LIVE

23 जनवरी 2024 ताजा खबर, हिंदी समाचार : Bcci awards 2024 winners list: कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने का ऐलान, शुभमन बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

अमित कुमार मंडलUpdated Jan 23, 2024, 23:35 IST

23 जनवरी 2024 ताजा खबर, हिंदी समाचार : Bcci awards 2024 winners list: कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने का ऐलान, शुभमन बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
23 जनवरी 2024 ताजा खबर, हिंदी समाचार : Bcci awards 2024 winners list: कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने का ऐलान, शुभमन बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 23 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 23 जनवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया है, उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा उधर पीएम मोदी ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, इसको लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी, जिसका जवाब पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को दिया है वहीं मिजोरम में मंगलवार को बड़ी घटना हुई। यहां म्यांमार की सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। यह हादसा लेंगपुई एयरपोर्ट के पास हुआ वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे। राज्यपाल और नीतीश की मुलाकात ने सियासी हलके में अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब इस तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)में शामिल हो सकते हैं उधर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2023 की बेस्ट वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा को इस टीम का कप्तान चुना गया है और बेस्ट इलेवन भारतीय सितारों से भरी है। वर्ष 2023 की वनडे टीम में छह भारतीय खिलाड़ी, दो ऑस्ट्रेलियाई, दो दक्षिण अफ्रीकी और एक कीवी खिलाड़ी शामिल हैं वहीं आम चुनाव 2024 के लिए चुनावी बिसात बिछना शुरू हो गई है। सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर सबकी नजरें हैं। इंडिया गठबंधन में अभी सीट शेयरिंग पर बातचीत का दौर जारी है, और इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने एक कदम आगे भी बढ़ा लिया है

JAN 23, 2024 23:34 IST

Karpoori Thakur: जिन्हें चाह कर भी गिरफ्तार नहीं करवा सकी थी इंदिरा गांधी

कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले के पितौंझिया (अब कर्पूरी ग्राम) गांव में हुआ था। कर्पूरी ठाकुर एक साधारण नाई परिवार में पैदा हुआ थे। कर्पूरी बचपन से ही होशियार थे, हालांकि परिवार की माली स्थिति ठीक नहीं थी, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 20:25 IST

कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने का ऐलान

केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया है, उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 20:06 IST

Bcci awards 2024 winners list: शुभमन बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

बीसीसीआई ने साल चार साल लंबे अंतराल के बाद सर्वश्रेष्ठ भारतीय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को अवार्ड का वितरण किया। ये है अवार्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट
JAN 23, 2024 19:45 IST

Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखी चिट्ठी

u:अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसका जवाब पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को दिया इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 19:28 IST

अयोध्या राम मंदिर से यूपी को मिलेगी संजीवनी

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभक्तों का तांता लग गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। इससे अनुमान लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त इजाफा होगा, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 18:46 IST

आखिर रामलला क्यों कहलाएंगे 'बालक राम'

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, रामलला की नई मूर्ति को 'बालक राम' के नाम से जाना जाएगा। इस विग्रह का नाम ‘बालक राम’ इसलिए रखा गया है क्योंकि भगवान पांच वर्ष के बच्चे के रूप में खड़ी मुद्रा में स्थापित किए गए हैं, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 18:21 IST

'इंडिया' गठबंधन की गांठ बंगाल-बिहार?

गैर बीजेपी राज्यों में पश्चिम बंगाल सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है, क्योंकि यहां 41 लोकसभा सीट है, जहां कांग्रेस सिर्फ एक सीट पिछले चुनाव में जीत सकी। इसी वजह से कांग्रेस मोलभाव करने की स्थिति में नहीं है और TMC अपर हैंड पर है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 18:24 IST

जानें आज सोना-चांदी के भाव

Gold Price Today (सोने का आज का भाव) Gold Silver Rate On 23 January 2024: सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई,आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं, क्लिक कर जानें आज का सोने का भाव
JAN 23, 2024 17:18 IST

इन 5 कारणों से शेयर बाजार में आया भूचाल

मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,053.10 अंक या 1.47 प्रतिशत गिरकर 70,370.55 पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 333 अंक या 1.54 प्रतिशत गिरकर 21,238.80 पर बंद हुआ। आज शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 17:16 IST

