आज की ताजा खबर, 22 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जम्मू में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार, मसूद पेजेशकियान कल जाएंगे पाकिस्तान
जम्मू क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार
जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग अभियानों के दौरान मादक पदार्थों की कथित तस्करी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा क्षेत्र में बड़े भूभाग पर की जा रही गांजे की खेती को भी नष्ट कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, जम्मू शहर के बख्शी नगर क्षेत्र में दो कथित तस्करों शुभम सैनी और विकास मन्नी को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से दो-दो ग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले में सलानी क्षेत्र के पास मोहम्मद रफी और दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से क्रमशः 2.18 ग्राम और 2.72 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रवक्ता के अनुसार, सांबा जिले के बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में तलाशी के दौरान राही भगत नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में चमन लाल को भी गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 74 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उसने बताया कि जम्मू जिले के बिश्नाह क्षेत्र के अमीर नगर और चक वजीरू तथा आरनिया क्षेत्र के तमाला मैदान में लगभग 20 कनाल भूमि पर फैली गांजे की खेती को नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, इसी तरह डोडा जिले के प्रेमनगर और काहिला-फागसू क्षेत्रों में लगभग नौ कनाल भूमि पर उगे जंगली पौधों को भी उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में धमाके में 13 लोगों की मौत : कतर
कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने सोमवार को कहा कि गैस निर्यात करने वाले एक अहम टर्मिनल पर हुए धमाके में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अल-काबी ने कतर की राजधानी दोहा में संवाददाता सम्मेलन के दौरान हताहतों की संख्या बताई और धमाके को एक औद्योगिक दुर्घटना से जुड़ा हुआ बताया। रास लाफ़ान औद्योगिक क्षेत्र में हुए धमाके से वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में और उथल-पुथल मच सकती है। कतर दुनिया के प्रमुख प्राकृतिक गैस उत्पादकों में से एक है। ईरान का होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियंत्रण होने के कारण कतर अपने ग्राहकों को माल की खेप नहीं भेज पा रहा था इसलिए उसने अपना उत्पादन बंद कर दिया। युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए बातचीत जारी रहने के बीच ईरान की पकड़ ढीली पड़ने पर, कतर ने अपने निर्यात टर्मिनल को फिर से शुरू करने का काम शुरू किया। सरकारी कंपनी कतरएनर्जी ने बताया कि रविवार रात इस काम के दौरान बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में धमाका हुआ और आग लग गई।लखनऊ में अग्निकांड: अलीगढ का दौरा छोड़कर राजधानी लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की राजधानी के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक इमारत में भीषण आग लगने की सूचना मिलने के बाद अपना अलीगढ़ का दौरा बीच में ही छोड़कर लखनऊ लौट आये। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के अलीगंज इलाके में तीन मंजिल की एक इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम 15 छात्रों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलने पर सोमवार शाम अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही निरस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ही इस हादसे की जानकारी मिली, इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गये। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमूह से कहा, ’’मेरी इच्छा थी कि यहीं रहूं लेकिन अभी-अभी जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है और कुछ बच्चे अग्निकांड की चपेट में आए हैं। इसमें कुछ बच्चों की दुखद मौत हो गई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है। मुझे भी इस दुखद घटना के कारण तत्काल वापस लखनऊ जाना पड़ रहा है।’’ अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिये और इस अग्निकांड में अपने अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर पोस्ट कर भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ’’लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’
मसूद पेजेशकियान कल जाएंगे पाकिस्तान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान कल एक दिन के दौरे पर पाकिस्तान आएंगे।कीर स्टारमर ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफे की घोषणा की
राजस्थान : जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों से संपर्क रखने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार
राजस्थान आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों से संपर्क रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।एटीएस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के रूप में हुई है। मूल रूप से गंगापुर की रहने वाली महिला वर्तमान में जयपुर में रह रही थी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को उसे हिरासत में लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल फोन से दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट मिला, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री और विदेशी प्रोफाइल से जुड़े लिंक पाए गए। महिला की फ्रेंड लिस्ट में कई प्रोफाइल ऐसे थे जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और अन्य उग्रवादी संगठनों से संबंधित झंडे और हथियारबंद आतंकियों जैसी तस्वीरें थीं।
पुलिस ने बताया कि उसके वाट्सऐप पर कई पाकिस्तानी नंबरों और विदेशी संपर्कों से बातचीत के प्रमाण मिले हैं।
सूत्रों के अनुसार महिला ने खुलासा किया कि पाकिस्तान स्थित एक मौलवी ने फोन पर उसका धर्म परिवर्तन कराया था और उसे पाकिस्तान बुलाए जाने की योजना थी।
