LIVETaza Khabar: बिहार में चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की एंट्री, मोतिहारी से चुनावी आग़ाज़, जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, GST की नई दरें आज से लागू...नवरात्रि की हुई शुरुआत
taza khabar 22 sep 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। मंदिरों में सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, पीएम मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। दूसरी ओर देश में आज से GST की नई दरें लागू हो गई हैं। उधर दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने एस जयशंकर से आज अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मिलेंगे वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सिविल एविएशन मंत्रालय, डीजीसीए और एएआईबी को नोटिस जारी किया। अदालत ने कहा कि जांच निष्पक्ष और शीघ्र पूरी होनी चाहिए। उधर जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।

Taza Khabar: बिहार में चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की एंट्री, मोतिहारी से चुनावी आग़ाज़, जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, GST की नई दरें आज से लागू...नवरात्रि की हुई शुरुआत
aaj ki taza khabar 22 sep 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। मंदिरों में सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, पीएम मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। दूसरी ओर देश में आज से GST की नई दरें लागू हो गई हैं। उधर दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने एस जयशंकर से आज अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मिलेंगे वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सिविल एविएशन मंत्रालय, डीजीसीए और एएआईबी को नोटिस जारी किया। अदालत ने कहा कि जांच निष्पक्ष और शीघ्र पूरी होनी चाहिए। उधर जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।
'PM Modi नामुमकिन को मुमकिन बनाते हैं...' बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी चिनफिंग सहित दुनिया के तमाम नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए सोमवार को कहा कि मोदी नामुमकिन को मुमकिन बना सकते हैं।प्रधानमंत्री के भाषणों की दो पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बावजूद, ट्रंप ने हमेशा मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया है।
त्रिपुरा में पीएम मोदी ने पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को त्रिपुरा के गोमती जिले में जीर्णोद्धार के बाद त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में राज्यपाल एन. इंद्रसेन रेड्डी, मुख्यमंत्री माणिक साहा और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे। गर्मी के बीच, प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग मंदिर के बाहर जमा हुए थे।
बिहार में चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की एंट्री, मोतिहारी से चुनावी आग़ाज़
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को मोतिहारी (चंपारण) से बिहार विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। गांधी मैदान में होने वाली यह रैली कांग्रेस के लिए सिर्फ़ चुनावी शुरुआत नहीं बल्कि एनडीए के गढ़ को चुनौती देने और चंपारण सत्याग्रह की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने का प्रतीक होगी।
जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से झटका
जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।
क्या था कर्पूरी ठाकुर का वो फैसला जो आज भी है कायम
बिहार और राजनीति की जब भी बात होती है साथ में खुद ब खुद जाति का एंगल आ ही जाता है। सवर्णों और दलितों के वैमनस्य की आंच हमेशा दलितों को ही ज्यादा तपाती रही। ऐसे में समाज के निचले तबके से ही बिहार में एक ऐसा कद्दावर नेता हुआ जो जननायक कहलाया। हम बात कर रहे हैं कर्पूरी ठाकुर की, जो बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। आइए जानते हैं उनसे जुड़ा एक किस्सा जिसमें जातिवादी समाज है, एक साधु है और एक फैसला है, जिसने राज्य के शिक्षा व्यवस्था की दशा बदल दी।
रियल एस्टेट का ‘सोल्ड आउट’ स्क्रिप्ट: करोड़ों के फ्लैट मिनटों में बिक गए!
रियल एस्टेट को लेकर इन दिनों खबरें आती रहती हैं कि ABC प्रोजेक्ट में लॉन्च होते ही करोड़ों के फ्लैट कुछ घंटे में बिक गए। XYZ रियल एस्टेट कंपनी ने प्रोजेक्ट लॉन्च करने के साथ 2,000 करोड़ के फ्लैट बेच दिए। वह भी तब, जब फ्लैट की शुरुआती कीमत 2 से 5 करोड़ रुपये थी। लेकिन सवाल यह है कि इतने महंगे फ्लैट को खरीद कौन रहा है? वहीं, दूसरी ओर एक्चुअल होम बायर्स का कहना है कि आसमान छूती कीमतों के कारण वे चाहकर भी अपना फ्लैट नहीं खरीद पा रहे। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपना दर्द बयां भी किया है कि उनकी मंथली सैलरी 1 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में पहुंचने के कारण उनके लिए घर खरीद पाना अब एक सपना है।
अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर कंट्रोल क्यों चाहते हैं ट्रंप, तालिबान से कितनी चुनौती?
