LIVE
आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 21 जुलाई 2024: सर्वदलीय बैठक में JDU ने बिहार तो YSRCP ने आंध्र के लिए मांगा विशेष राज्य का दर्जा, केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, मलबे में दबने से तीन यात्रियों की मौत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taja Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 जुलाई 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 21 जुलाई (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाउ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...
JUL 21, 2024 18:41 IST
गौतमबुद्ध नगर जेल के तीन सिपाही निलंबित
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में एक विचाराधीन कैदी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में रविवार को तीन सिपाहियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। गौतमबुद्ध नगर के जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बनारसी (42) नामक विचाराधीन कैदी ने 18 जुलाई को जेल में फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।
JUL 21, 2024 18:15 IST
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में कैब खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार सुबह एक कैब के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
JUL 21, 2024 17:49 IST
ब्रज मंडल यात्रा: नूंह में 24 घंटे के इंटरनेट बैन
ब्रज मंडल यात्रा के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने रविवार शाम छह बजे से 24 घंटे के लिए नूंह में मोबाइल इंटरनेट, एक साथ कई लोगों को एसएमएस भेजने की सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया।
JUL 21, 2024 17:44 IST
मानसून सत्र: राज्यसभा में पेश होंगे 23 निजी विधेयक
आगामी मानसून सत्र के लिए राज्यसभा में सूचीबद्ध निजी विधेयकों में, न्यायाधीश जैसे संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों की सेवानिवृत्ति के बाद किसी राजनीतिक पार्टी में उनके शामिल होने पर रोक लगाने से संबंधित विधेयक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ‘डीपफेक’ पर विधेयक, तथा नागरिकता कानून में संशोधन से संबंधित एक विधेयक शामिल है। आगामी सत्र में, संसद के उच्च सदन में पेश करने के लिए कुल 23 निजी विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं।
JUL 21, 2024 16:52 IST
अग्निवीरों को सरकारी विभागों में समायोजित करेगी उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि देश सेवा कर लौटने वाले प्रदेश के अग्निवीरों को राज्य के विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा तथा इसके लिए आरक्षण का प्रावधान भी किया जाएगा।
JUL 21, 2024 16:18 IST
नेमप्लेट विवाद: योगी सरकार के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
उत्तर प्रदेश (यूपी) में कांवड यात्रा मार्ग की दुकानों पर नाम लिखे जाने के आदेश का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच गया है। यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर मालिकों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे जाने वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।
JUL 21, 2024 15:37 IST
बांग्लादेश में 93% नौकरियां मेरिट के आधार पर
बांग्लादेश में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को मिलने वाले 30 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। अब यहां के सुप्रीम कोर्ट ने इसे खत्म करके सरकारी नौकरी में 93 प्रतिशत पदों को मेरिट के आधार पर भरने का आदेश दिया है।
JUL 21, 2024 14:05 IST
ममता बनर्जी से उनके आवास पर मिले अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी से दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। टीएमसी सूत्रों ने यह जानकारी दी। अखिलेश रविवार को मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की 'शहीद दिवस' रैली में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
JUL 21, 2024 14:05 IST
सर्वदलीय बैठक में JDU ने बिहार तो YSRCP ने आंध्र के लिए मांगा विशेष राज्य का दर्जा
संसद के मानसून सत्र के पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के कई नेता भी पहुंचे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जदयू ने बैठक में बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा है। वहीं जयराम रमेश ने बताया कि नेताओं की सर्वदलीय बैठक में सार्वभौमिक मांग यह रही है कि सांसदों के एक-दूसरे से मिलने-जुलने और पार्टियों के बीच संवाद को बेहतर बनाने के लिए सेंट्रल हॉल को एक बार फिर खोला जाना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2024 14:05 IST
राहुल गांधी को ओमन चांडी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी के दिग्गज नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी की याद में स्थापित ‘ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। ‘ओमन चांडी फाउंडेशन’ ने प्रथम ‘ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार’ की घोषणा नेता की पहली पुण्यतिथि के तीन दिन बाद रविवार को की। इस पुरस्कार के विजेता को एक लाख रुपये की राशि और प्रसिद्ध कलाकार एवं फिल्म निर्माता नेमम पुष्पराज द्वारा बनाई गई प्रतिमा दी जाएगी। यहां जारी एक बयान में कहा गया कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं, जिन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान निकाला। बयान में बताया गया कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ जूरी ने पुरस्कार विजेता का चयन किया।
JUL 21, 2024 13:44 IST
उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल हाईवे-34 पर पहाड़ से गिरा मलबा, वाहनों की आवाजाही ठप
उत्तराखंड में बीते कुछ समय से हो रही भारी बारिश का असर अब पहाड़ों पर पड़ने लगा है। उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की जा रही है। गौरीकुंड- केदारनाथ पैदल मार्ग के बाद उत्तरकाशी से भी भूस्खलन की खबर है। भारी बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर पहाड़ दरक कर गिरने लगे जिसके चलते गंगोत्री हाईवे बंद करना पड़ा और रास्ते में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की घटना बिशनपुर के पास हुई। रविवार सुबह अचानक पहाड़ों से मलबा नेशनल हाईवे पर आकर गिर गया। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। बीआरओ ने राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने के लिए जेसीबी की दो मशीनों को लगाया है। इसके साथ ही पुलिस ने रास्ता बंद होने के कारण कांवड़ियों को भी रोक दिया है।
