LIVE

आज की ताजा खबर, 20 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: साइना नेहवाल ने लिया संन्यास, मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में लुढ़केगा पारा, अमेरिका ने ग्रीनलैंड में भेजे मिलिट्री एयरक्राफ्ट

आज की ताजा खबर लाइव, 20 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर मौसम के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कुल 9 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की संभावना है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। इस बदले मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह के समय घना कोहरा यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। उधर दिग्गज भारतीय बैडमिंटन साइना नेहवाल ने खेल से संन्यास की पुष्टि कर दी है, उन्होंने बताया कि घुटने की पुरानी बीमारी के कारण अब उनके लिए खेलना संभव नहीं रह गया है।साइना घुटने की पुरानी चोट की वजह से पिछले दो सालों से एक्शन से बाहर थीं। वहीं नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ग्रीनलैंड के पिटुफिक स्पेस बेस पर एयरक्राफ्ट भेजे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस स्व-शासित डेनिश इलाके को हासिल करने की कोशिश से तनाव बढ़ गया है। NORAD का कहना है कि यह तैनाती पहले से तय गतिविधियों का हिस्सा है और बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच डेनमार्क के साथ समन्वय किया गया है। वहीं भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने सोमवार को रणनीतिक रक्षा साझेदारी की योजनाओं का अनावरण किया और एलएनजी समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 2032 तक 200 अरब अमेरिकी डॉलर के वार्षिक व्यापार का लक्ष्य निर्धारित किया उधर मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे-334 पर थाना गुलावठी क्षेत्र के चिड़ावक गांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक अनियंत्रित डिवाइडर से टकरा कर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर
आज की ताजा खबर, 20 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: साइना नेहवाल ने लिया संन्यास, मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में लुढ़केगा पारा, अमेरिका ने ग्रीनलैंड में भेजे मिलिट्री एयरक्राफ्ट
आज की ताजा खबर 20 जनवरी 2026 (Aaj Ki Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़),आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिग्गज भारतीय बैडमिंटन साइना नेहवाल ने खेल से संन्यास की पुष्टि कर दी है, उन्होंने बताया कि घुटने की पुरानी बीमारी के कारण अब उनके लिए खेलना संभव नहीं रह गया है।साइना घुटने की पुरानी चोट की वजह से पिछले दो सालों से एक्शन से बाहर थीं। वहीं नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ग्रीनलैंड के पिटुफिक स्पेस बेस पर एयरक्राफ्ट भेजे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस स्व-शासित डेनिश इलाके को हासिल करने की कोशिश से तनाव बढ़ गया है। उधर भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कुल 9 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की संभावना है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं उधर भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने सोमवार को रणनीतिक रक्षा साझेदारी की योजनाओं का अनावरण किया और एलएनजी समझौते पर हस्ताक्षर किए वहीं मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे-334 पर थाना गुलावठी क्षेत्र के चिड़ावक गांव में एक अनियंत्रित डिवाइडर से टकरा कर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर
Jan 20, 2026 | 05:41 PM IST

भिंड में रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से हड़कंप



भिंड में रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक बड़ा खंभा अचानक फिसल गया।
इस दौरान नीचे से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फ्लाईओवर का खंभा अचानक जमीनी स्तर पर गिरा और आसपास की हलचल मच गई।
अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने कहा कि फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना न हो।
Jan 20, 2026 | 04:11 PM IST