अफगानिस्तान का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, बगराम एयरबेस काबुल से लगभग 60 किलोमीटर उत्तर में रणनीतिक रूप से अहम परवान प्रांत में स्थित है। विशेषज्ञों का कहना है कि परवान, काबुल, कंधार और बामियान जैसे प्रमुख शहरों से जुड़े होने के कारण, अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण की असली चाबी है।
अरुणाचल को पीएम मोदी ने दी कई सौगातें
प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन जीएसटी सुधारों की शुरुआत के साथ, इस त्योहारी सीजन में लोगों को 'दोहरा लाभ' मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार हर चीज महंगी होने के बावजूद कर बढ़ाती रही।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है तथा हथियार बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतर्गत अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया।
एशिया कप : सुपर 4 में वापसी को बेताब श्रीलंका और पाकिस्तान आमने सामने
सुपर 4 चरण में पहले मैच में मिली हार से उबरते हुए श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों एशिया कप के इस अहम चरण में मंगलवार को होने वाले मुकाबले में जीत की राह पर वापसी करना चाहेंगे।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे संदिग्ध
कठुआ के बिलावर इलाके में स्थानीय लोगों ने 2-3 अज्ञात संदिग्धों को देखा। इसकी जानकारी सुरक्षा बलों को दे दी गई, जहां अब जवानों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान (CASO) शुरू कर दिया है।
राहुल गांधी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को नवरात्रि के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। एक पोस्ट साझा करते हुए, राहुल गांधी ने देशवासियों के जीवन में 'सुख, शांति और समृद्धि' की कामना की। उन्होंने लिखा, 'नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा आपके जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि लाए। जय माता दी।'
मोदी त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गोमती जिले में पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का अनावरण करने के लिए त्रिपुरा का दौरा करेंगे। 51 शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर का केंद्र की PRASAD (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual Augmentation Drive) योजना के तहत 52 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। इस मंदिर का निर्माण महाराजा धन्य माणिक्य ने 1501 में करवाया था। प्रधानमंत्री के दोपहर तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।
नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत, पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने X पर लिखा, 'आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!' उन्होंने कहा, 'इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। GST बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।'
देश में आज से GST की नई दरें लागू
त्योहारों के मौसम की शुरुआत में एक बड़े उत्साह के साथ, मोदी सरकार द्वारा घोषित अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार आज, 22 सितंबर, 2025 से लागू हो रहे हैं। आज से, आम आदमी और मध्यम वर्ग के लिए घरेलू सामान, कार, टीवी, बाइक आदि सस्ते हो जाएंगे। कई खाद्य पदार्थों को 0% कर की श्रेणी में डाल दिया गया है। इनमें रोटी, परांठा, पनीर, खाखरा आदि शामिल हैं। खास बात यह है कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी नहीं लगेगा।
एस जयशंकर से आज मिलेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारतीय समयानुसार सोमवार रात 8:30 बजे मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद पहली बार भारत और अमेरिका के शीर्ष अधिकारी एक दूसरे से मिलेंगे।
फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना नहीं होगी
ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने रविवार को संयुक्त रूप से फलस्तीनी राष्ट्र को औपचारिक मान्यता देने की घोषणा की। यह कदम अमेरिका औऱ इजराइल के विरोध को बीच उठाया गया। जहां इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना नहीं होगी। उन्होंने पश्चिमी देशों के नेताओं पर हमास को इनाम देने का आरोप लगाया।
ब्राजील में लोग सड़कों पर उतरे
ब्राजील के लोगों ने रविवार को सभी 26 प्रांतों और संघीय जिले में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनके सहयोगियों को संभावित माफी दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किए। इन सभी को तख्तापलट की कोशिश के लिए दोषी ठहराया गया था।
भारत ने नेपाल को विभिन्न क्षतिग्रस्त ढांचों के पुनर्निर्माण में मदद का दिया आश्वासन
भारत ने रविवार को आश्वासन दिया कि अगर नेपाल अनुरोध करता है, तो वह इस महीने 'जेन जेड' समूह की ओर से किए गए सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के दौरान क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न ढांचों के पुनर्निर्माण में मदद करेगा। काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के ऊर्जा मंत्री कुलमन घीसिंग के साथ यहां सिंहदरबार स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।