JUL 21, 2024 13:04 IST
जद (यू) और वाईएसआरसीपी ने बिहार, आंध्र के लिए विशेष दर्जे की मांग की
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि संसद सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) और वाईएसआरसीपी ने क्रमश: बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की, लेकिन 'अजीब' बात यह रही कि तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) इस मामले पर चुप रही। रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज सदन के नेताओं की सर्वदलीय बैठक में जद (यू) नेता ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। वहीं, वाईएसआरसीपी नेता ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की। अजीब बात रही कि तेदेपा नेता इस मामले पर चुप रहे।"
रमेश का यह सोशल मीडिया पोस्ट तब आया, जब बैठक जारी ही थी।
रमेश का यह सोशल मीडिया पोस्ट तब आया, जब बैठक जारी ही थी।
JUL 21, 2024 11:40 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने खरगे को जन्मदिन की बधाई दी, कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। खरगे ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है। प्रधानमंत्री के इस पोस्ट पर खरगे ने लिखा, "शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मोदी जी। खरगे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।
JUL 21, 2024 09:03 IST
असम के 10 जिलों में 1.30 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और राज्य के 10 जिलों में इससे प्रभावित लोगों की संख्या कम होकर 1.30 लाख रह गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में इस साल दो बार आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने आई केंद्रीय टीम ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने दौरे पर आई टीम से बाढ़ को 'गंभीर प्रकृति की आपदा' घोषित करने और अंतरिम आधार पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 500 करोड़ रुपये जारी करने की सिफारिश करने का आग्रह किया है।
JUL 21, 2024 05:36 IST
बजट सत्र को लेकर आज होगी सर्वदलीय बैठक
सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी विपक्षी दलों से सहयोग का अनुरोध करेगी। बजट सत्र सोमवार से शुरू होकर अगले महीने की 12 तारीख तक चलेगा। आम बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा। ये नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है।
JUL 21, 2024 05:37 IST
हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से मेघालय के रास्ते 284 और लोग भारत आए
बांग्लादेश में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच शनिवार को मेघालय के पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में दावकी एकीकृत जांच चौकी के जरिए 284 और लोगों ने भारत में प्रवेश किया।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से भारत आए इन लोगों में 168 नेपाली, 115 भारतीय हैं। इनमें मेघालय के आठ छात्र और कनाडा का एक छात्र भी शामिल है।
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच वहां फंसे भारत, नेपाल और भूटान के 953 लोग पिछले तीन दिनों में दावकी एकीकृत जांच चौकी के जरिए भारत आए हैं। इन लोगों में अधिकतर छात्र हैं और कनाडा का भी एक छात्र शामिल है।''
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच वहां फंसे भारत, नेपाल और भूटान के 953 लोग पिछले तीन दिनों में दावकी एकीकृत जांच चौकी के जरिए भारत आए हैं। इन लोगों में अधिकतर छात्र हैं और कनाडा का भी एक छात्र शामिल है।''
JUL 21, 2024 05:32 IST
कंबोडिया में साइबर अपराध में फंसे 14 भारतीयों को मुक्त कराया गया
कंबोडिया में नौकरी के नाम पर साइबर अपराध में फंसे 14 भारतीयों को नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास से मिली सूचना के आधार पर उस देश की कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने मुक्त कराया है। दूतावास ने शनिवार को कहा कि उसने 650 से अधिक भारतीय नागरिकों को मुक्त कराने और वापस भेजने में मदद की है, जो नौकरी के नाम पर झांसों में फंसे थे।
JUL 21, 2024 05:32 IST
नीट-यूजी के केंद्रवार परिणाम घोषित, कुछ स्थानों पर अच्छे अंक लाने वाले छात्रों की संख्या अधिक
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के केंद्रवार और शहरवार परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। यह परीक्षा कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में है। नीट परिणाम के आंकड़ों का विश्लेषण करने से यह पता चला कि पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से कथित रूप से लाभान्वित हुए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन कुछ केंद्रों में कई छात्रों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। एनटीए अधिकारियों ने कुछ केंद्रों पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की अधिक संख्या के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। नीट-यूजी परीक्षा पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 32 लाख अभ्यार्थी शामिल हुए थे। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इन्हें इस प्रारूप में प्रकाशित किया गया है।
JUL 21, 2024 05:31 IST
नेपाल: दो बसों के लापता यात्रियों की तलाश के लिए पहुंचा 12 सदस्यीय भारतीय दल
नेपाल में पिछले सप्ताह एक उफनती नदी में लापता हुए कई यात्रियों और दो बसों की तलाश के लिए भारत से बचाव कर्मियों का 12 सदस्यीय दल शनिवार को इस हिमालयी देश पहुंचा।
नेपाली अधिकारियों के अनुरोध पर यह दल चितवन पहुंचा। नेपाल के अधिकारियों ने 12 जुलाई को भूस्खलन के बाद त्रिशूली नदी में बह गई बसों की तलाश के लिए भारत से सहायता मांगी थी।
नेपाली अधिकारियों के अनुरोध पर यह दल चितवन पहुंचा। नेपाल के अधिकारियों ने 12 जुलाई को भूस्खलन के बाद त्रिशूली नदी में बह गई बसों की तलाश के लिए भारत से सहायता मांगी थी।
