ताजा खबर, हिंदी समाचार, 22 जनवरी 2024 : रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में दीपोत्सव, 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' होगी आरंभ
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE Updates: अमृतसर में निकली शोभायात्रा, हनुमानगढ़ी मंदिर में अनुपम खेर ने की पूजा
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir, 22 January 2024 Holiday LIVE Updates: नोट! आज इन राज्यों के स्कूलों में रहेगा अवकाश
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मुस्लिम महिला ने बेटे को दिया जन्म
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को फिरोजाबाद में एक मुस्लिम परिवार में जन्मे बच्चे का नाम भगवान राम के नाम पर रखा गया, पढ़ें पूरी खबरमुकेश अंबानी ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को ₹2.51 करोड़ का योगदान दिया
RIL के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को ₹2.51 करोड़ का दान दिया, अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर, मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता, बेटे अनंत के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए, पढ़ें पूरी खबरअपने घर में पीएम मोदी ने 'रामज्योति' की प्रज्वलित
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली मनाई है, जी हां अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर पीएम ने दीप जलाकर खुशी जताई, पढ़ें पूरी खबररामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में दीपोत्सव
राम मंदिर में रामलला के भव्य 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर का मनमोहक दृश्य सामने आया। अयोध्या को 'राम ज्योति' से सजाया गया, जिससे एक मंत्रमुग्ध माहौल बन गया, पढ़ें पूरी खबरPM मोदी का बड़ा ऐलान 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' होगी आरंभ, हर घर सोलर
प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' आरंभ करेगी जिसके तहत एक करोड़ घरों की छतों (रूफटॉप) पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, पढ़ें पूरी खबर'धोरडोः गुजरात के सरहदी पर्यटन की वैश्विक पहचान' विषय पर आधारित गुजरात की झांकी गणतंत्र दिवस पर होगी प्रदर्शित
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में शामिल धोरडो की झांकी के जरिए उसकी जीवटता और 'विकसित भारत' की परिकल्पना को साकार कर रहे देश एवं राज्य के सरहदी पर्यटन को दिखाने का प्रशंसनीय प्रयास है, पढ़ें पूरी खबरराम मंदिर की फोटो एडिट कर लगाए पाकिस्तानी झंडे
: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है, पुलिस ने अयोध्या राम मंदिर की तस्वीर पर पाकिस्तानी झंडे लहराने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, पढ़ें पूरी खबरराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बने देश की ये नामचीन हस्तियों ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला के नवीन विग्रह (Ram Lala) की प्राण-प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) संपन्न हुई और देश-विदेश में लाखों रामभक्त इसके साक्षी बने, पढ़ें पूरी खबरआ गए रघुनंदन... तस्वीरों में देखिए आनंदित, आह्लादित और अलौकिक अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे संबंधित अनुष्ठान में भाग लिया, पढ़ें पूरी खबरहीरे, माणिक, सोने के धनुष और तीर से सुसज्जित भव्य राम लला की मूर्ति से नहीं हटेंगी 'निगाहें'
सोमवार को अयोध्या मंदिर में राम लला की नई मूर्ति (Ram Lalla Idol) की प्राण प्रतिष्ठा की गई, इस कार्यक्रम को लाखों लोगों ने अपने घरों और देश भर के मंदिरों में टेलीविजन पर देखा, नवनिर्मित जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते ही सेना के हेलीकॉप्टरों ने फूलों की वर्षा की, पढ़ें पूरी खबरप्राण प्रतिष्ठा के बाद क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे, पढ़ें पूरी खबरआज हमारे राम आ गए हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे राम लला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है, अपरा श्रृद्धा है, जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश के विश्व के कोने-कोने में राम भक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है। यह पल पवित्रतम है। यह माहौल, यह वातावरण, यह ऊर्जा, यह घड़ी प्रभु राम का हम पर आशीर्वाद है।आज भारत का शौर्य लौटकर आया- मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवन ने कहा, आज अयोध्या में रामलला के साथ भारत का शौर्य लौटकर आया है। आज के आनंद का शब्दों में वर्णन नहीं कर सकते हैं।अब कोई अयोध्या की परिक्रमा में बाधा नहीं बनेगा- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा निश्चिंंत रहिए अब प्रभु राम की कृपा से कोई अयोध्या की परिक्रमा में बाधा नहीं बनेगा। यहां की गलियों में गोलियां नहीं चलेंगी। अब यहां राम नाम की धूम होगी।ऐसा लगता है हम त्रेतायुग में आ गए - सीएम योगी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पूरा राष्ट्र राममय है। ऐसा लगता है हम त्रेतायुग में आ गए हैं। आज हर रामभक्त के हृदय में प्रसन्नता है, गर्व है और संतोष का भाव है। भारत को इसी दिन की प्रतीक्षा थी।Ram mandir Latest News: मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ सीएम योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मोहन भागवत व अन्य लोग मौजूद हैं।Ram mandir Latest News: पीएम मोदी ने रामलला को किया साष्टांग प्रणाम
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया। इस दौरान सीएम योगी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे।Ram mandir Latest News: आम लोगों को कब से मिलेंगे दर्शन
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। आम जनता के लिए राम मंदिर कल से ही खुल जाएगा। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यधिक भीड़ के कारण लोगों से कुछ दिन बाद अयोध्या आने की अपील की है।Ram mandir Latest News: राम मंदिर में अनुष्ठान सम्पन्न
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न हो गया है। पीएम मोदी अभी भी गर्भगृह में अंदर हैं।Ram mandir Latest News: गर्भगृह में विराजे राम