Ayodhya Ram Mandir: भक्तों का सैलाब देख बंद किए गए रास्ते

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहले दिन रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जिसे देखते हुए मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते 4-5 किमी पहले ही बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा अयोध्या जाने वाली यूपी रोडवेज की सभी बसों पर भी रोक लगाई गई है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 16:57 IST

Today Ayodhya Latest News: अयोध्या में VIP उड़ानें, एयरपोर्ट पर 2 दिनों में 39 से अधिक प्राइवेट जेट आए

अयोध्या के नव-उद्घाटन हवाई अड्डे पर 30 घंटे से भी कम समय में 39 से अधिक निजी जेट विमानों का स्वागत किया गया, क्योंकि सोमवार, 22 जनवरी को राम मंदिर के ऐतिहासिक उद्घाटन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड हस्तियां, बिजनेस टाइकून, कलाकार और खिलाड़ी उमड़ पड़े, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 15:53 IST

ICC ODI Team of the year का ऐलान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वनडे की बेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जहां वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान पैट कमिंस को जगह नहीं मिली है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 15:53 IST

2024 चुनाव: यूपी में बिछी बिसात, अखिलेश-जयंत आए साथ

आम चुनाव 2024 के लिए चुनावी बिसात बिछना शुरू हो गई है। सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर सबकी नजरें हैं। इंडिया गठबंधन में अभी सीट शेयरिंग पर बातचीत का दौर जारी है, और इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने एक कदम आगे भी बढ़ा लिया है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 23, 2024 15:09 IST

देश में कोविड के 236 नये मामले सामने आये

भारत में कोविड-19 के 236 नये मामले सामने आये हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,031 है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी। मंत्रालय की ओर से अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में तीन मरीजों की मौत हो गई, मृतकों में से एक कर्नाटक से और दो पश्चिम बंगाल से थे।
JAN 23, 2024 14:31 IST

मुंबई के पास काम कर रहे रेलवे के तीन कर्मचारियों की लोकट ट्रेन की चपेट में आने से मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई के पास एक लोकल ट्रेन की चपेट में आने से पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के तीन कर्मचरियों की मौत हो गई। रेलवे कर्मचारी सिग्नल से संबधित समस्या ठीक कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात आठ बजकर 55 मिनट पर वसई रोड और नायगांव स्टेशन के बीच हुई। लोकट ट्रेन चर्चगेट की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुख्य सिग्नल निरीक्षक (भायंदर) वासु मित्रा, इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर (वसई रोड) सोमनाथ उत्तम लाम्बुत्रे और हेल्पर सचिन वानखड़े के रूप में की गई है। ये सभी कर्मचारी पश्चिम रेलवे के मुंबई संभाग के सिग्नल विभाग से थे।
JAN 23, 2024 14:13 IST

हमने अवरोधक तोड़े लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे : राहुल गांधी

राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और अवरोधक तोड़ दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारे भी लगाए। गांधी ने शहर के बाहरी इलाके में पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'हमने अवरोधक तोड़े हैं लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे।'यात्रा को शहर की सीमा में प्रवेश करने से रोकने के लिए दो स्थानों पर अवरोधक लगाए गये थे। पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा।
JAN 23, 2024 13:46 IST

असम में राहुल के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश

पुलिस महानिदेशक को, भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा।
JAN 23, 2024 13:30 IST

मिजोरम में म्यांमार की सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

मिजोरम में म्यांमार की सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। यह हादसा लेंगपुई एयरपोर्ट के पास हुआ। मिजोरम के डीजीपी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह विमान मिजोरम से अपने सैनिकों को लेने के लिए आया था। उतरते समय यह रनवे से फिसल कर दूर चला गया। रिपोर्टों में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि विमान छोटे आकार का था और इस पर 14 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हुए जबकि 8 लोगों को नुकसान नहीं पहुचा।
JAN 23, 2024 13:24 IST

गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

JAN 23, 2024 13:04 IST

राहुल का केंद्र पर आरोप

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आज मेघालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह उन्हें विश्वविद्यालयों में छात्रों से बात नहीं करने दे रही है। राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री के माध्यम से मेघालय में निजी विश्वविद्यालय से कहा कि मुझे छात्रों से बात करने की अनुमति न दी जाए।