इन तथ्यों के आधार पर एटीएस ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसे 27 जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया।
नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप की संख्या 7,000 के पार
रूस की रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी ने भारत में अपने पेट्रोल पंप की संख्या 7,000 के पार पहुंचाते हुए निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के तेजी से विस्तार के बीच शहरों, राजमार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईंधन की उपलब्धता बढ़ गई है।कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार पिछले 18 महीनों में 500 से अधिक नए पेट्रोल पंप शुरू किए गए हैं। यह औसतन प्रतिदिन लगभग एक नए केंद्र के संचालन के बराबर है। इस विस्तार के माध्यम से कंपनी देशभर में अपने खुदरा नेटवर्क को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन क्षेत्रों तक भी पहुंच बढ़ा रही है, जहां ईंधन अवसंरचना अभी विकास की प्रक्रिया में है।
अरविंद केजरीवाल जाएंगे राम मंदिर दर्शन करने
आप के चीफ अरविंद केजरीवाल ने X पर पोस्ट में कहा, 'अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है। शुक्रवार को मैं दर्शन के लिये श्री राम मंदिर जाऊंगा।'दिल्ली: बाइक सवार पति पत्नी और बेटे फ्लाई ओवर से गिरे
पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके मैं बाइक सवार पति पत्नी और बेटे फ्लाई ओवर से गिर गए। तीनों को राहगीर और पुलिस के मद्दत से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।शाहदरा जिले के गांधीनगर फ्लाईओवर से एक बाइक सवार परिवार के नीचे गिरने की खबर सामने आई है। हादसे में पति, पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका, सभी 6 बागी सांसद आज शिंदे गुट में होंगे शामिल
महाराष्ट्र की राजनीति से इस समय की सबसे बड़ी खबर आ रही है। लोकसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे (Shiv Sena UBT) को अब तक का सबसे बड़ा डेंट लगा है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (UBT) के सभी 6 बागी सांसद आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली मूल शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं।इस बड़े सियासी झटके के बीच उद्धव ठाकरे ने तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि 'शिवसेना कभी दो नहीं हो सकती, असली शिवसेना सिर्फ एक ही है और वह हमारी है।' हालांकि, कानूनी और संख्याबल के गणित में शिंदे गुट संसद से लेकर जमीन तक मजबूत होता दिख रहा है, जिससे महाविकास अघाड़ी (MVA) खेमे में हड़कंप मच गया है।
स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक 'इस्लामाबाद समझौता', 60 दिन का रोडमैप तैयार
स्विट्जरलैंड के बुर्गनस्टॉक में जारी भारी गतिरोध और ट्रंप की धमकियों के बाद आखिरकार एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच 'इस्लामाबाद समझौता' (Islamabad MoU) हो गया है (जिसकी मध्यस्थता में पाकिस्तान और कतर ने अहम भूमिका निभाई)।इस समझौते के तहत दोनों देशों ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जो 60 दिनों के भीतर एक अंतिम समझौते (Final Deal) का खाका तैयार करेगी। इस ऐतिहासिक रोडमैप की शर्तों के तहत लेबनान में तुरंत प्रभाव से युद्धविराम (Ceasefire) लागू किया जाएगा और वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दोबारा खोला जाएगा। बदले में अमेरिका, ईरान के तेल निर्यात और फ्रीज किए गए एसेट्स से प्रतिबंध हटाएगा।
'डोनाल्ड ट्रंप के प्रभाव में नहीं है इजराइल' अमेरिकी सुझाव पर भड़के बेंजामिन नेतन्याहू
एक तरफ जहां अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता आगे बढ़ रही है, वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा और दोटूक जवाब दिया है। ट्रंप द्वारा हिजबुल्लाह को हराने के लिए सीरिया को शामिल करने के दिए गए सुझाव को नेतन्याहू ने सिरे से खारिज कर दिया।नेतन्याहू ने कहा, 'इजराइल एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है। हम किसी बाहरी प्रभाव या सुझाव में काम नहीं करते। ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना और दक्षिणी लेबनान में हमारे हितों की रक्षा करना हमारा अपना फैसला है और इसके लिए हम पूरी तरह सक्षम हैं।' उनके इस बयान से अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ती कूटनीतिक तल्खी साफ उजागर हो गई है।
अयोध्या राम मंदिर फंड विवाद: SIT आज सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपेगी जांच रिपोर्ट
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चल रहा विवाद अब अपने अंतिम मुकाम पर है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) आज अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने जा रही है।इस रिपोर्ट में मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों, सुरक्षा चूक और कुछ संदिग्ध अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका का पूरा ब्यौरा शामिल है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आज शाम तक दोषियों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
Delhi SIR: पूर्व जज रंजना देसाई, पूर्व सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी समेत कई बड़ी हस्तियों को EC का नोटिस, भारी विवाद
DUSU चुनाव में धनबल का खेल: दीपके बोले- 'करोड़ों की रोल्स रॉयस और BMW में होता है चुनाव प्रचार, छात्र संस्थानों से खो रहे भरोसा'
दाल, तेल और मसाले महंगे होने का दावा, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा- 'क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा?'
पश्चिम बंगाल SIR विवाद: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा अपीलीय ट्रिब्यूनल, 38.3 लाख अपीलों में से 37 लाख अभी भी लंबित
हिंदू समाज पर 'कलंक' है जातिगत भेदभाव, RSS नेता होसबाले बोले- 'कानूनों से नहीं, व्यक्तिगत आचरण बदलने से मिटेगी सामाजिक कुरीति'
© 2026 Times Horizon Private Limited
