LIVEआज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2023 LIVE: सबसे बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया ने की सेमीफाइनल में एंट्री, दिल्ली में प्रदूषण के चलते स्कूल 2 दिन बंद

आज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2023 LIVE: सबसे बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया ने की सेमीफाइनल में एंट्री, दिल्ली में प्रदूषण के चलते स्कूल 2 दिन बंद
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 2 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें LIVE: बीजेपी की राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरी सूची (Rajasthan BJP candidate Third list) में 58 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, इस लिस्ट में राज्य के सीएम अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़ और सचिन पायलट के सामने बीजेपी ने टोंक विधानसभा से अजीत सिंह मेहता को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं कैश फॉर क्वेरी केस ('रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने') में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने रिश्वतखोरी के आरोप को खारिज किया। उन्होंने आरोपों के लिए वकील जय अनंत देहाद्रई की दुश्मनी को जिम्मेदार ठहराया है उधर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दांव चला है। गुरुवार (दो नवंबर, 2023) को उन्होंने चुनावी सूबे में कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि जिन लोगों ने राज्य को लूटा है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा वहीं तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 35 उम्मीदवारों के नाम हैं, आगे पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरों के बड़े अपडेट्स...
दमघोंटू हुई दिल्ली-NCR की हवा! आने लगे आंखों में जलन
इस बीच, एक भारतीय अध्ययन से पता चला है कि वायु प्रदूषण के कारण टाइप-2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
पढ़ें पूरी खबरMaratha Quota को लेकर मनोज जरांगे का अनशन खत्म
मराठा कोटा को लेकर गुरुवार (दो नवंबर, 2023) को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने अपना अनशन खत्म कर दिया,
पढ़ें पूरी खबर"हुए गंदे सवाल", मोइत्रा का आरोप, LS स्पीकर को लिखा शिकायती लेटर
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने’ से जुड़े मामले में गुरुवार (दो नवंबर, 2023) को बड़ा आरोप लगाया,
पढ़ें पूरी खबर विश्व कप इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया ने की सेमीफाइनल में एंट्री
भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत का सत्ता जड़ते हुए विश्व कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया,
पढ़ें पूरी खबरदिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के कारण निर्माण, डीजल ट्रकों पर प्रतिबंध लगाया गया
दिल्ली एनसीआर में आपातकालीन सेवाओं, सरकारी निर्माण कार्यों व सामरिक महत्व के निर्माण कार्यो के अलावा सभी तरह के कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन पर पूर्ण बैन लगा दिया है,
पढें पूरी खबरMP चुनाव में फिल्म ‘जय-वीरू, गब्बर सिंह' की चर्चा
कमल नाथ ने चौहान को शोले फिल्म का खलनायक ‘गब्बर सिंह’ करार दिया। ‘शोले’ फिल्म में अमिताभ बच्चन ने जय का, धर्मेंद्र ने वीरू का और अमजद खान ने गब्बर सिंह का किरदार निभाया था,
पढ़ें पूरी खबर ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सौंपने के लिए ASI को मिली डेडलाइन
जिला अदालत ने गत 21 जुलाई को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर चार अगस्त तक रिपोर्ट पेश करने को कहा था और 24 जुलाई को सर्वे शुरू होने के बाद पहले उच्चतम न्यायालय और फिर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश से तीन अगस्त तक काम रुका रहा,
पढें पूरी खबरनोएडा के 'यथार्थ हॉस्पिटल' में लिफ्ट गिरने से हुआ बड़ा हादसा
नोएडा के सेक्टर 110 में यथार्थ हॉस्पिटल में सर्विस लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा सामने आया है, बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं,
पढ़ें पूरी खबरRajasthan BJP List: राजस्थान बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तीसरी लिस्ट सामने आ गई है जिसमें 58 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है,
पढ़ें पूरी खबर ममता की मिसाइल महुआ हुईं गुस्से से लाल! यूं दिखाने लगीं 'फाड़-फाड़कर आंख'
लोकसभा की आचार समिति में शामिल विपक्षी सदस्य मोइत्रा के साथ इस बैठक से बाहर निकल गए। उन्होंने इस दौरान समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर पर मोइत्रा से व्यक्तिगत और अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगाया,
पढ़ें पूरी खबर'रिश्वतकांड': इधर महुआ ने खारिज किए आरोप, उधर विपक्ष का वॉकआउट
, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा 'रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने' के मामले में बृहस्पतिवार (दो नवंबर, 2023) को लोकसभा की आचार समिति के सामने पेश हुईं,
पढ़ें पूरी खबरराज्यपाल को समन भेजने वाला उपजिलाधिकारी निलंबित
बदायूं के सदर तहसील क्षेत्र के लोड़ा बहेड़ी गांव की जमीन के अधिग्रहण के एक मामले में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को समन भेजने वाले सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (न्यायिक) विनीत कुमार और उनके पेशकार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी को घोर लापरवाही के आरोप में बुधवार को निलंबित किया गया। उपजिलाधिकारी के पेशकार बदन सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है।
ईडी का प्रवर्तन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इम्फाल के एक अधिकारी व उसके सहयोगी को कथित रूप से परिवादी से 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चिटफंड मामले में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में आरोपी से 17 लाख रुपए मांग रहा था।
कौन हैं मराठा समुदाय का चेहरा बने मनोज जरांगे
मनोज जरांगे मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले हैं। वह किसान परिवार से आते हैं और 12वीं तक पढ़े-लिखे हैं। जरांगे करीब 15 वर्षों से मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े हैं। वह बाद में जालना जिले के अंबाद में रहने लगे और वहीं से आंदोलन चलाने लगे।
पढ़ें पूरी खबर...ओडिशा में कांस्टेबल छह लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
ओडिशा के बौध जिले में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने एक पुलिस कांस्टेबल को छह लाख रुपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।कांस्टेबल हरीश चंद्र साहू को गांजा तस्कर, किसानों और व्यापारियों से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। फूलबनी के सतर्कता विभाग के पुलिस उपाधीक्षक हेमंत मोहंती ने बताया कि पकड़े जाने से पहले से ही साहू विभाग की जांच के घेरे में था।
इन देशों ने छोड़ा हमास का साथ
गाजा में ग्राउंड एक्शन के बाद अब जॉर्डन ने भी इजराइल से राजनयिक रिश्ता खत्म कर दिया है और इस देश ने इजराइल से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। इससे पहले कोलंबिया, चिली और बोलीविया ने राजनयिक रिश्ते खत्म कर दिए हैं।
ईडी के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे। वह आज पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे।
वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बीच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के धाकड़ बल्लेबाज मिचेल मार्श अचानक स्वदेश लौट गए हैं। वे पूरे विश्वकप से बाहर हो सकते हैं। मार्श के वापस जाने को लेकर वजह निजी बताई गई है।
मराठा आंदोलन: संभाजीनगर में इंटरनेट बैन
मराठा आरक्षण आंदोलन तेज हो गया है। 2 नवंबर को छत्रपति संभाजीनगर जिले में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं।
लोकसभा आचार समिति के सामने पेश होंगी महुआ मोइत्रा
'कैश फॉर क्वेरी' आरोपों का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा आज लोकसभा आचार समिति के सामने पेश होंगी जो उनके खिलाफ मामले की जांच कर रही है।