चीनी उत्पादन जनवरी के मध्य तक 22 प्रतिशत बढ़कर 159 लाख टन: इस्मा

गन्ने की अधिक आपूर्ति और बेहतर पैदावार के चलते भारत का चीनी उत्पादन 2025-26 सत्र में 15 जनवरी तक सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 1.59 करोड़ टन हो गया है। उद्योग संगठन इस्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भारतीय चीनी एवं बायो-ऊर्जा विनिर्माता संघ (इस्मा) ने एक बयान में कहा कि पिछले साल इसी अवधि में उत्पादन 1.3 करोड़ टन था।
इस साल 15 जनवरी तक लगभग 518 चीनी मिलें चालू थीं, जबकि एक साल पहले यह संख्या 500 थी। देश में चीनी का सत्र अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।
सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में उत्पादन सालाना आधार पर 42.7 लाख टन से 51 प्रतिशत बढ़कर 64.5 लाख टन हो गया। उत्तर प्रदेश में उत्पादन 42.8 लाख टन से बढ़कर 46 लाख टन हो गया। कर्नाटक का उत्पादन सालाना आधार पर 27.5 लाख टन से बढ़कर 31 लाख टन हो गया।
इस्मा ने कहा, ''गन्ने की पर्याप्त उपलब्धता, बेहतर पैदावार और प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में सुचारू कामकाज के कारण 2025-26 के सत्र में भारत के चीनी क्षेत्र ने अब तक स्थिर प्रगति की है।''
हालांकि, उद्योग निकाय ने चेतावनी दी कि गन्ने की बढ़ती कीमतों और चीनी की कीमतों में गिरावट से मिलों की वित्तीय स्थिति खराब हो रही है और किसानों को गन्ने के भुगतान में देरी हो रही है।
Jan 20, 2026 | 04:10 PM IST

असम के कोकराझार में झड़पों के बाद आरएएफ तैनात, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

असम के कोकराझार जिले में मंगलवार को भीड़ की हिंसा के बाद कथित तौर पर बोडो और आदिवासियों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) को तैनात किया गया और इंटरनेट/मोबाइल डेटा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात कोकराझार थाने के अंतर्गत करीगांव चौकी क्षेत्र में मानसिंह रोड पर तीन बोडो लोगों को ले जा रहे एक वाहन से दो आदिवासी व्यक्तियों को टक्कर लग गयी। इसके बाद आदिवासी ग्रामीणों ने तीनों बोडो लोगों के साथ मारपीट की और वाहन को आग लगा दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Jan 20, 2026 | 03:11 PM IST

नोएडा एलीवेटेड रोड पर लग्जरी कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

नोएडा में भंगेल एलीवेटेड रोड पर मंगलवार तड़के एक लग्जरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे गाड़ी में सवार 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब चारों दोस्त जगुआर कार से जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, कार चालक एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था तभी उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार ट्रक व रोड डिवाइडर के बीच फंसकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का चालक की ओर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फलक अहमद (19) के रूप में हुई है जबकि घायलों में अंश (19), आयुष भाटी (17) और नील पंवार (18) शामिल हैं। ये सभी छात्र गौतमबुद्धनगर जिले के निवासी हैं।
Jan 20, 2026 | 03:10 PM IST

भाजपा में अध्यक्ष की घोषणा पहले, फिर चुनाव का ऐलान, लेकिन वह भी नहीं हुआ: कांग्रेस

कांग्रेस ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अध्यक्ष की घोषणा पहले कर दी गई और फिर चुनाव का ऐलान किया गया, लेकिन वह भी नहीं हुआ।
पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में उनकी कोई भूमिका नहीं रही और चुनाव को ‘‘प्रभावित करने का’’ का मौका भी नहीं मिला।
नितिन नवीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया है।
इस बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव कहां हुआ है, इसे चुनाव क्यों कहा जाए? आपने अध्यक्ष पहले घोषित कर दिया और फिर कहा कि चुनाव होगा, लेकिन चुनाव नहीं हुआ। ज्ञानेश कुमार गुप्ता इसके विरोध में इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि उनकी कोई भूमिका नहीं है, वह कुछ प्रभावित नहीं कर सके, कुछ हेरफेर नहीं कर सके।’’
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वामी अविमुक्तवेश्वरानंद की आंखों से आंसू निकल रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं भाजपा के लोग ‘बिग बॉस’ का गेम खेल रहे हैं।
Jan 20, 2026 | 02:47 PM IST

किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

Jan 20, 2026 | 01:18 PM IST

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार पर अब भी ‘बहुत खराब' स्तर पर

