आज की ताजा खबर, 21 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: डोनाल्ड ट्रंप ने टाला हूती विद्रोहियों पर हमला...ईरान बोला- शर्तें पूरी होने तक न होर्मुज खुलेगा, न अमेरिका से बातचीत, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना का हमला
दिल्ली हाई कोर्ट को 7 नए जज मिले
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डी. के. उपाध्याय ने आज जस्टिस निवेदिता अनिल शर्मा, जस्टिस निशा सहाय सक्सेना, जस्टिस संजय शर्मा, जस्टिस भरत पराशर, जस्टिस अदिति चौधरी, जस्टिस दिनेश भट्ट और जस्टिस अरुण भारद्वाज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इसके साथ ही हाई कोर्ट में सेवारत जजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है, जबकि यहाँ पदों की कुल स्वीकृत संख्या 60 की है
शर्तें पूरी होने तक न होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा, न अमेरिका से बातचीत
उधर, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और अमेरिका के साथ पिछली बातचीत की प्रक्रिया में लौटने से इनकार कर दिया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि जब तक अमेरिका तेहरान की शर्तें पूरी नहीं करता, तब तक ईरान अपने रुख में बदलाव नहीं करेगा। गालिबाफ के मुताबिक, ईरान ने मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक अपनी मांगें और शर्तें स्पष्ट रूप से पहुंचा दी हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों के अधिकारों को मान्यता देने और अमेरिका की ओर से अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने के बाद ही बातचीत के पुराने ढांचे में लौटने या होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की संभावना बन सकती है। गालिबाफ का बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान ने भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई की, तो अमेरिकी ठिकानों और क्षेत्र में अमेरिकी हितों को निशाना बनाया जा सकता है।डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल यमन में हूती विद्रोहियों पर हमला टाला
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के साथ मिलकर अमेरिकी हवाई हमले करने का फैसला टाल दिया है। ट्रंप पिछले दो हफ्तों से इस मुद्दे पर लगातार अपना रुख बदलते रहे हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप से फोन पर हूतियों के खिलाफ मदद की अपील की थी। इसके बाद ट्रंप ने पेंटागन को हूतियों पर हवाई हमले की तैयारी के निर्देश दिए थे। हालांकि, रविवार तक उन्होंने फिर अपना रुख बदल लिया और फिलहाल हमले से पीछे हट गए। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कमांडरों ने हमले के लिए टारगेट लिस्ट तैयार कर ली थी और अमेरिकी विमानों के लिए बम भी लोड किए जा रहे थे। हमले की कार्रवाई शुरू होने ही वाली थी, लेकिन ट्रंप ने इसे रोक दिया।अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में पाकिस्तानी सेना का हमला
पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक बार फिर पाकिस्तानी सैन्य बलों की एयरस्ट्राइक से अफरा-तफरी मच गई है। कुनार प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख नजीबुल्लाह हनीफ के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य शासन ने तड़के लगभग 3:00 बजे कुनार प्रांत के नरांग (Narang) जिले में एक ठिकाने को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। इस भीषण हमले में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हमले की चपेट में आने से एक रिहायशी मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया।जेलेंस्की और ट्रंप के बीच न्यूयॉर्क में अहम मुलाकात होगी
रूसी संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमले करने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और ट्रंप के बीच न्यूयॉर्क में अहम मुलाकात होगी। मुलाकात का समय इसलिए अमह है कि क्योंकि यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे भीषण हमला किया है। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना ने रूस की राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाते हुए अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला (ड्रोन अटैक) किया। अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने रात भर में 1,000 से अधिक ड्रोन दागे, जिनमें से सैकड़ों ड्रोन का रुख सीधे राजधानी मॉस्को की ओर था। यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब रूस में 3 दिवसीय संसदीय चुनावों (ड्युमा चुनाव) का अंतिम दिन था।यूपी सीएम योगी ने लिखी प्रदेशवासियों को पाती
उत्तर प्रदेश को 'बीमारू प्रदेश' के टैग से बाहर निकालकर एक 'उत्सव प्रदेश' और देश का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' (UPITS 2026) के चौथे संस्करण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष संदेश साझा किया है। मुख्यमंत्री ने पाती में कहा कि जब प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने काम संभाला, तब सबसे पहली और बड़ी चुनौती रोजगार का सृजन करना था। अकेले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) और 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) जैसी योजनाओं से अब तक 4 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर बने हैं। ओडीओपी की अभूतपूर्व सफलता से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने 'एक जनपद-एक व्यंजन' (One District One Cuisine - ODOC) जैसी नई और अभिनव पहल शुरू की है, जिससे स्थानीय खान-पान और व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके।पोखरण में KAL ड्रोन का सफल परीक्षण
नोएडा स्थित IG Defence ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपने KAL लॉन्ग-रेंज वन-वे अटैक ड्रोन का फ्लाइट टेस्ट पूरा किया है। कंपनी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, ट्रायल के दौरान KAL ड्रोन को वाहन पर लगे लॉन्च प्लेटफॉर्म से उड़ाया गया। इस परीक्षण में ड्रोन के एयरफ्रेम, प्रोपल्शन, एवियोनिक्स, नेविगेशन और मिशन सिस्टम के एकीकरण की जांच की गई। कंपनी के अनुसार, KAL की अधिकतम रेंज 1,000 किलोमीटर तक, उड़ान क्षमता 7 से 8 घंटे और पेलोड क्षमता 50 किलोग्राम तक है। यह ड्रोन समुद्र तल से 5,000 मीटर तक की ऊंचाई पर ऑपरेट कर सकता है। KAL में मल्टी-बैंड ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (INS) का इस्तेमाल किया गया है।Delhi SIR: पूर्व जज रंजना देसाई, पूर्व सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी समेत कई बड़ी हस्तियों को EC का नोटिस, भारी विवाद
DUSU चुनाव में धनबल का खेल: दीपके बोले- 'करोड़ों की रोल्स रॉयस और BMW में होता है चुनाव प्रचार, छात्र संस्थानों से खो रहे भरोसा'
दाल, तेल और मसाले महंगे होने का दावा, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा- 'क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा?'
पश्चिम बंगाल SIR विवाद: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा अपीलीय ट्रिब्यूनल, 38.3 लाख अपीलों में से 37 लाख अभी भी लंबित
हिंदू समाज पर 'कलंक' है जातिगत भेदभाव, RSS नेता होसबाले बोले- 'कानूनों से नहीं, व्यक्तिगत आचरण बदलने से मिटेगी सामाजिक कुरीति'
© 2026 Times Horizon Private Limited