पूजा अनुष्ठान के बाद राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई।पीएम मोदी ने शुरू की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा-अनुष्ठान शुरू कर दिए हैं।Ram Mandir News: धोती-कुर्ते में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर पहुंच चुके हैं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के लिए धोती-कुर्ता पहना हुआ है। थोड़ी देर में अनुष्ठान शुरू होगा।राम मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी अयोध्या के राम मंदिर पहुंच चुके हैं। उनके साथ पत्नी नीता अंबानी भी पहुंची हैं।Ayodhya News in Hindi: राम मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में वे प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू करेंगे।Ram Mandir Latest News: मुंबई में रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प
भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समोराह से पहले, मुंबई के बाहरी इलाके में एक वाहन रैली के दौरान रविवार रात को दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गयी जिसके बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।Ram mandir News: धरने पर बैठे राहुल गांधी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राहुल गांधी बताद्रवा में श्रीमंत शकरदेव की जन्मस्थली का दौरा करने वाले थे। हालांकि, असम सरकार ने उनको वहां जाने से रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी धरने पर बैठ गए हैं।थोड़ी देर में मंदिर परिसर में पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में अयोध्या के राम मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। कुछ देर पहले वह अयोध्या पहुंच चुके हैं।अमिताभ बच्चन पहुंचे अयोध्या
अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में वह राम मंदिर पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे।तमिलनाडु में राम मंदिर के लाइव प्रसारण पर रोक के खिलाफ याचिका
तमिलनाडु सरकार के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है जिसके तहत उसने कथित तौर पर राज्य भर के मंदिरों में अयोध्या में भगवान राम की "प्राण प्रतिष्ठा" के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। याचिका में कहा गया है कि सरकार ने इस अवसर पर सभी प्रकार की पूजा, अर्चना और अन्नदानम (गरीब भोजन) भजनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और राज्य सरकार (पुलिस अधिकारियों के माध्यम से) द्वारा शक्ति का ऐसा मनमाना प्रयोग संविधान के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट आज इस याचिका पर सुनवाई करने वाला है।UP News in Hindi: प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंचेंगे। खराब मौसम और अत्यधिक ठंड होने के कारण उन्होंने अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है।न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिलों पर ‘‘सुनियोजित हमले’’ होने का दावा करते हुए घोषणा की है कि वह इन हमलों के विरोध में सोमवार शाम को देश भर में प्रदर्शन करेगी।रविवार को देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि असम में यात्रा के प्रवेश करने के बाद से ‘‘भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री अपने गुंडों का इस्तेमाल कर हमारे काफिलों, संपत्ति और नेताओं पर लगातार हमले कर रहे हैं।सीएम योगी पहुंचे राम मंदिर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राम मंदिर पहुंच चुके हैं। वह तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।चीन में पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन में 44 लोग दबे
दक्षिण पश्चिम चीन के पर्वतीय युन्नान प्रांत में सोमवार तड़के भूस्खलन में 44 लोग दब गए। भूस्खलन के बाद 200 से अधिक लोगों को निकाला गया।भूस्खलन झेनशियॉन्ग काउंटी में तांगफांग शहर के लियांगशुई गांव में सुबह छह बजे हुआ। काउंटी के प्रचार विभाग ने कहा कि 18 अलग-अलग मकानों में दबे पीड़ितों की तलाश की जा रही है।Today Latest News in Hindi: सचिन तेंदुलकर भी अयोध्या के लिए रवाना
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। वह अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं।प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर तैयार
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्य अनुष्ठान शुरू होंगे।असम में राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका
असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बताद्रवा थान की यात्रा करने से रोका गया। राहुल गांधी का कहना है कि हम मंदिर (बटाद्रवा थान) का दौरा करना चाहते हैं। मैंने क्या अपराध किया है कि मैं मंदिर नहीं जा सकता? विराट-सचिन और जडेजा पहुंचे अयोध्या, यहां देखें पूरी लिस्टरणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या के लिए रवाना
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी हैं।उपराष्ट्रपति ने दी राम मंदिर की शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर देशवासियों को राम मंदिर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ऐतिहासिक शहर अयोध्या रामजन्मभूमि में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के इस युगांतकारी दिन पर बधाई। पूरे देश में राष्ट्रीय गौरव के पुनर्जागरण के जश्न के पल को देखकर खुशी हो रही है।इजराइली राजदूत ने दी राम मंदिर की शुभकामनाएं
भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने ट्वीट कर राममंदिर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं। यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से अधिक भव्य व सुंदर होगा।जंगलों में की आदिवासियों की सेवा, पहाड़ों में बिताई जिंदगी, फिर बीजेपी को चुना...पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी
'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', बोले PM मोदी, सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल
पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और
आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज
© 2026 Times Horizon Private Limited
