Aaj Ki Taza Khabar LIVE: राजधानी दिल्ली की हवा की क्वालिटी में मामूली सुधार...नीतीश कुमार ने 2 दशक बाद गृह मंत्रालय छोड़ा, पढ़ें- अन्य खबरें
-नीतीश कुमार ने 2 दशक बाद गृह मंत्रालय छोड़ा
मुंबई के माहिम स्टेशन के नजदीक लगी आग, 8-10 झोपड़ियों को नुकसान
मुंबई के माहिम स्टेशन के पास अचानक लगी आग ने आसपास की 8–10 झोपड़ियों को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और टीमों ने तेजी से स्थिति को नियंत्रित करना शुरू किया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।कुछ ही दिनों में नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर सकती है भाजपा: सपा नेता माता प्रसाद पांडे
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निकट भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर सकती है।समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता ने यह भी आरोप लगाया कि हिंदुत्व के एजेंडे पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करके भाजपा भारत को एक ऐसे राष्ट्र में बदलना चाहती है जहां कोई समभाव नहीं होगा।
पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित समारोह में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
अमेरिका में पहली बार किसी व्यक्ति की ‘बर्ड फ्लू' के एक दुर्लभ प्रकार से मौत होने की आशंका
अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक व्यक्ति के पहली बार ‘बर्ड फ्लू’ के एक दुर्लभ प्रकार से मरने की आशंका जताई जा रही है।राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि इससे लोगों को अधिक खतरा नहीं है।
वॉशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मरने वाला व्यक्ति एक बुजुर्ग था जिसे पहले से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं और एच5एन5 (बर्ड फ्लू) वायरस से संक्रमित होने के कारण उसका इलाज चल रहा था।
बयान में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि वह वायरस के इस प्रकार से संक्रमित होने वाला पहला इंसान था।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सिएटल से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रेज हार्बर काउंटी के रहने वाले इस व्यक्ति के घर के पीछे पालतू मुर्गियों का झुंड रहता था जो जंगली पक्षियों के संपर्क में आ गया था।
कन्नूर में तेल मिल में भीषण आग लगी
केरल के कन्नूर जिले में करुवंचल स्थित एक तेल मिल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गयी, जिसके कारण पूरा मिल जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार करुवंचल के वायत्तुपरम्बू स्थित ग्रामिका तेल मिल में सुबह 6.30 बजे आग लगी।
अधिकारियों ने बताया कि तलीपराम्बा से दो, पेरिंगोम एवं कन्नूर केंद्रों से एक-एक दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची और सुबह सात बजे से आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
ट्रंप ने ममदानी से मुलाकात के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद सुलझाने का फिर से किया दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क शहर के निर्वाचित महापौर जोहरान ममदानी से मुलाकात के दौरान एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सुलझाने में मदद की।ममदानी ट्रंप के साथ ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में अपनी पहली आधिकारिक मुलाकात के लिए शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचे। ट्रंप ने इस मुलाकात को ‘‘बहुत सार्थक’’ बताया।
बैठक के बाद ट्रंप ने ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में एक बार फिर दावा किया कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद को सुलझाने में उन्होंने मदद की। इस दौरान ममदानी भी उनके साथ मौजूद थे।
अमेठी में भीषण सड़क हादसा
यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बुलेट सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गई। बुलेट सवार फौजी समेत तीन दोस्तों की इसमें मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि सवार तीनों युवकशादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। अमेठी कोतवाली अंतर्गत थौरा गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ।
नाइजीरिया में बच्चे टीचर किडनैप
नाइजीरिया के एक प्राइवेट कैथोलिक स्कूल के 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स को हथियारबंद डाकुओं ने किडनैप कर लिया। वेस्ट अफ्रीकी देश में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा फैल गई थी, जिसके बाद ऐसा हुआ। कुछ स्टूडेंट्स बचकर सुरक्षित वापस आ गए, लेकिन क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (CAN) ने कहा कि इस रेड में 215 स्टूडेंट्स और 12 टीचर्स को किडनैप कर लिया गया।दिल्ली की हवा की क्वालिटी में मामूली सुधार
दिल्ली की एयर क्वालिटी में शनिवार को थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन अभी भी यह 'बहुत खराब' कैटेगरी में ही बनी हुई है। कुल AQI 359 है। ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों ने खतरनाक लेवल रिकॉर्ड किया, जिससे सरकार को प्रदूषण की चिंताओं के बीच सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स टालने पड़े। दिलशाद गार्डन में IHBAS को छोड़कर, 39 मॉनिटरिंग सेंटर में से 38 ने AQI लेवल 300 से ज्यादा रिकॉर्ड किया, जबकि 12 स्टेशन 400 के 'गंभीर' लेवल को पार कर गए।नीतीश कुमार ने 2 दशक बाद गृह मंत्रालय छोड़ा
होम डिपार्टमेंट, जो अब तक नीतीश कुमार के पास था, वह अब सम्राट चौधरी को दे दिया गया है, जो बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बने हुए हैं। नीतीश का दो दशक बाद यह अहम पोर्टफोलियो अपने डिप्टी को देना इस बात का संकेत है कि बिहार में जेडी(यू) की सहयोगी बीजेपी अब ड्राइविंग सीट की ओर बढ़ती दिख रही है। अभी हुए बिहार चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और NDA ने सरकार बनाई। सीएम नीतीश कुमार बने।दो महिला पत्रकारों से दिल्ली पुलिस पर 'उत्पीड़न' का आरोप, सैकड़ों पत्रकारों ने थाने का किया घेराव
दोस्त से फोन पर की बात तो पिता ने 18 दिन में 5 बार किया दुष्कर्म, मां ने खींची नग्न तस्वीरें, कच्छ में रिश्तों पर कलंक
संसदीय समिति के चेयरपर्सन की नियुक्ति पर TMC की आपत्ति, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला को लिखी चिट्ठी
IAF को हर साल चाहिए 40 फाइटर जेट, तेजस की देरी पर एयर चीफ बोले- नुकसान हो रहा है
Asian Games 2026: भारत के नाम हॉकी और क्रिकेट में गोल्ड, कुमकुम मोहोद से अमन सहरावत तक PM मोदी ने ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
© 2026 Times Horizon Private Limited
