Taza Khabar 24 October: ASEAN शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होंगे PM मोदी, शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट
'महागठबंधन से सिर्फ मुकेश सहनी ही नहीं, होंगे एक से ज्यादा Dy CM!'
बिहार चुनाव और महागठबंधन से CM चेहरा बनाये जाने पर तेजस्वी यादव ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है बदलाव होकर रहेगा, 20 साल तक बिहार की जनता के साथ इन्होंने धोखेबाजी की है और झूठ बोला है, बिहार की जनता नया सरकार देखना चाहती है, पढ़ाई, दवाई,कमाई,कार्रवाई वाली सरकार चाहते है।PM मोदी ने बेगूसराय में महागठबंधन पर जमकर साधा निशाना
पीएम मोदी ने बेगूसराय में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने जंगलराज को सुशासन में बदला है। अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है। मैं बिहार की समृद्धि के लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं। मैं बिहार के नौजवानों से विशेष आग्रह करने आया हूं।भारत के बाद, पाकिस्तान पर तालिबान की 'वाटर स्ट्राइक'
भारत के सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद, अब अफगानिस्तान सीमा पार की नदियों से पाकिस्तान को मिलने वाले पानी पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। तालिबान के सुप्रीम लीडर ने कहा है कि काबुल जल्द से जल्द कुनार नदी पर एक बांध बनाएगा, यह बात अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद कही गई है, जिसमें कई लोग मारे गए थे।ड्रग्स केस में मोहम्मद सलीम शेख गिरफ्तार
सलिम डोला ड्रग्स केस में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दुबई से मोहम्मद सलीम शेख को डिपोर्ट कर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई समेत पूरे देश में एमडी ड्रग्स मैनुफैक्चरिंग एंड डिस्ट्रीब्यूटिंग नेटवर्क को सलीम डोला के लिए दुबई से ऑपरेट करने में शेख की अहम भूमिका होने का आरोप है।इस साल 17.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदरनाथ के दर्शन
केदारनाथ मंदिर के कपाट आज बृहस्पतिवार को भाई दूज के पावन पर्व के अवसर पर 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। 17.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। चारों धामों में लगभग 50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। भगवान बद्री-विशाल की यात्रा लगभग एक महीने और चलेगी... नवनिर्माण का कार्य केदारनाथ में तेजी से चल रहा है। अगले साल तक सभी निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। भगवान बद्री-विशाल के प्रांगण का नवनिर्माण और मास्टर प्लान पर भी तेजी से काम चल रहा है।"
दिल्ली में बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर
दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर में बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में यह एनकाउंटर हुआ। बताया जा रहा है कि ये चारों अपराधी बिहार चुनाव से पहले किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे थे।सर्दियों के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट
आज सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए। अब मंदिर के कपाट अगले वर्ष अप्रैल-मई में श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खुलेंगे।पीएम मोदी नहीं जाएंगे मलेशिया
आसियान शिखर सम्मेलन से जुड़ी आगामी बैठकों में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया दौरा रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय भारत की ओर से विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।'लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं सांसदों को हिरासत में लेना, बातचीत से इंकार करना', मार्च पर सरकार के तरीके पर पायलट ने जताई चिंता
अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
By Election Results 2026 LIVE Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच नंदीग्राम, रेजीनगर सीट पर मतगणना जारी, आज आएंगे 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे
INDIA ब्लॉक आज भी करेगा विरोध मार्च, शाम 3 बजे संसद की संविधान सभा में विपक्ष की बैठक, बनेगी आगे की रणनीति
'धन्यवाद राहुल, यह सचमुच में परेशान करने वाला है', एलन मस्क ने राहुल गांधी को किस बात के लिए कहा 'थैंक्यू'
© 2026 Times Horizon Private Limited
