आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने होर्मुज में खोला एक गुप्त कॉरिडोर...दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाए गए, RSS पर प्रतिबंधों की मांग की
अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए राहुल को नेता के तौर पर पेश करे विपक्ष: चेन्नीथला
केरल के गृह मंत्री रमेश चन्नीथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन 2029 का लोकसभा चुनाव तभी जीत सकता है जब वह राहुल गांधी को अपना नेता घोषित कर चुनाव लड़े। उन्होंने यहां ’पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में यह भी कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता हैं और उनमें देश को नई दिशा देने की क्षमता है।चेन्नीथला ने कहा, ’’विपक्ष को 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को अपना नेता पेश करते हुए अभियान शुरू करना चाहिए। तभी हम जीत सकते हैं। वह एक ऐसे नेता हैं जिनके पास दृष्टिकोण है और जो भारत के लोगों से गहराई से जुड़े हैं। ’’ उन्होंने करीब चार साल पहले कन्याकुमारी से श्रीनगर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई ’भारत जोड़ो यात्रा’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इस यात्रा ने देश के करोड़ों लोगों में उत्साह पैदा किया।
उन्होंने कहा, ’’इसलिए निश्चित तौर पर उनका नेतृत्व देश को एक नई दिशा देगा।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ’’केंद्र सरकार बहुत अलोकप्रिय है। देश के युवा अलग-अलग तरीकों से केंद्र सरकार के प्रति अपना असंतोष व्यक्त कर रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में युवाओं का परीक्षा प्रणाली से भरोसा उठ गया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में भाजपा केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की जगह मुख्य विपक्षी दल बन सकती है, चेन्नीथला ने इस संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ’’केरल एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है और केरल की जनता भाजपा को कभी स्वीकार नहीं करेगी।’’ ’वंदे मातरम्’ विवाद पर केरल के गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस 1937 में पारित अपने प्रस्ताव के अनुरूप दो अंतरे ही गाएगी।
लद्दाख के LG विनय कुमार सक्सेना ने PM मोदी से की मुलाकात
लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लद्दाख के समावेशी और सतत विकास के लिए प्रधानमंत्री के विजन, निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए वह बेहद आभारी हैं।
उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। इस दौरान मैंने उन्हें लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख विकास पहलों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी दी।”
बिहार मुक्त विद्यालय परीक्षा बोर्ड के उपनिदेशक अजय कुमार सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है
भ्रष्ट लोकसेवक के विरुद्ध EOU की आज एक और कारवाई देखने को मिली यह कारवाई बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के विरुद्ध चल रही है इनके पटना समेत तीन ठिकाने पर EOU की अलग अलग टीम ने एक साथ धाबा बोला है और तलाशी की कारवाई करने में जुटी है बताते चले की अजय कुमार सिंह पर आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का आरोप है EOU से मिली जानकारी के अजय कुमार सिंह पर कुल तीन करोड़ तैतालीस लाख अठहतर हजार तीन सौ रूपये की आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का आरोप है जो इनके आय से लगभग 90.04% अधिक है ।BCI अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग
बीजेपी सांसद और BCI अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग हो रही है। वकीलों के समूह ने BCI के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। जहां पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात हैं। वकीलों ने कहा कि पिछले 14 साल में उन्होंने वकीलों के हित के किए कुछ नहीं किया। BCI के लेटर पैड का इस्तेमाल पॉलिटिक्स के लिए कर रहे, ऐसा वकीलों का बयान है।प्रदर्शनकारी वकील ने पूछा- Nalsar के स्टूडेंट्स क्या कॉकरोच हैं?वडोदरा में 6 साल के मासूम की संदिग्ध मौत
वडोदरा में 6 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, निजी बस के दरवाजे में सिर फंसने का CCTV सामने आया। वडोदरा के सूर्यनगर बायपास के पास SR बायोगैस कंपनी के नजदीक 6 से 7 साल के दिव्येश राठवा की मौत।घटना का CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें बच्चे का सिर निजी बस के दरवाजे में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चा अपने माता-पिता के साथ मजदूरी के लिए आया था। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां से मंदिर जाकर प्रसाद लेने की बात कहकर निकला था।
रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर दबिश
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ED की टीम ने कांग्रेस नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में 8 से 9 की संख्या में टीम पहुंची हुई है और घर के अंदर छापे मार करवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि टीम शराब कोल कस्टम मिलिंग घोटाले के मामले से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है। वहीं घर के बाहर सुरक्षा बल भी तैनात है.. जो बाहरी व्यक्तियों को अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं।मणिपुर सरकार का 20 से 22 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश
