आज की ताजा खबर, 20 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: योग दिवस पर नौसेना को मिलेगी स्वदेशी ताकत, 3 अत्याधुनिक युद्धपोत होंगे शामिल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं छोड़ेंगे जंतर-मंतर-CJP संस्थापक अभिजीत दीपके
पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से किया इनकार
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को जंतर-मंतर पर उसका विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति देने से मना कर दिया है, जबकि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, वे उस जगह पर डटे रहेंगे।पुलिस ने कॉजपा समर्थकों से प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा है, जहां बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग कथित परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने और सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इससे पहले दीपके ने समर्थकों से आज शाम छह बजे जंतर-मंतर पहुंचकर जारी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी और विश्वास जताया था कि पुलिस प्रदर्शन की अनुमति की अवधि बढ़ा देगी।
दीपके ने कहा, ’’मैं अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि देशभर से युवा यहां आए हैं। वे न्याय मिलने तक यहीं बैठे रहना चाहते हैं। मैं दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन के लिए अनुमति बढ़ाने का अनुरोध करता हूं। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है।’’
अमित शाह ने कोल्हापुर स्थित माता अंबाबाई मंदिर में पूजा-अर्चना की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोल्हापुर स्थित माता अंबाबाई मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए आधारशिला रखी।राजस्थान: सरकार ने 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले व पदस्थापन किए
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 178 अधिकारियों के तबादले व पदस्थापन किए। राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात एक आदेश में यह जानकारी दी। आदेश के तहत आरएएस मुकेश कुमार शर्मा को राज्य सूचना आयोग के सचिव व गौरव चतुर्वेदी को राजस्थान बीज निगम के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात किया गया है। आरएएस डा. विभु कौशिक अब चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर के विशिष्ट सचिव होंगे। आरएएस मदन कलाल को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का विशिष्ट सहायक (एसए) नियुक्त किया गया है।
योग दिवस पर नौसेना को मिलेगी स्वदेशी ताकत, 3 अत्याधुनिक युद्धपोत होंगे शामिल
समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में भारत एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना को तीन स्वदेशी अत्याधुनिक पोत सौंपेंगे।
नौसेना में शामिल होने वाले इन तीनों वॉरशिप के नाम हैं — आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय।
खास बात यह है कि ये तीनों पोत पूरी तरह भारतीय तकनीक और डिजाइन क्षमता का उदाहरण हैं। इन्हें नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है, जबकि इनका निर्माण कोलकाता स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्ड गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है। ये अत्याधुनिक पोत भारत की समुद्री ताकत, आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई मजबूती देंगे।
साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक फंसी रही वंदे भारत एक्सप्रेस
वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस डीडीयू-गया रेल खंड पर शियू सागर और कुम्हौ रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रेकिंग सिस्टम में अचानक खराब आ गई। ट्रेन, साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक फंसी रही।ट्रंप ने नए ‘एयर फोर्स वन' विमान का अनावरण किया, कतर से मिला था उपहार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए सिरे से तैयार किए गए ’एयर फोर्स वन’ विमान का अनावरण किया जिसे अगले महीने की शुरुआत से राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्राओं के लिए इस्तेमाल किए जाने से पहले परीक्षण उड़ानों पर भेजा जाएगा।यह विमान पहले कतर के स्वामित्व में था और इसे व्यापक रूप से नवीनीकृत करके आधुनिक बनाया गया है। बोइंग 747-8आई विमान को अमेरिकी ध्वज के रंगों- लाल, सफेद और गहरे नीले रंग में रंगा गया है, जबकि पुराना विमान हल्के आसमानी रंग का है और उसका इस्तेमाल अमेरिका के राष्ट्रपतियों द्वारा लगभग 40 वर्षों से किया जाता रहा है।
नए विमान की ’टेल’ पर अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज का चित्र अंकित किया गया है।
ट्रंप ने यहां के निकट ’ज्वाइंट बेस एंड्रूज’ में एक समारोह में कहा, ’’सबसे बड़ा अंतर इसके आकार में है। यह लगभग दोगुना बड़ा हैं।’’
’ज्वाइंट बेस एंड्रूज’ राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान का मुख्य ठिकाना है।
ट्रंप ने कहा, ’’ये नए रंग हैं- लाल, सफेद और नीला। हमें हल्का आसमानी रंग भी पसंद था, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया था... मुझे अमेरिकी ध्वज के रंग पसंद हैं।’’
PM Modi Bengal Diwas: पीएम मोदी ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगाल दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा,"पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर मैं पश्चिम बंगाल के अपने सभी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन उस राज्य का उत्सव है जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, वाणिज्य और व्यापार, सामाजिक सुधार और अन्य कई विविध क्षेत्रों में योगदान देकर भारत के इतिहास को आकार दिया है। पश्चिम बंगाल ने अनगिनत तरीकों से भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है। 20 जून पश्चिम बंगाल के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन यह संकल्प लिया गया था कि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा। इसके पीछे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अमूल्य योगदान था। 2026 में हम डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मनाएंगे। केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी। मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और यहां की जनता की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।"US Iran Peace Deal: अराघची आज स्विट्जरलैंड की यात्रा पर जाएंगे
ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ के स्विट्जरलैंड रवाना होने के साथ ही, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शनिवार को बातचीत के लिए ईरान जाएंगे। एक्सियोस ने मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। हालांकि, सूत्र ने कहा है कि इसमें बदलाव भी हो सकता है।PM-Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज होगी जारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Yojana) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों के लिए आज यानी शनिवार 20 जून 2026 का दिन खास रहने वाला है। केंद्र सरकार आज योजना की 23वीं किस्त (23rd Installment) जारी करेगी। इस किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 20 जून को 'पीएम किसान उत्सव दिवस' मनाया जाएगा। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Modi Kolkata Visit: पीएम मोदी का आज से बंगाल दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल के स्थापना दिवस और 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पीएम शनिवार शाम हुगली जिले के तारकेश्वर में बंगाल दिवस (राज्य का स्थापना दिवस) समारोह में भाग लेंगे।Flash Flood: केरलम में फ्लैश फ्लड; बाढ़ से महिला समेत 3 की मौत, कई पर्यटक लापता
'...फडणवीस को कितना कट मिला?', दीपके ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर MPSC चेयरमैन का मांगा इस्तीफा
BJP IT-सोशल मीडिया की मैराथन बैठक, महिला नेताओं पर टिप्पणी को लेकर नितिन नबीन की नसीहत
'कहां तक पहुंची जांच', राहुल गांधी ने सत्य निकेतन हादसे को लेकर केंद्र को घेरा, बोले- गैर जिम्मेदारी ने छीन लीं कई जिंदगियां
'समाज को बांटने वाली ताकतों से रहें सतर्क'; RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में होसबोले ने जातिगत भेदभाव को लेकर दिया बड़ा संदेश
© 2026 Times Horizon Private Limited
