यात्रा
विदेश मंत्री एस जयशंकर विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से सोमवार से रूस की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यात्रा की घोषणा करते हुए रविवार को कहा कि जयशंकर मॉस्को के साथ ही सेंट पीटर्सबर्ग जाएंगे। उसने बताया कि विदेश मंत्री जयशंकर दोनों पक्षों के बीच चल रहे उच्च स्तरीय संवाद के तौर पर 25 से 29 दिसंबर तक रूस की यात्रा करेंगे। मंत्रालय ने कहा, 'समय की कसौटी पर खरी उतरी भारत-रूस साझेदारी स्थिर तथा लचीली बनी हुई है और विशेष व विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी की भावना के साथ इसकी खासियत बनी हुई है।' विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर रूस के उप प्रधानमंत्री तथा उद्योग व व्यापार मंत्री डेनिस मांतुरोव से मुलाकात करेंगे और आर्थिक भागीदारी से जुड़े मामलों पर चर्चा करेंगे।
पीएम मोदी अयोध्या में रोड शो और जनसभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का रोड शो करीब 15 किलोमीटर लंबा होगा जो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27, धर्म पथ, लता मंगेशकर चौक, राम पथ, टेढ़ी बाजार, मोहबरा चौराहा से होते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन तक जाएगा। अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने रविवार को बताया, 'प्रधानमंत्री पहले अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह रोड शो करते हुए सड़क मार्ग से अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वह वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बाद में वह सड़क मार्ग से हवाई अड्डे लौटेंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।'
क्रिसमस से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
दिल्ली पुलिस ने क्रिसमस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चर्च, मॉल और विभिन्न बाजारों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां आमतौर पर क्रिसमस की शाम को भारी भीड़ देखी जाती है। अधिकारी ने कहा कि भीड़भाड़ वाले कई बाजार क्षेत्रों में पहले से ही अतिरिक्त पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थानों के प्रभारियों से मुलाकात की और उनसे क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर अपने अधिकार क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने को कहा।
WFI के निलंबन पर आई संजय सिंह की प्रतिक्रिया
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित किए जाने के बाद डब्ल्यूएफआई प्रमुख संजय सिंह ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर निलंबन नहीं हटाया जाता है, तो हम इसे चुनौती देने के लिए कानूनी विकल्प तलाश सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबरराम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए विशेष वस्तुएं भेजेगा नेपाल
नेपाल अगले महीने अध्योध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए विभिन्न प्रकार के आभूषण, बर्तन, कपड़े और मिठाइयां भेजेगा। रविवार मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। ‘माय रिपब्ल्किा’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार ये वस्तुएं भेजने के लिए जनकपुर धाम-अयोध्या धाम यात्रा आयोजित की जाएगी। जानकी मंदिर रामरोशन दास वैष्णव के संयुक्त महंत ने कहा कि यात्रा 18 जनवरी को शुरू होकर 20 जनवरी को संपन्न होगी और इसके साथ लाई गईं वस्तुएं उसी दिन श्रीराम मंदिर न्यास को प्रदान की जाएंगी। मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी होगा। जनकपुरधाम से आरंभ होने वाली यात्रा जलेश्वर नाथ, मलंगवा, सिमरौनगढ़, गढ़ीमाई, बीरगंज से होते हुए बेतिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचेगी। अखबार में कहा गया है कि इससे पहले, नेपाल में कालीगंडकी नदी के किनारे से एकत्र शालिग्राम पत्थरों को भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए अयोध्या भेजा गया था, जिसे उद्घाटन के दिन मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों से संवाद किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के लगभग हर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले करीब 250 छात्रों से बातचीत की। ये छात्र ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम के तहत देश का दौरा कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये छात्र वंचित पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने बताया कि ये छात्र अब तक जयपुर, अजमेर और दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के युवाओं और बच्चों को नयी जगह से परिचित कराना है।
सेना ने पुंछ में तीन नागरिकों की मौत की जांच के आदेश दिए
सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तीन नागरिकों की मौत की गहन आंतरिक जांच के आदेश दिये हैं। इस मामले से परिचित लोगों ने रविवार को यह जानकारी दी। ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि इन तीन लोगों की सेना की हिरासत में मौत हुई है। पुंछ में 21 दिसंबर को अज्ञात आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सेना के चार जवानों की हत्या के मद्देनजर सेना ने कथित तौर पर तीन नागरिकों को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया था। यह तीनों नागरिक 22 दिसंबर को मृत पाए गए थे। इन लोगों के रिश्तेदारों और नेताओं ने आरोप लगाया है कि तीनों की मौत हिरासत में यातना के कारण हुई। सेना ने इस हमले के सिलसिले में आठ लोगों को अपनी हिरासत में लिया था। इस मामले से परिचित लोगों ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में नागरिकों की मौत की गहन जांच का आदेश दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस भी नागरिकों की मौतों की जांच कर रही है। सेना ने शनिवार को कहा कि वह जांच जारी रखने में पूर्ण रूप से समर्थन और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश आदर्शों का आदर्श है, बोले उपराष्ट्रपति धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने निवेश, कानून और व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश में हो रहे आमूल चूल बदलाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को प्रशंसा की। ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जिस तरह से विकास और औद्योगिक विकास के प्रति कार्य किया है उससे उत्तर प्रदेश ‘आदर्शों का आदर्श’ बनने की स्थिति में पहुंचा गया है। उन्होंने कहा, 'जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो मैं आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि कानून व्यवस्था और विकास दोनों ही राज्य के लिए चिंता की बड़ी बात नहीं थी।' उन्होंने कहा कि तब लोगों में निराशा थी क्योंकि सत्ता में बैठे लोग मुद्दों पर विचार करने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अब एक बड़े बदलाव के साथ उत्तर प्रदेश 'आदर्श' बन गया है। उपराष्ट्रपति ने कहा, 'देश की बात छोड़िए दुनिया में कोई बात होती है ‘रोल मॉडल’ की तो मुख्यमंत्री को याद किया जाता है।' धनखड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने निवेश प्राप्त करने में भी अपनी पहचान बनाई है।
क्या सचमुच बृजभूषण का कुश्ती से कोई लेना देना नहीं?
बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि वो अब कुश्ती से नाता तोड़ चुके हैं। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित किए जाने पर पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण ने कहा कि संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल की राजनीति से दूर रहूंगा।
पढ़ें पूरी खबरसाक्षी मलिक अब वापस लेंगी अपना संन्यास?
बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में साक्षी मलिक ने रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। इस बीच भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को खेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक निलंबित कर दिया, तो क्या अब साक्षी भी अपना संन्यास वापस ले लेंगी?
पढ़ें पूरी खबरभारतीय कुश्ती महासंघ का क्यों हुआ निलंबन?
जबसे भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने जीत हासिल की, विवाद गहरा गया है। इसी बीच खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। इसकी वजह बताई गई कि WFI संविधान का पालन नहीं किया गया।
पढ़ें पूरी खबरWFI के निलंबन पर क्या बोलीं साक्षी मलिक?
कार-वैन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, आठ लोग घायल
कर्नाटक में धर्मस्थल-सुब्रमण्या राज्य राजमार्ग पर मर्दाला के समीप शनिवार शाम एक वैन और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक,वैन तीर्थयात्रियों को धर्मस्थल से सुब्रमण्यम ले जा रही थी जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी। सूत्रों ने बताया कि टक्कर सड़क पर एक घुमावदार मोड़ पर हुई। मृतक की पहचान वैन चालक रवि (53) के रूप में हुई, जो सोमवारपेट में एक होटल का मालिक था। सूत्रों के मुताबिक, घायलों को पुट्टूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कडाबा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली में सहपाठियों की पिटाई से 17 साल के छात्र की मौत
उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ही स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने 17 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर पिटाई की, जिसकी कुछ दिनों बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर को पीड़ित और छात्रों के एक समूह के बीच छोटी सी बात पर कहासुनी हुई थी हालांकि बीच-बचाव के बाद मामला सुलझ गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, '15 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे पीड़ित पर आरोपियों ने हमला किया, जिसमें उसके चेहरे और सिर पर चोटें आईं थीं। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चला गया था।' पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे आरएमएल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 10.30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
तेजस्वी यादव ने डीएमके नेता के बयान की निंदा की
डीएमके सांसद दयानिधि मारन के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का कहना है कि करुणानिधि की पार्टी डीएमके है। डीएमके सामाजिक न्याय में विश्वास करती है. अगर उस पार्टी के किसी नेता ने यूपी और बिहार के लोगों के बारे में कुछ कहा हो तो बताएं। यह निंदनीय है।
WFI चीफ बोले- मुझे नहीं मिला निलंबन का पत्र
केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करने पर संजय सिंह का कहना है कि मैं फ्लाइट में था। मुझे अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। पहले मुझे पत्र देखने दीजिए, उसके बाद ही मैं टिप्पणी करूंगा। उन्होंने कहा, मैंने सुना है कि कुछ गतिविधि रोक दी गई है।
केरल में दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
परिवहन मंत्री एंटनी राजू और बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल सहित केरल के दो मंत्रियों ने सीएम पिनाराई विजयन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। केबी गणेश कुमार और कदन्नप्पल्ली रामचंद्रन नए मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को होगा।
खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया निलंबित
खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता भी रद्द हो गई है।