मणिपुर सरकार ने राज्य में ’’कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति’’ का हवाला देते हुए बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 20 से 22 अगस्त तक बंद रहेंगे।राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया, ’’राज्य में कानून और व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, मणिपुर के राज्यपाल द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या अन्य से संबद्ध; सरकारी, सहायता प्राप्त या गैर-सहायता प्राप्त क्षेत्रों के तहत आने वाले कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्च शिक्षा संस्थानों/स्कूलों को 20 अगस्त से 22 अगस्त तक बंद रखने की घोषणा की जाती है।’’
इस बीच, राज्य में जनगणना प्रक्रिया आयोजित करने से पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अद्यतन करने की मांग को लेकर ’कैम्पेन फॉर जस्ट एंड फेयर डीलिमिटेशन’ (जेएफडी) द्वारा आहूत 48 घंटे की आम हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के पुतले जलाए और मणिपुर के घाटी जिलों के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालीं।
जेएफडी ने अपने आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार से सभी सरकारी कार्यालयों के बहिष्कार का भी ऐलान किया है।
इंफाल पूर्व जिले के खुरई लामलोंग में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह और गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजम के पुतले जलाए।
रिपोर्ट: ईरान के साथ गतिरोध के बीच अमेरिका ने होर्मुज से होकर तेल की ढुलाई का एक गुप्त कॉरिडोर खोला
एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, दो अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया गया है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर हर दिन लाखों बैरल तेल ले जाने के लिए चुपके से एक शिपिंग कॉरिडोर बनाया है, जबकि ईरान के साथ व्यापक युद्ध की स्थिति अभी भी गतिरोध में फंसी हुई है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब ट्रंप ने ईरान के साथ 60 दिनों के नाजुक युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा और इस अहम जलमार्ग पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है।यह ऑपरेशन कई हफ्तों से चल रहा है, जिसमें हर रात ओमान के तट के पास एक दक्षिणी चैनल से 15-20 टैंकर जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) में आते-जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब खाड़ी से दुनिया भर के बाजारों में रोजाना लगभग 10 मिलियन बैरल तेल भेजा जा रहा है – जो युद्ध से पहले की मात्रा का लगभग आधा है।
अमित शाह बृहस्पतिवार को दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को चेन्नई के निकट ममल्लापुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप शामिल हैं।
केंद्र सरकार ने कहा कि यह परिषद केंद्र और सदस्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच मुद्दों और विवादों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में काम करती है।
कर्नाटक और तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु और केरल के बीच नदी जल बंटवारे से जुड़े विवाद उन मुद्दों में शामिल हैं, जिन पर लगातार चर्चा होती रही है।
केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि परिषद की बैठकों में राष्ट्रीय महत्व के व्यापक मुद्दों पर भी चर्चा की जाती है।
अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार देर रात चेन्नई पहुंचे।
इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों, विशेष रूप से दुष्कर्म के मामलों की त्वरित जांच और शीघ्र निपटारे के लिए विशेष अदालतों के अलावा शिक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।
क्षेत्रीय स्तर पर साझा हितों से जुड़े मुद्दों, जैसे आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, जल बंटवारा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और नागरिक उड्डयन से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
उत्तरी केन्या में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच अमेरिकी नागरिकों सहित सात लोगों की मौत
उत्तरी केन्या के एक सुदूर इलाके में बुधवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पांच अमेरिकी नागरिकों सहित सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह नौ बजकर 13 मिनट पर लोईसाबा संरक्षण क्षेत्र से सांबुरु काउंटी के इवासो नीरो क्षेत्र की ओर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।प्राधिकरण ने एक बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे। हादसे की जांच की जा रही है। सांबुरु के पुलिस कमांडर डेविड नकोरोई ने बुधवार देर रात पत्रकारों को बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और उनका निधन 21 मई 1991 को हुआ।मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, ’’भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’ गांधी 31 अक्टूबर 1984 से दो दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।
दिल्ली में SIR शेड्यूल में बदलाव, फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को आएगी
चुनाव आयोग ने बुधवार को दिल्ली में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया और फ़ाइनल वोटर लिस्ट जारी करने के लिए 4 नवंबर की तारीख तय की। अधिकारियों का कहना है कि पोलिंग स्टेशनों को सही ढंग से व्यवस्थित करने के लिए यह समय बढ़ाना जरूरी था।पहले के शेड्यूल के मुताबिक, फ़ाइनल वोटर लिस्ट 27 अक्टूबर को जारी होनी थी। 30 जून को वोटरों के बीच एन्यूमरेशन फ़ॉर्म बांटने के साथ शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत दिल्ली में SIR शेड्यूल में यह तीसरा बदलाव है।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि यह ताज़ा बदलाव तकनीकी कारणों से किया गया है, जिसमें शहर में पोलिंग स्टेशनों को सही ढंग से व्यवस्थित करना भी शामिल है।