दिल्ली में मंगलवार सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मामूली सुधार के साथ 395 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
जबकि यहां पिछले तीन दिनों से एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में था।
इस सुधार के बावजूद, निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली के 23 निगरानी केंद्रों पर अब भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, 14 केंद्रों में ‘बहुत खराब’ और एक केंद्र पर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।
वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 445 रहा, इसके बाद आनंद विहार में 444 और जहांगीरपुरी में 443 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Jan 20, 2026 | 01:17 PM IST

किश्तवाड़ में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी, कई व्यक्ति हिरासत में

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए चलाए जा रहे तलाशी अभियान के तीसरे दिन मंगलवार को सुरक्षा बलों ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चतरू क्षेत्र के मन्द्राल-सिंहपुरा के पास सोनार गांव में रविवार को अभियान शुरू किया गया था और इस बीच हुई मुठभेड़ में एक ‘पैराट्रूपर’ शहीद हो गया तथा छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा अचानक किए गए ग्रेनेड हमले से सात अन्य घायल हो गए।
आतंकवादी घने जंगल में भाग गए, लेकिन खाने-पीने की चीजें, कंबल और बर्तनों सहित बड़ी मात्रा में सर्दियों के सामान से भरे उनके ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया।
Jan 20, 2026 | 01:17 PM IST

बसपा प्रमुख मायावती ने संसद, राज्य विधानसभाओं में सत्रों की अवधि कम होने पर चिंता जताई

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में सत्रों की अवधि कम होने पर मंगलवार को चिंता जताई और कहा कि सरकार और विपक्ष को इस पर अति गंभीर होकर विचार करना चाहिए।
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने आधिकारिक ''एक्‍स'' खाते पर एक पोस्ट में कहा ''देश में संसद व राज्य विधानमंडलों के सत्र के घटते समय के साथ-साथ हर बार इनके भारी हंगामेदार एवं स्थगन आदि से इनकी जन उपयोगिता का घटता प्रभाव अक्सर गंभीर चिंता का विषय रहा है। लखनऊ में इन दिनों चल रहे पीठासीन अधिकारियों के तीन-दिवसीय 86 वें अखिल भारतीय सम्मेलन के दौरान विधानमंडलों की कार्यवाही के लगातार घटते समय पर चिंता व्यक्त किया जाना उचित, सामयिक व सराहनीय है जिस पर सरकार और विपक्ष दोनों को अति-गंभीर होकर इस पर विचार करना चाहिये।''
उप्र की चार बार मुख्‍यमंत्री रह चुकीं बसपा की शीर्ष नेता ने कहा कि संसद व विधानमण्डलों की कार्यवाही साल में कम-से-कम 100 दिन के कैलेण्डर तथा सही नियमों के हिसाब से शांति-व्यवस्था के साथ चले, यह बहुत ज़रूरी है।
Jan 20, 2026 | 01:16 PM IST

चांदी की वायदा कीमत 3.2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब;सोना रिकॉर्ड 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से चांदी की कीमतों में मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी रहा और यह 3.2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई। वहीं सोने के वायदा भाव में भी तेजी आई और यह 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव में 9,674 रुपये या 3.2 प्रतिशत चढ़कर 3,19,949 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को चांदी ने पहली बार तीन लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और इसका बंद भाव 3,10,275 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।
चांदी के भाव में पिछले दो कारोबारी सत्रों में 32,187 रुपये या 11.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका 16 जनवरी को बंद भाव 2,87,762 रुपये प्रति किलोग्राम था।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के वायदा भाव में भी तेजी जारी रही और इसने नए रिकॉर्ड बनाए।
एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने का भाव 2,560 रुपये या 1.76 प्रतिशत चढ़कर 1,48,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
Jan 20, 2026 | 10:38 AM IST