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के ऑफ़िस से जारी एक बयान में चुनाव आयोग के पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि बदले हुए शेड्यूल के तहत, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 24 अगस्त के बजाय 31 अगस्त को जारी की जाएगी।
जिन वोटरों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उनके दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय-सीमा में भी बदलाव किया गया है।
पहले, दावे और आपत्तियां 24 अगस्त से 23 सितंबर के बीच दर्ज की जानी थीं। अब वोटर 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
चुनाव अधिकारी 31 अगस्त से 29 अक्टूबर के बीच दावों और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। पहले यह चरण 24 अगस्त से 22 अक्टूबर के लिए तय किया गया था।
अमेरिकी संस्था ने आरएसएस पर प्रतिबंधों की मांग की
अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों पर सलाह देने वाली एक संस्था के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है तथा अमेरिका सरकार से आरएसएस के नेताओं को राजनयिक सम्मान न देने और उनके साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं करने का आग्रह किया है।’अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग’ (यूएससीआईआरएफ) के अध्यक्ष आसिफ महमूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरएसएस के सदस्य हैं। उन्होंने आरएसएस को एक ऐसा व्यापक संगठन बताया, जिसके कुछ सहयोगी संगठनों पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों में शामिल होने के आरोप लगे हैं।
महमूद की यह टिप्पणी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से कुछ सप्ताह पहले आई है। भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में ’यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आने वाले हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन ’अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (एएचईएडी) कर रहा है।
दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर से अनधिकृत ढांचे हटाए गए
दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बने ढांचों और कतार प्रबंधन के लिए लगाए गए अवरोधकों को प्राधिकारियों ने हटा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग के वीजा अनुभाग के पास कतार व्यवस्थित करने के लिए लगाए गए अवरोधकों समेत ये ढांचे परिसर की स्वीकृत सीमा के बाहर एक गली में बने थे और कार्रवाई के तहत इन्हें हटा दिया गया।
यह घटनाक्रम पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर लगाए गए सुरक्षा अवरोधकों और पार्किंग के खंभों को हटाए जाने के कुछ दिन बाद हुआ है।
कांग्रेस आज की ‘नयी मुस्लिम लीग': वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाने के फैसले पर नवीन ने साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस द्वारा अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाए जाने के फैसले को लेकर बृहस्पतिवार को विपक्षी दल पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस वोट के लिए ’’नयी मुस्लिम लीग’’ बन गई है।नवीन ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर कहा कि भारत माता’ की इस वंदना का अपमान उन हजारों लोगों का तिरस्कार है जिन्होंने इस गीत को अपनी चेतना में रखकर राष्ट्र के लिए बलिदान दिया था।
कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि वह ’वंदे मातरम्’ को लेकर 1937 में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और उस समय के अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा किए गए फैसले का पूरी तरह पालन करेगी तथा इसी के अनुरूप पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सिर्फ दो अंतरे ही गाएंगे।
पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1937 के सीडब्ल्यूसी के उस प्रस्ताव के कुछ अंश भी पढ़े जो महान नेताओं की मौजूदगी में पारित हुआ था और जिसमें वंदे मातरम् के दो अंतरों के गायन का निर्णय लिया गया था।
नवीन ने कांग्रेस के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ’’कांग्रेस ने अब अपने अपमान (वंदे मातरम् के प्रति) को एक प्रस्ताव की शक्ल दे दी है। उसकी कार्यसमिति ने तय किया है कि कांग्रेस के मंचों पर ’वंदे मातरम्’ के केवल पहले दो अंतरे ही गाए जाएंगे।
उन्होंने कहा, ’’कांग्रेस आज की नयी मुस्लिम लीग बन गई है।’’ नवीन ने कहा, ’’भारत माता’ की इस पावन वंदना का अपमान उन हजारों बलिदानियों का तिरस्कार है, जिन्होंने इसी गीत को अपनी चेतना में रखकर राष्ट्र के लिए बलिदान दिया था।’’
माता-पिता वयस्क बेटी को साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: चुनाव सबंधी 'अनियमितता' के खिलाफ विपक्ष निकालेगा मार्च, असम से लेकर बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी तक में आज उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
Karnataka: पति की रिहाई के बदले में यौन शोषण का आरोप, जेल DIG गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी
'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर
© 2026 Times Horizon Private Limited