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे सवारियों से भरी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के मलाड वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर एक प्राइवेट बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। भीषण आग की लपटें और धुआं ऊपर से गुर रही मेट्रो तक पहुंच गईं। यह टूरिस्ट बस मुम्बई से उज्जैन जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, शार्ट सर्किट के चलते आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा। गनीमत रही की बस में सवार सभी यात्री समय रहते बाहर निकल गए।
Jan 20, 2026 | 08:51 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: 'कथित वायरल गंदे वीडियो' को लेकर DGP-लेवल के कर्नाटक पुलिस अधिकारी रामचंद्र राव सस्पेंड

आज की ताजा खबर : कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को DGP-लेवल के सीनियर अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया, जब सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें उन्हें अपने ऑफिस में अलग-अलग महिलाओं के साथ कथित अंतरंग पलों में दिखाया गया था।यह फैसला DGP रैंक के अधिकारी के सरकारी ऑफिस में कथित व्यवहार को लेकर बढ़ते विवाद और लोगों के गुस्से के बीच आया है।
Jan 20, 2026 | 08:25 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: दिग्गज भारतीय बैडमिंटन साइना नेहवाल ने लिया संन्यास

आज की ताजा खबर: दिग्गज भारतीय बैडमिंटन साइना नेहवाल ने खेल से संन्यास की पुष्टि कर दी है, उन्होंने बताया कि घुटने की पुरानी बीमारी के कारण अब उनके लिए खेलना संभव नहीं रह गया है।साइना घुटने की पुरानी चोट की वजह से पिछले दो सालों से एक्शन से बाहर थीं।
Jan 20, 2026 | 07:43 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में लुढ़केगा पारा

आज की ताजा खबर लाइव : भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कुल 9 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की संभावना है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। इस बदले मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह के समय घना कोहरा यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
Jan 20, 2026 | 07:43 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: ट्रंप के अधिग्रहण के तनाव के बीच अमेरिका ने ग्रीनलैंड में भेजे मिलिट्री एयरक्राफ्ट

आज की ताजा खबर : नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ग्रीनलैंड के पिटुफिक स्पेस बेस पर एयरक्राफ्ट भेजे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस स्व-शासित डेनिश इलाके को हासिल करने की कोशिश से तनाव बढ़ गया है। NORAD का कहना है कि यह तैनाती पहले से तय गतिविधियों का हिस्सा है और बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच डेनमार्क के साथ समन्वय किया गया है।
Jan 20, 2026 | 07:42 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: शुरू होते ही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में फैलाया कचरा

आज की ताजा खबर:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का भारतीय रेलवे ने संज्ञान लिया है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा कि रेलवे में स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, क्योंकि रेलवे प्रणाली सार्वजनिक संपत्ति है। अधिकारी ने आगे बताया कि वंदे भारत ट्रेनों में यदि इस तरह का कचरा फैलाने या अस्वच्छ व्यवहार की कोई घटना होती है।
Jan 20, 2026 | 07:41 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: अभिनेता अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट कार का हुआ एक्सीडेंट

आज की ताजा:अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट कार सोमवार शाम, 19 जनवरी को एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में दिख रही है और ऑटो रिक्शा कार के पीछे खड़ा है। एक वीडियो में पुलिसकर्मी दुर्घटनास्थल का जायजा लेते हुए दिखे।
Jan 20, 2026 | 07:40 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: UAE राष्ट्रपति का ताबड़तोड़ भारत दौरा, पीएम मोदी से अहम मुलाकात

आज की ताजा खबर:भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने सोमवार को रणनीतिक रक्षा साझेदारी की योजनाओं का अनावरण किया और एलएनजी समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 2032 तक 200 अरब अमेरिकी डॉलर के वार्षिक व्यापार का लक्ष्य निर्धारित किया और संबंधों को मजबूत करने के लिए एक व्यापक एजेंडा पेश किया।
Jan 20, 2026 | 07:40 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: सोने का भाव आज का 20 जनवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट

आज की ताजा खबर: सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमत बढ़कर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमती नए रिकॉर्ड स्तर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक तक सोना का भाव 1,43,946 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।